Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherविधान परिषद निर्वाचन-2026: मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध Rajya Shaherरामलीला के आठवें दिन नक्कटिया की लीला का हुआ सजीव मंचन - शूर्पणखा नासिका छेदन की लीला देख भावविभोर हुए श्रद्धालुरामलीला के आठवें दिन नक्कटिया की लीला का हुआ सजीव मंचन - शूर्पणखा नासिका छेदन की ल Careerजीएल बजाज में वैश्विक नेतृत्व की नई पहल नेक्स्ट जनरेशन लीडरशिप’ कार्यक्रम से विद्यार्थियों को मिला जिम्मेदार नेतृत्व का मंत्र Trending Newsशारदीय नवरात्रि पर विश्व शांति, नारी जागरण एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ भव्य महा दीपयज्ञ संपन्न Rajya Shaherब्यौहारी मे जगह-जगह सजे माता के दरबार, गरबा-डांडिया की धूम, Rajya Shaherमहिलाओं को संगठन से जोड़कर मजबूत करेंगे भाजपा महिला मोर्चा : आशा विश्वकर्मा मधुपुर, हिंदुआरी और राबर्ट्सगंज में हुआ स्वागत, शीतला माता मंदिर में किया दर्शन-पूजन Rajya Shaherडांडिया नाइट 4.0 की तैयारियां शुरू, भूमि पूजन के साथ कार्यक्रम का आगाज Rajya Shaherतेजसा युवती सम्मेलन का आयोजन, महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण में युवतियों की भूमिका पर हुई चर्चा। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत पुलिस लाइन चुर्क में भव्य सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित Rajya Shaherवन स्टाफ सेन्टर पहुंची बच्ची यो से मिलने आकांक्षा समिति कि अध्यक्ष आरूषि मिश्रा
Bollywood

मुकेश खन्ना का शर्मिला टैगोर पर करारा जवाब: “आज आयशा बेगम बनकर बात कर रही हैं... हिंदू धर्म क्या भूल गईं?”

Breaking
विधान परिषद निर्वाचन-2026: मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध रामलीला के आठवें दिन नक्कटिया की लीला का हुआ सजीव मंचन - शूर्पणखा नासिका छेदन की लीला देख भावविभोर हुए श्रद्धालुरामलीला के आठवें दिन नक्कटिया की लीला का हुआ सजीव मंचन - शूर्पणखा नासिका छेदन की ल जीएल बजाज में वैश्विक नेतृत्व की नई पहल नेक्स्ट जनरेशन लीडरशिप’ कार्यक्रम से विद्यार्थियों को मिला जिम्मेदार नेतृत्व का मंत्र शारदीय नवरात्रि पर विश्व शांति, नारी जागरण एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ भव्य महा दीपयज्ञ संपन्न ब्यौहारी मे जगह-जगह सजे माता के दरबार, गरबा-डांडिया की धूम, महिलाओं को संगठन से जोड़कर मजबूत करेंगे भाजपा महिला मोर्चा : आशा विश्वकर्मा मधुपुर, हिंदुआरी और राबर्ट्सगंज में हुआ स्वागत, शीतला माता मंदिर में किया दर्शन-पूजन डांडिया नाइट 4.0 की तैयारियां शुरू, भूमि पूजन के साथ कार्यक्रम का आगाज तेजसा युवती सम्मेलन का आयोजन, महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण में युवतियों की भूमिका पर हुई चर्चा। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत पुलिस लाइन चुर्क में भव्य सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित वन स्टाफ सेन्टर पहुंची बच्ची यो से मिलने आकांक्षा समिति कि अध्यक्ष आरूषि मिश्रा
News cover
ADHUNIK NEWS ,4 September 2026, (Update 17 October 2026, 3:19 AM UTC)
By 102 Views
‘द फ्री प्रेस जर्नल’ से बातचीत में मुकेश खन्ना ने शर्मिला टैगोर के इस कथित सुझाव पर अपनी राय रखते हुए कहा, “वह अपनी समझ के हिसाब से बोल रही हैं। मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा। शायद अपनी बात समझाते हुए उनके मुंह से यह निकल गया कि दूसरे धर्मों के लोग इसे समझ या स्वीकार नहीं कर पाएंगे।”

सीनियर एक्टर मुकेश खन्ना ने वंदे मातरम् को लेकर चल रही बहस में शर्मिला टैगोर के बयान पर तीखा रिएक्शन दिया है। शर्मिला टैगोर ने हाल ही में कहा था कि वंदे मातरम् का पूरा गीत गाने की बजाय सिर्फ शुरुआती दो अंतरे गाए जाएं, क्योंकि बाद के हिस्सों में कई देवी-देवताओं का जिक्र है और एक ईश्वर में विश्वास करने वाले लोगों के लिए इसे गाना मुश्किल हो सकता है।
‘द फ्री प्रेस जर्नल’ से बातचीत में मुकेश खन्ना ने शर्मिला टैगोर के इस कथित सुझाव पर अपनी राय रखते हुए कहा, “वह अपनी समझ के हिसाब से बोल रही हैं। मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा। शायद अपनी बात समझाते हुए उनके मुंह से यह निकल गया कि दूसरे धर्मों के लोग इसे समझ या स्वीकार नहीं कर पाएंगे।”

