Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Trending Newsजिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों एवं कंट्रोल रूम का लिया जायजा, आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश Rajya Shaherचतरा में किसान पन्चायत में अन्नदाताओ का सुना दुख दर्द _संदीप मिश्रा Rajya Shaher​अदम्य साहस और बुलंद हौसले की मिसाल: नोएडा सेक्टर 105 के समीर नेहरा ने -18°C तापमान और 15,000 फीट की ऊँचाई पर फहराया तिरंगा Trending Newsप्रयागराज में जमीन के नीचे गड़े तीन ड्रमों से 5 करोड़ से अधिक के कैश मिले हैं। ड्रमों में 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं। Trending Newsप्रयागराज में जमीन खोदकर निकाले गए नकदी से भरे तीन ड्रम, पुलिस ने कब्जे में लिए रुपये Trending Newsनाबालिगों के हाथ में बुलेट बाइक, न हेलमेट न ड्राइविंग लाइसेंस! नैनी की एडीए कॉलोनी में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ Rajya Shaherवैदिक गणित मेला एवं सांस्कृतिक महोत्सव में माधव संकुल बना ओवरऑल चैंपियन Trending Newsसोनभद्र राजस्थानी गरबा सीजन- 2’ ने मचाया धमाल Rajya Shaherचतरा में महिला जागरूकता चौपाल, महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक एसएन पब्लिक स्कूल नैनी मे गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश*
Trending News

जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों एवं कंट्रोल रूम का लिया जायजा, आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश

Breaking
जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों एवं कंट्रोल रूम का लिया जायजा, आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश चतरा में किसान पन्चायत में अन्नदाताओ का सुना दुख दर्द _संदीप मिश्रा ​अदम्य साहस और बुलंद हौसले की मिसाल: नोएडा सेक्टर 105 के समीर नेहरा ने -18°C तापमान और 15,000 फीट की ऊँचाई पर फहराया तिरंगा प्रयागराज में जमीन के नीचे गड़े तीन ड्रमों से 5 करोड़ से अधिक के कैश मिले हैं। ड्रमों में 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं। प्रयागराज में जमीन खोदकर निकाले गए नकदी से भरे तीन ड्रम, पुलिस ने कब्जे में लिए रुपये नाबालिगों के हाथ में बुलेट बाइक, न हेलमेट न ड्राइविंग लाइसेंस! नैनी की एडीए कॉलोनी में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ वैदिक गणित मेला एवं सांस्कृतिक महोत्सव में माधव संकुल बना ओवरऑल चैंपियन सोनभद्र राजस्थानी गरबा सीजन- 2’ ने मचाया धमाल चतरा में महिला जागरूकता चौपाल, महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक एसएन पब्लिक स्कूल नैनी मे गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश*
News cover
ADHUNIK NEWS ,31 October 2026, (Update 31 October 2026, 5:58 PM UTC)
By 3 Views
एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण, जनपद जौनपुर भेजी जा रहीं 100 वीवीपैट मशीनों की भी परखी व्यवस्था

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने आज विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित निर्वाचन के ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा तथा रखरखाव से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।                                                              
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के चारों ओर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की संख्या एवं उनकी क्रियाशीलता, कंट्रोल रूम, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों, रोशनदानों तथा दीवारों की रंगाई-पुताई सहित विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस के बाहरी परिसर की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।                                                          
जिलाधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सुरक्षा गार्डों की शिफ्टवार तैनाती तथा सुरक्षा से जुड़े सभी प्रबंधों को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के भी निर्देश दिए।                                       
इस दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में संचालित ईवीएम-वीवीपैट के प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) कार्य का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से इसकी प्रगति की जानकारी ली। इसके अतिरिक्त जनपद जौनपुर को भेजी जा रही 100 वीवीपैट मशीनों का निरीक्षण कर उनके प्रेषण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा और रखरखाव सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.