Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Trending Newsप्रयागराज में जमीन के नीचे गड़े तीन ड्रमों से 5 करोड़ से अधिक के कैश मिले हैं। ड्रमों में 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं। Trending Newsप्रयागराज में जमीन खोदकर निकाले गए नकदी से भरे तीन ड्रम, पुलिस ने कब्जे में लिए रुपये Trending Newsनाबालिगों के हाथ में बुलेट बाइक, न हेलमेट न ड्राइविंग लाइसेंस! नैनी की एडीए कॉलोनी में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ Rajya Shaherवैदिक गणित मेला एवं सांस्कृतिक महोत्सव में माधव संकुल बना ओवरऑल चैंपियन Trending Newsसोनभद्र राजस्थानी गरबा सीजन- 2’ ने मचाया धमाल Rajya Shaherचतरा में महिला जागरूकता चौपाल, महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक एसएन पब्लिक स्कूल नैनी मे गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश* Rajya Shaherवर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जनपद के 108 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी Deshयशोदा मेडिसिटी ने पूरे किए एक साल, इस एक साल में एडवांस्ड कैंसर देखभाल से लेकर जटिल ट्रांसप्लांट्स और सार्वजानिक स्वास्थ्य पहलों पर रहा जोर Rajya Shaherनोएडा सेक्टर 52 में रागिनी नायक का उद्घोष वोट चोरी पर घिरी बीजेपी और ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा
Rajya Shaher

वैदिक गणित मेला एवं सांस्कृतिक महोत्सव में माधव संकुल बना ओवरऑल चैंपियन

Breaking
प्रयागराज में जमीन के नीचे गड़े तीन ड्रमों से 5 करोड़ से अधिक के कैश मिले हैं। ड्रमों में 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं। प्रयागराज में जमीन खोदकर निकाले गए नकदी से भरे तीन ड्रम, पुलिस ने कब्जे में लिए रुपये नाबालिगों के हाथ में बुलेट बाइक, न हेलमेट न ड्राइविंग लाइसेंस! नैनी की एडीए कॉलोनी में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ वैदिक गणित मेला एवं सांस्कृतिक महोत्सव में माधव संकुल बना ओवरऑल चैंपियन सोनभद्र राजस्थानी गरबा सीजन- 2’ ने मचाया धमाल चतरा में महिला जागरूकता चौपाल, महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक एसएन पब्लिक स्कूल नैनी मे गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश* वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जनपद के 108 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी यशोदा मेडिसिटी ने पूरे किए एक साल, इस एक साल में एडवांस्ड कैंसर देखभाल से लेकर जटिल ट्रांसप्लांट्स और सार्वजानिक स्वास्थ्य पहलों पर रहा जोर नोएडा सेक्टर 52 में रागिनी नायक का उद्घोष वोट चोरी पर घिरी बीजेपी और ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा
News cover
ADHUNIK NEWS ,29 October 2026, (Update 29 October 2026, 5:10 PM UTC)
By 4 Views
डॉ. भीमराव अम्बेडकर सरस्वती विद्या मंदिर अनपरा सोनभद्र में विद्या भारती काशी प्रांत द्वारा आयोजित प्रांतीय वैदिक गणित मेला एवं सांस्कृतिक महोत्सव सत्र 2026-27 में सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र, नैनी, प्रयागराज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र के विद्यार्थियों ने 39 पदक जीतकर बढ़ाया विद्यालय का गौरव
डॉ. भीमराव अम्बेडकर सरस्वती विद्या मंदिर अनपरा सोनभद्र में विद्या भारती काशी प्रांत द्वारा आयोजित प्रांतीय वैदिक गणित मेला एवं सांस्कृतिक महोत्सव सत्र 2026-27 में सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र, नैनी, प्रयागराज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में माधव संकुल ने कुल 43 अंक प्राप्त कर सांस्कृतिक महोत्सव में ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वैदिक गणित एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, तार्किक क्षमता और सांस्कृतिक अभिरुचि का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक सहित कुल 39 पदक प्राप्त किए।

स्वर्ण पदक विजेता
स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में कथा-कथन (शिशु वर्ग) में मृत्युंजय त्रिपाठी, मूर्ति कला (किशोर वर्ग) में आर्यन प्रजापति, गणित प्रदर्श (शिशु वर्ग) में अंकित सिंह, गणित प्रदर्श (बाल वर्ग) में आदर्श तिवारी एवं आराध्या भास्कर, गणित प्रदर्श (तरुण वर्ग) में सूर्य प्रकाश सिंह तथा गणित प्रदर्श (किशोर वर्ग) में अनुप्रिया सिंह शामिल हैं।
 

रजत पदक विजेता
रजत पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में गणित प्रयोग (किशोर वर्ग) में प्रियांशी तिवारी, गणित पत्र-वाचन (तरुण वर्ग) में नियति पटेल, गणित प्रदर्श (बाल वर्ग) में प्रिया अग्रहरि, गणित पत्र-वाचन (किशोर वर्ग) में नैंसी शुक्ला, गणित प्रदर्श (शिशु वर्ग) में आस्था मिश्रा, मूर्तिकला (बाल वर्ग) में अनुश्री केसरवानी, वैदिक गणित प्रश्न-मंच (शिशु वर्ग) में प्रभात सिंह, अंश कुमार उपाध्याय एवं आशुतोष मिश्रा, आशु भाषण (किशोर वर्ग) में नयन दीप मिश्रा तथा गणित प्रयोग (किशोर वर्ग) में प्रांजुल शुक्ला शामिल हैं।

लोकनृत्य प्रतियोगिता में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने रजत पदक प्राप्त कर अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का परिचय दिया। इस दल में सानिया सिंह, आकांक्षा द्विवेदी, नियति पाण्डेय, अनन्या, पलक सिंह, आराध्या पाल, श्रेया गुप्ता, यशस्वी त्रिपाठी, माही, शुभ्रा शर्मा, योग्या शुक्ला, अदिति, तन्वी सिंह, सूर्यांश दुबे एवं आदित्य द्विवेदी शामिल रहे।
 

कांस्य पदक विजेता
कांस्य पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में गणित प्रदर्श (तरुण वर्ग) में अयांशी, कथा-कथन (बाल वर्ग) में रुद्रांश मिश्र, गणित प्रयोग (शिशु वर्ग) में आर्यन सिंह, संस्कृत प्रश्न-मंच (शिशु वर्ग) में अर्जुन मिश्रा, अंश सिंह एवं अंश प्रताप सिंह तथा गणित प्रदर्श (शिशु वर्ग) में अमृत पाठक शामिल हैं।
इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। विद्यार्थियों की इस सफलता ने यह सिद्ध किया कि नियमित अभ्यास, समर्पित मार्गदर्शन और निरंतर परिश्रम से शैक्षिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त की जा सकती हैं। माधव संकुल का ओवरऑल चैंपियन बनना और विद्यार्थियों द्वारा कुल 39 पदक प्राप्त करना विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

डीएम ने दो-तीन शिफ्ट में कार्य कराकर निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के दिए निर्देश निर्माण कार्य में तेजी के साथ गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की हिदायत

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.