बंगाल की संस्कृति और शादी का जिक्र
मुकेश खन्ना ने शर्मिला टैगोर की पृष्ठभूमि का हवाला देते हुए सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “आप बंगाल में पली-बढ़ी हैं, जहां काली पूजा इतने बड़े स्तर पर मनाई जाती है। आप बंगाली संस्कृति और बंगाली फिल्मों के बीच बड़ी हुई हैं। फिर आज आपको समझ में आ रहा है कि एक धर्म वाला इसको एक्सेप्ट नहीं करे। उस वक्त नहीं आया था। हम क्या शादी करने के बाद आपको मालूम पड़ा?”
उन्होंने आगे कहा कि जब शर्मिला टैगोर नवाब की बेगम बनीं, तब उन्हें मुस्लिम धर्म के बारे में पता चला। मुकेश खन्ना ने व्यंग्य करते हुए कहा, “अरे मुस्लिम धर्म भी है। अरे ये लोग तो मानते नहीं हैं। अल्लाह को मानते हैं। ये लोग तो हमारे देवी को भी नहीं मानते। आज आप आयशा बेगम बनकर बात कर रही हैं। आज आपको मुस्लिम धर्म समझ में आ रहा है। हिंदू धर्म क्या भूल गई आप?”

ऐतिहासिक आपत्तियों का जिक्र
मुकेश खन्ना ने वंदे मातरम् पर पुराने विरोध का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम समुदाय के कुछ वर्गों की आपत्ति सिर्फ गीत के बाद के हिस्सों में हिंदू देवी-देवताओं के संदर्भों तक सीमित नहीं थी। उन्होंने कहा कि एक आपत्ति यह भी रही है कि मुस्लिम सिर्फ खुदा के सामने झुकते हैं, इसलिए किसी और के सामने नहीं झुकेंगे।
“इस पर आपत्ति आज से शुरू नहीं हुई है। तर्क यह दिया जाता रहा है कि वे केवल खुदा के सामने झुकते हैं और इसलिए किसी और के सामने नहीं झुकेंगे,” मुकेश खन्ना ने कहा।

अलग-अलग संस्करणों और एआर रहमान का उदाहरण
अभिनेता ने वंदे मातरम् के विभिन्न गायन संस्करणों का भी जिक्र किया। उन्होंने लता मंगेशकर, हेमंत कुमार और एआर रहमान से जुड़े संस्करणों का उदाहरण दिया। मातृभूमि के प्रति सम्मान को समझाने के लिए उन्होंने एआर रहमान के लोकप्रिय गीत ‘मां तुझे सलाम’ का हवाला दिया।
उन्होंने कहा, “वह कहते हैं ‘मां तुझे सलाम’। वह उसे मां कह रहे हैं और उन्हें सलाम कर रहे हैं।”
मुकेश खन्ना ने साफ कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करने का मतलब किसी को जबरन झुकने के लिए मजबूर करना नहीं है। उन्होंने कहा, “हम भारत माता के सामने झुकते हैं। अगर कोई झुकना नहीं चाहता तो ठीक है, हम उसे झुकने के लिए मजबूर नहीं कर रहे। लेकिन फिर यह कहना कि वंदे मातरम् ही नहीं गाया जाना चाहिए, यह बात मेरी समझ में नहीं आती।”

शर्मिला टैगोर का मूल बयान
शर्मिला टैगोर ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा था, “बहुत से धार्मिक लोग एक ही ईश्वर में विश्वास करते हैं, कई ईश्वरों में नहीं। वंदे मातरम् में एक अंतरा है, जिसमें कई देवताओं का जिक्र है। जो लोग एक धर्म, एक ईश्वर में विश्वास करते हैं, उनके लिए ‘वंदे काली, वंदे दुर्गा’ कहना मुश्किल है। अगर हम भारत के सभी धार्मिक लोगों को साथ लेकर चलें तो वंदे मातरम् के पहले दो अंतरे बहुत अच्छे हैं।”

इस बयान के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने शर्मिला टैगोर के इंटरव्यू का वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर करते हुए लिखा था कि हिंदू-मुस्लिम सोच से बाहर निकलना चाहिए। कंगना ने कहा कि किसी भी कविता या गीत में शब्द रूपक होते हैं। कवि या कलाकार मनचाहा असर पैदा करने के लिए हर तरह की कल्पना करता है।
वंदे मातरम् को लेकर यह बहस एक बार फिर गरमा गई है। मुकेश खन्ना के इस तीखे बयान के बाद अब देखना होगा कि शर्मिला टैगोर या अन्य लोग इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार पर मतदाताओं के मोबाइल फोन जमा करने की होगी व्यवस्था मतदान समाप्ति के बाद बीएलओ की देखरेख में वापस किए जाएंगे जमा मोबाइल फोन

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.