Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherओम् शिव शक्ति मानव सेवा मण्डल द्बारा ज्ञात/अज्ञात पितरों की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक पिंडदान 10 अक्टूबर को। Rajya Shaherअवैध रेत उत्खनन तथा भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई बटली घाट पर दबिश देकर अवैध उत्खनन में संलिप्त तीन वाहन जब्त, एक वाहन मौके से फरार Careerप्रयागराज कॉउचर गाला: मिस एंड मिस्टर यूनिवर्स उत्तर प्रदेश 2026 का भव्य ऑडिशन संपन्न Rajya Shaherप्रयागराज थाना कर्नलगंज छात्रा के साथ छेड़खानी व अभद्र टिप्पणी करने वाला 01 अभियुक्त थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 स्कूटी बरामद Rajya Shaherप्रयागराज कॉउचर गाला: मिस एंड मिस्टर यूनिवर्स उत्तर प्रदेश 2026 का भव्य ऑडिशन संपन्न Trending Newsपैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित जिलाधिकारी/अभिलेख अधिकारी ने प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर की कार्रवाई, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को सौंपी जांच Rajya Shaherनोएडा पुलिस कर्मियों के लिए भावातीत ध्यान पर विशेष परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित Deshआयुष्मान भारत और प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस: क्या आपको दोनों की ज़रूरत है? Trending Newsमतदान के समय मतदाता फोटो पहचान पत्र अथवा वैकल्पिक पहचान दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य Rajya Shaherनाली निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री लगाने का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन
Bollywood

सोनू निगम ने किया फर्जी बयान का खंडन, कृति सेनन के रक्षाबंधन एड विवाद पर साफ कहा- यह मैं नहीं हूं

Breaking
ओम् शिव शक्ति मानव सेवा मण्डल द्बारा ज्ञात/अज्ञात पितरों की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक पिंडदान 10 अक्टूबर को। अवैध रेत उत्खनन तथा भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई बटली घाट पर दबिश देकर अवैध उत्खनन में संलिप्त तीन वाहन जब्त, एक वाहन मौके से फरार प्रयागराज कॉउचर गाला: मिस एंड मिस्टर यूनिवर्स उत्तर प्रदेश 2026 का भव्य ऑडिशन संपन्न प्रयागराज थाना कर्नलगंज छात्रा के साथ छेड़खानी व अभद्र टिप्पणी करने वाला 01 अभियुक्त थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 स्कूटी बरामद प्रयागराज कॉउचर गाला: मिस एंड मिस्टर यूनिवर्स उत्तर प्रदेश 2026 का भव्य ऑडिशन संपन्न पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित जिलाधिकारी/अभिलेख अधिकारी ने प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर की कार्रवाई, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को सौंपी जांच नोएडा पुलिस कर्मियों के लिए भावातीत ध्यान पर विशेष परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित आयुष्मान भारत और प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस: क्या आपको दोनों की ज़रूरत है? मतदान के समय मतदाता फोटो पहचान पत्र अथवा वैकल्पिक पहचान दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य नाली निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री लगाने का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन
News cover
ADHUNIK NEWS ,27 August 2026, (Update 7 October 2026, 11:40 PM UTC)
By 70 Views
गायक सोनू निगम ने अभिनेत्री कृति सेनन के रक्षाबंधन एड विवाद पर अपने नाम से फैलाए गए फर्जी बयान का खंडन किया है। उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर कर स्पष्ट किया कि उन्होंने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

गायक सोनू निगम ने अभिनेत्री कृति सेनन के रक्षाबंधन एड विवाद पर अपने नाम से फैलाए गए फर्जी बयान का खंडन किया है। उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर कर स्पष्ट किया कि उन्होंने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

एक मीडिया हाउस ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि सोनू निगम ने हिंदू धर्म और धैर्य को लेकर टिप्पणी की है। खबर की हेडिंग में लिखा गया था, “हिंदू सहिष्णु हैं, उनके धैर्य की परीक्षा मत लो: कृति सेनन एड विवाद पर सोनू निगम।”इस पर सोनू निगम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा, “यह मैं नहीं हूं और ऐसा बयान मैंने कभी नहीं दिया। टीओआई (TOI) जागो, मीडिया जागो।”


फर्जी अकाउंट से चला था बयान
रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस बयान को सोनू निगम का बताकर मीडिया में चलाया गया, वह असल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (ट्विटर) पर बने उनके एक पैरोडी या फर्जी अकाउंट से पोस्ट किया गया था। सोनू निगम ने साफ किया कि वे एक्स प्लेटफॉर्म पर एक्टिव ही नहीं हैं। बिना सच्चाई जाने फर्जी अकाउंट के ट्वीट को उनका आधिकारिक बयान मानकर खबर चला दी गई।


कैसे शुरू हुआ विवाद
यह पूरा विवाद एक ज्वेलरी ब्रांड के रक्षाबंधन एड के बाद शुरू हुआ था। इसमें कृति सेनन इंडो-वेस्टर्न ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज में नजर आई थीं। वीडियो में वे भाई के अलावा पालतू कुत्ते को भी राखी बांधती दिखी थीं।सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति का अपमान बताते हुए एक्ट्रेस के कपड़ों को लेकर नाराजगी जताई और शिकायत दर्ज करने की मांग की। कुछ यूजर्स ने इस एडवर्टाइजमेंट को हिंदू धर्म और त्योहारों के प्रति असंवेदनशील करार दिया।


कृति सेनन का जवाब
कृति सेनन ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए लिखा कि एथनिक फैशन में समय के साथ बदलाव आया है, लेकिन आज भी महिलाओं के अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ उनके कपड़ों से नापा जाता है। एक्ट्रेस ने सवाल उठाया कि समाज महिलाओं को क्या पहनना चाहिए, यह बताना कब बंद करेगा? उन्होंने कहा कि संस्कृति और परंपराएं इंसान के दिल में होती हैं, उसकी नेकलाइन में नहीं।

बाँदा : पेशी के दौरान फरार NDPS कैदी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.