Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherजनता को सुविधा और सुरक्षा देने के बजाय चालान वसूली पर क्यों जोर? छिपकर कार्रवाई से बढ़ रही परेशानी, जागरूकता और पारदर्शिता से ही सुधरेगी यातायात व्यवस्था Trending Newsस्वभाव के अनुरूप कर्म करने वाला मनुष्य परमसिद्धि को प्राप्त करता है : यथार्थ गीता Rajya Shaherसड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर हादसों पर लगाएं अंकुश : एआरटीओ Trending NewsUPSC टॉपर शक्ति दुबे बनीं बिलारी की नई SDM न्यायिक, मुरादाबाद में मिली अहम जिम्मेदारी Trending Newsउदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के आए श्रद्धालुओं के मध्य मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं का आह्वान। Trending Newsअरैल संगम घाट पर सरदार पतविन्दर सिंह ने फॉर्म-6 भरकर नया नाम जुड़वाने की अपील करते। Rajya Shaherछठ व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर विधायक पंकज सिंह ने किया छठ घाटों का निरीक्षण Trending Newsजब पहली बार बोला बच्चा 'मम्मा', तो छलक पड़े मां के आंसू... फर्स्टवन रिहैब में मना बाल दिवस Rajya Shaherप्रयागराज में नशे के कारोबार पर पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, ताड़बाग में सुबह-सुबह छापेमारी , सोनभद्र में 53 नंबर बाल संरक्षण इकाई में कर्मचारी नदारद, सीडीओ ने रोका एक दिन का वेतन
Trending News

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड की समयसीमा फिर बढ़ाई जा सकती है, आज शाम तक फैसला संभव

Breaking
जनता को सुविधा और सुरक्षा देने के बजाय चालान वसूली पर क्यों जोर? छिपकर कार्रवाई से बढ़ रही परेशानी, जागरूकता और पारदर्शिता से ही सुधरेगी यातायात व्यवस्था स्वभाव के अनुरूप कर्म करने वाला मनुष्य परमसिद्धि को प्राप्त करता है : यथार्थ गीता सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर हादसों पर लगाएं अंकुश : एआरटीओ UPSC टॉपर शक्ति दुबे बनीं बिलारी की नई SDM न्यायिक, मुरादाबाद में मिली अहम जिम्मेदारी उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के आए श्रद्धालुओं के मध्य मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं का आह्वान। अरैल संगम घाट पर सरदार पतविन्दर सिंह ने फॉर्म-6 भरकर नया नाम जुड़वाने की अपील करते। छठ व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर विधायक पंकज सिंह ने किया छठ घाटों का निरीक्षण जब पहली बार बोला बच्चा 'मम्मा', तो छलक पड़े मां के आंसू... फर्स्टवन रिहैब में मना बाल दिवस प्रयागराज में नशे के कारोबार पर पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, ताड़बाग में सुबह-सुबह छापेमारी , सोनभद्र में 53 नंबर बाल संरक्षण इकाई में कर्मचारी नदारद, सीडीओ ने रोका एक दिन का वेतन
News cover
ADHUNIK NEWS ,31 August 2026, (Update 20 November 2026, 5:49 PM UTC)
By 156 Views
दिल्ली की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा को लेकर एक बार फिर राहत मिलने की संभावना बढ़ गई है। डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा के लिए प्रस्तावित पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने की समयसीमा एक बार फिर बढ़ाए जाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

दिल्ली की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा को लेकर एक बार फिर राहत मिलने की संभावना बढ़ गई है। डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा के लिए प्रस्तावित पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने की समयसीमा एक बार फिर बढ़ाए जाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

पूर्व में बढ़ाई गई समयसीमा के अनुसार आज सोमवार, 31 अगस्त को पेपर आधारित पिंक टिकट के जरिए मुफ्त यात्रा की सुविधा का अंतिम दिन है। लेकिन डीटीसी सूत्रों का कहना है कि महिलाओं का कार्ड बनवाने के लिए आना अभी भी जारी है। इस मांग को देखते हुए समयसीमा आगे बढ़ाने पर विचार चल रहा है। इस संबंध में आज शाम तक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

बार-बार बढ़ाई गई समयसीमा

दिल्ली सरकार ने शुरू में पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड को अनिवार्य करने की समयसीमा 1 अगस्त तय की थी। इसके बाद इसे बढ़ाकर 16 अगस्त और फिर 31 अगस्त तक कर दिया गया। मौजूदा व्यवस्था के तहत महिलाएं डीटीसी और क्लस्टर बसों में पेपर आधारित पिंक टिकट लेकर मुफ्त यात्रा कर रही हैं। 31 अगस्त की अवधि पूरी होने के बाद आगे की व्यवस्था को लेकर नया आदेश जारी होना है।

डिजिटल व्यवस्था की ओर बढ़ता कदम

परिवहन विभाग के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अब तक 18,13,866 पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। यह योजना 2 मार्च को शुरू हुई थी। पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड एनसीएमसी आधारित डिजिटल कार्ड है, जिसके जरिए महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा को पेपर टिकट प्रणाली से पूरी तरह डिजिटल व्यवस्था में बदला जा रहा है।1 सितंबर से अगर नया आदेश नहीं आता तो मुफ्त यात्रा के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड अनिवार्य हो जाएगा। कार्ड न होने पर महिलाओं को सामान्य किराया चुकाना पड़ेगा।

महिलाओं को राहत मिलने की उम्मीद

डीटीसी सूत्रों के अनुसार कार्ड बनवाने वालों की संख्या अभी भी अच्छी खासी है। इसलिए प्रशासन महिलाओं को अतिरिक्त समय देने पर विचार कर रहा है, ताकि किसी भी पात्र महिला यात्री को असुविधा न हो। आज शाम तक आधिकारिक फैसला आने की उम्मीद है।महिलाएं निकटतम पिंक कार्ड वितरण केंद्रों पर जाकर अपना स्मार्ट कार्ड बनवा सकती हैं। आवश्यक दस्तावेज और केंद्रों की सूची डीटीसी की वेबसाइट व सोशल मीडिया हैंडल्स पर उपलब्ध है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई मंच शुद्धिकरण की घटना पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के बाद कुछ संगठनों द्वारा किए गए ‘शुद्धिकरण’ को अस्पृश्यता और अपराध करार दिया।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.