Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Trending Newsसिखों के छठवें गुरू हरगोविंद साहिब जी ने 52 कलियां का कुरता सिलवाया तो 52 हिंदू राजा कैद से मुक्त हुएl "बंदी छोड़ दिवस" के रूप में मनाया जाता है-सरदार पतविंदर सिंह Rajya Shaherविधायक भूपेश चौबे, डीएम चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी ने सरस मेले में किया ‘सोन अर्थ’ लोगो का अनावरण Rajya Shaherभाजपा सरकार की अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजना के बारे में अल्पसंख्यक समुदाय में विस्तार से चर्चा करें-फहद जमाल यासिर Rajya Shaherफर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में दिवाली मेले के साथ मनाया गया ऑक्यूपेशनल थेरेपी डे Rajya Shaherफर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में दिवाली मेले के साथ मनाया गया ऑक्यूपेशनल थेरेपी डे Rajya Shaherवार्षिक संगीत कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समापन धार्मिक कार्यक्रम में दो महिलाओं से अभद्रता व गाली-गलौज का आरोप, ASP और CO से कार्रवाई की मांग Rajya Shaherरोशनी के पर्व पर सेवा ही सच्ची पूजा: आरडब्ल्यूए सेक्टर 105 ने अपने अंचल के कर्मयोगियों के संग मनाई अनूठी दीपावली Rajya Shaherमाननीय राज्यपाल जी ने राजकीय बालगृह परिसर-खुल्दाबाद पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं, सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अंतःवासियों के साथ किया संवाद Rajya Shaherलोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब।
Trending News

जीएल बजाज के आठ इनक्यूबेटेड स्टार्टअप्स को मिला सम्मान और फंडिंग सपोर्ट

Breaking
सिखों के छठवें गुरू हरगोविंद साहिब जी ने 52 कलियां का कुरता सिलवाया तो 52 हिंदू राजा कैद से मुक्त हुएl "बंदी छोड़ दिवस" के रूप में मनाया जाता है-सरदार पतविंदर सिंह विधायक भूपेश चौबे, डीएम चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी ने सरस मेले में किया ‘सोन अर्थ’ लोगो का अनावरण भाजपा सरकार की अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजना के बारे में अल्पसंख्यक समुदाय में विस्तार से चर्चा करें-फहद जमाल यासिर फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में दिवाली मेले के साथ मनाया गया ऑक्यूपेशनल थेरेपी डे फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में दिवाली मेले के साथ मनाया गया ऑक्यूपेशनल थेरेपी डे वार्षिक संगीत कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समापन धार्मिक कार्यक्रम में दो महिलाओं से अभद्रता व गाली-गलौज का आरोप, ASP और CO से कार्रवाई की मांग रोशनी के पर्व पर सेवा ही सच्ची पूजा: आरडब्ल्यूए सेक्टर 105 ने अपने अंचल के कर्मयोगियों के संग मनाई अनूठी दीपावली माननीय राज्यपाल जी ने राजकीय बालगृह परिसर-खुल्दाबाद पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं, सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अंतःवासियों के साथ किया संवाद लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब।
News cover
ADHUNIK NEWS ,1 September 2026, (Update 10 November 2026, 12:31 AM UTC)
By 120 Views
नोएडा जीएल बजाज सेंटर फॉर रिसर्च एंड इनक्यूबेशन के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। सेंटर से जुड़े आठ इनक्यूबेटेड स्टार्टअप्स को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित प्रतिष्ठित स्टार्टअप कार्यक्रम में विभिन्न स्टार्टअप ग्रांट के माध्यम से सम्मान एवं फंडिंग सपोर्ट प्रदान किया गया।

नोएडा जीएल बजाज सेंटर फॉर रिसर्च एंड इनक्यूबेशन के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। सेंटर से जुड़े आठ इनक्यूबेटेड स्टार्टअप्स को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित प्रतिष्ठित स्टार्टअप कार्यक्रम में विभिन्न स्टार्टअप ग्रांट के माध्यम से सम्मान एवं फंडिंग सपोर्ट प्रदान किया गया।

यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPLC), उत्तर प्रदेश सरकार
द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों एवं शिक्षाविदों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

आठ स्टार्टअप्स को मिला फंडिंग सपोर्ट
जीएल बजाज सेंटर फॉर रिसर्च एंड इनक्यूबेशन से जुड़े जिन स्टार्टअप्स को मान्यता एवं फंडिंग सपोर्ट प्राप्त हुआ, उनमें एससीएस यूनिवर्सल टेक प्राइवेट लिमिटेड (SCS Universal Tech Private Limited), एगहेड प्राइवेट लिमिटेड (Egghead Private Limited), वेक्टर फोर्स नाइन प्राइवेट लिमिटेड (Vector Force Nine Private Limited), सॉल्यूशनएआई प्राइवेट लिमिटेड (SolutionAI Private Limited), न्यूराएक्सियन लैब्स प्राइवेट लिमिटेड (NeuraXion Labs Private Limited), माली काका इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Mali Kaka India Private Limited), पीएचएसआई टेक्नोलॉजीज एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड (PHSI Technologies and Research Private Limited) तथा विश्वक्सेनाह हर्ब्स एंड एरोमैटिक प्राइवेट लिमिटेड (Vishvaksenah Herbs and Aromatic Pvt. Ltd.) शामिल हैं।

यह उपलब्धि इन स्टार्टअप्स के नवाचार, उद्यमशीलता और तकनीक आधारित समाधानों की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाती है। साथ ही, यह जीएल बजाज के मजबूत स्टार्टअप इनक्यूबेशन इकोसिस्टम और उद्यमिता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है।जीएल बजाज एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (ग्रेटर नोएडा एवं मथुरा) के वाइस चेयरमैन श्री पंकज अग्रवाल ने सभी स्टार्टअप संस्थापकों एवं टीमों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में स्टार्टअप्स द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

वहीं, जीएल बजाज एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (ग्रेटर नोएडा एवं मथुरा) के सीईओ श्री कार्तिकय अग्रवाल ने भी सभी संस्थापकों और टीमों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जीएल बजाज नवाचार, अनुसंधान, उद्यमिता और तकनीक आधारित स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।

नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा दे रहा जीएल बजाज
जीएल बजाज सेंटर फॉर रिसर्च एंड इनक्यूबेशन का उद्देश्य उभरते उद्यमियों, शोधकर्ताओं और नवोन्मेषकों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां नए विचारों को आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग के साथ विकसित किया जा सके। इनक्यूबेशन सपोर्ट, मेंटरशिप, नवाचार के अवसर और उद्योग से जुड़ाव के माध्यम से सेंटर स्टार्टअप्स को अपने विचारों को प्रभावी, टिकाऊ और विस्तार योग्य व्यवसायों में बदलने की दिशा में सहयोग प्रदान कर रहा है।

आठ इनक्यूबेटेड स्टार्टअप्स को मिली यह मान्यता उत्तर प्रदेश के स्टार्टअप इकोसिस्टम में जीएल बजाज के बढ़ते योगदान को दर्शाती है। यह उपलब्धि संस्थान के उस विजन को भी मजबूत करती है, जिसके तहत नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से उभरते उद्यमियों को प्रभावशाली एवं तकनीक आधारित समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

जनपद रायबरेली में सहकारी समितियों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं बहुउद्देशीय बनाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति (डी0सी0डी0सी0) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.