Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherजनता को सुविधा और सुरक्षा देने के बजाय चालान वसूली पर क्यों जोर? छिपकर कार्रवाई से बढ़ रही परेशानी, जागरूकता और पारदर्शिता से ही सुधरेगी यातायात व्यवस्था Trending Newsस्वभाव के अनुरूप कर्म करने वाला मनुष्य परमसिद्धि को प्राप्त करता है : यथार्थ गीता Rajya Shaherसड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर हादसों पर लगाएं अंकुश : एआरटीओ Trending NewsUPSC टॉपर शक्ति दुबे बनीं बिलारी की नई SDM न्यायिक, मुरादाबाद में मिली अहम जिम्मेदारी Trending Newsउदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के आए श्रद्धालुओं के मध्य मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं का आह्वान। Trending Newsअरैल संगम घाट पर सरदार पतविन्दर सिंह ने फॉर्म-6 भरकर नया नाम जुड़वाने की अपील करते। Rajya Shaherछठ व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर विधायक पंकज सिंह ने किया छठ घाटों का निरीक्षण Trending Newsजब पहली बार बोला बच्चा 'मम्मा', तो छलक पड़े मां के आंसू... फर्स्टवन रिहैब में मना बाल दिवस Rajya Shaherप्रयागराज में नशे के कारोबार पर पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, ताड़बाग में सुबह-सुबह छापेमारी , सोनभद्र में 53 नंबर बाल संरक्षण इकाई में कर्मचारी नदारद, सीडीओ ने रोका एक दिन का वेतन
Rajya Shaher

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर हादसों पर लगाएं अंकुश : एआरटीओ

Breaking
जनता को सुविधा और सुरक्षा देने के बजाय चालान वसूली पर क्यों जोर? छिपकर कार्रवाई से बढ़ रही परेशानी, जागरूकता और पारदर्शिता से ही सुधरेगी यातायात व्यवस्था स्वभाव के अनुरूप कर्म करने वाला मनुष्य परमसिद्धि को प्राप्त करता है : यथार्थ गीता सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर हादसों पर लगाएं अंकुश : एआरटीओ UPSC टॉपर शक्ति दुबे बनीं बिलारी की नई SDM न्यायिक, मुरादाबाद में मिली अहम जिम्मेदारी उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के आए श्रद्धालुओं के मध्य मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं का आह्वान। अरैल संगम घाट पर सरदार पतविन्दर सिंह ने फॉर्म-6 भरकर नया नाम जुड़वाने की अपील करते। छठ व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर विधायक पंकज सिंह ने किया छठ घाटों का निरीक्षण जब पहली बार बोला बच्चा 'मम्मा', तो छलक पड़े मां के आंसू... फर्स्टवन रिहैब में मना बाल दिवस प्रयागराज में नशे के कारोबार पर पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, ताड़बाग में सुबह-सुबह छापेमारी , सोनभद्र में 53 नंबर बाल संरक्षण इकाई में कर्मचारी नदारद, सीडीओ ने रोका एक दिन का वेतन
News cover
ADHUNIK NEWS ,19 November 2026, (Update 19 November 2026, 9:29 PM UTC)
By 6 Views
डीएवी स्कूल में गोष्ठी आयोजित कर छात्र-छात्राओं और स्कूल वाहन चालकों को किया जागरूक

सोनभद्र। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है। नियमों की अनदेखी न केवल वाहन चालक, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन को भी खतरे में डाल सकती है। ऐसे में सभी को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनने की आवश्यकता है। यह बातें गुरुवार को डीएवी स्कूल राबर्ट्सगंज में आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता गोष्ठी में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुधा सिंह ने कहीं।

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कौशल कुमार सिंह और एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधा सिंह ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।

एआरटीओ सुधा सिंह ने कहा कि वाहन चलाते समय वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। यातायात नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिवार के सदस्यों तथा आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

गोष्ठी में विद्यालय के बस और टैक्सी चालकों व परिचालकों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें वाहनों में सीट बेल्ट, वैध ड्राइविंग लाइसेंस, इमरजेंसी गेट, फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र समेत सभी जरूरी सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और उनके सही इस्तेमाल की जानकारी दी गई।

एआरटीओ प्रवर्तन ने चालकों को हिदायत दी कि वाहन चलाते समय गुटखा या किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने या यातायात नियमों का उल्लंघन करने की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गंभीर मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

कार्यक्रम में शिक्षक हरिकेश यादव, रागिनी मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, अश्वनी सिंह, मनोज कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में एक वोट से गिर गया है। गुरुवार को हुई वोटिंग में इसके पक्ष में 49 और विरोध में 50 वोट पड़े। ट्रम्प की पार्टी के एक सांसद डेव मैककॉर्मिक वोटिंग में शामिल नहीं हुए।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.