Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherप्रयागराज में चालान से बचने के लिए निजी कार पर पुलिस का लोगो और डैशबोर्ड पर पुलिस की टोपी रख कर चलने वालों की अब खैर नहीं Rajya Shaherविद्यालय में संविधान संवाद अभियान को लेकर परिचर्चा एवं जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन Trending Newsजीएम एकेडमी में पांच दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ... Rajya Shaherदिव्यांगजनों के सशक्तीकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में राज्यमंत्री की पहल, 109 सहायक उपकरणों का किया वितरण Rajya Shaherमुंह में दुर्लभ ट्यूमर श्वानोमा को लेकर डॉक्टर ने जताई चिंता, बायोप्सी की अपील काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत ने किया रंजन पाण्डेय का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान Prayagrajसंगम तट पर जलाए गए लाखों दीप लेजर आतिशबाजी का भी हुआ आयोजन Rajya Shaherगुरुद्वारा अलोपीबाग में श्रद्धा,आस्था,विश्वास से साहिब श्री गुरु नानक देव महाराज जी का प्रकाशउत्सव मनाया गया। Rajya Shaherश्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन को बदनाम करने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी मंहत जगतार मुनि Rajya Shaherभीमकुंड मंदिर के पुजारी की सिर कूंचकर हत्या, पांच बीघा जमीन का विवाद आया सामने
Rajya Shaher

आईएमएस नोएडा में केस स्टडी एनालिसिस पर कार्यशाला का आयोजन

Breaking
प्रयागराज में चालान से बचने के लिए निजी कार पर पुलिस का लोगो और डैशबोर्ड पर पुलिस की टोपी रख कर चलने वालों की अब खैर नहीं विद्यालय में संविधान संवाद अभियान को लेकर परिचर्चा एवं जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन जीएम एकेडमी में पांच दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ... दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में राज्यमंत्री की पहल, 109 सहायक उपकरणों का किया वितरण मुंह में दुर्लभ ट्यूमर श्वानोमा को लेकर डॉक्टर ने जताई चिंता, बायोप्सी की अपील काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत ने किया रंजन पाण्डेय का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान संगम तट पर जलाए गए लाखों दीप लेजर आतिशबाजी का भी हुआ आयोजन गुरुद्वारा अलोपीबाग में श्रद्धा,आस्था,विश्वास से साहिब श्री गुरु नानक देव महाराज जी का प्रकाशउत्सव मनाया गया। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन को बदनाम करने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी मंहत जगतार मुनि भीमकुंड मंदिर के पुजारी की सिर कूंचकर हत्या, पांच बीघा जमीन का विवाद आया सामने
News cover
ADHUNIK NEWS ,4 November 2026, (Update 25 November 2026, 4:16 PM UTC)
By 83 Views
सेक्टर 62 स्थित आईएमएस नोएडा में विद्यार्थियों में विश्लेषणात्मक सोच, तार्किक क्षमता, समस्या समाधान एवं निर्णय लेने के कौशल को विकसित करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।

नोएडा। सेक्टर 62 स्थित आईएमएस नोएडा में विद्यार्थियों में विश्लेषणात्मक सोच, तार्किक क्षमता, समस्या समाधान एवं निर्णय लेने के कौशल को विकसित करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। केस स्टडी एनालिसिस विषय पर आयोजित कार्यशाला के दौरान बतौर वक्ता एचआर कंसल्टेंट मधुलिका वर्मा ने अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को व्यावसायिक परिस्थितियों को समझने, समस्याओं की पहचान करने और प्रभावी समाधान तलाशने के व्यावहारिक तरीके बताए गए।

आईएमएस की डीन मैनेजमेंट डॉ. वर्तिका चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यशाला में इंटरैक्टिव गतिविधियों, वास्तविक व्यावसायिक उदाहरणों एवं केस स्टडी के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न परिस्थितियों का विश्लेषण करने, अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने और तथ्यों के आधार पर उचित निर्णय लेने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि प्रबंधन के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक समझ और विश्लेषणात्मक क्षमता भी बेहद महत्वपूर्ण है।

मधुलिका वर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए  कहा कि केस स्टडी केवल किसी समस्या को समझने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों को वास्तविक परिस्थितियों में सोचने, विभिन्न विकल्पों का मूल्यांकन करने और सही निर्णय लेने के लिए तैयार करती है। प्रबंधन के विद्यार्थियों के लिए जरूरी है कि वे किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर व्यावहारिक दृष्टिकोण विकसित करें। इससे उन्हें भविष्य में कॉर्पोरेट जगत की चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, पहले एक कर्मचारी के जरिए 15 हजार रुपए की मांग की गई थी। जब वह शिकायत लेकर राधा देवी के पास पहुंचा तो रकम बढ़ाकर 20 हजार रुपए कर दी गई। इसके बाद उसने एंटी करप्शन संगठन में शिकायत की।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.