Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Deshयशोदा मेडिसिटी ने पूरे किए एक साल, इस एक साल में एडवांस्ड कैंसर देखभाल से लेकर जटिल ट्रांसप्लांट्स और सार्वजानिक स्वास्थ्य पहलों पर रहा जोर Rajya Shaherनोएडा सेक्टर 52 में रागिनी नायक का उद्घोष वोट चोरी पर घिरी बीजेपी और ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा Rajya Shaherमिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर सोनभद्र पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान Rajya Shaherसोनभद्र में 28 से 31 अक्टूबर तक तेज हवाओं, वज्रपात एवं भारी वर्षा की संभावना, जनपदवासी बरतें सतर्कता Trending Newsमहर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में डॉ. शशांक शुक्ल ‘ऋषि सम्मान’ से सम्मानित वाल्मीकि रामायण भारतीय संस्कृति, सत्य, धर्म और मानवीय आदर्शों का शाश्वत महाकाव्य Jeevan Mantrरेल कर्मचारियों के लिए श्रावस्ती में एक दिवसीय भ्रमण शिविर का आयोजन Jeevan Mantrपारंपरिक पटाखों और हरित पटाखों में फर्क Rajya Shaherराबर्ट्सगंज मतदाता सूची में 4180 दोहरे नामों का दावा, सपा ने उठाए सवाल Lifestyleसोनभद्र राजस्थानी गरबा सीजन-2’ के टिकट लगभग खत्म, कुछ ही टिकट शेष Trending Newsअरैल घाट पर 42वीं वाहिनी पीएसी के ब्रास बैंड ने पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में हुआ विशेष बैंड वादन, श्रद्धा और राष्ट्रप्रेम से गूंजा संगम तट
Desh

यशोदा मेडिसिटी ने पूरे किए एक साल, इस एक साल में एडवांस्ड कैंसर देखभाल से लेकर जटिल ट्रांसप्लांट्स और सार्वजानिक स्वास्थ्य पहलों पर रहा जोर

Breaking
यशोदा मेडिसिटी ने पूरे किए एक साल, इस एक साल में एडवांस्ड कैंसर देखभाल से लेकर जटिल ट्रांसप्लांट्स और सार्वजानिक स्वास्थ्य पहलों पर रहा जोर नोएडा सेक्टर 52 में रागिनी नायक का उद्घोष वोट चोरी पर घिरी बीजेपी और ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर सोनभद्र पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान सोनभद्र में 28 से 31 अक्टूबर तक तेज हवाओं, वज्रपात एवं भारी वर्षा की संभावना, जनपदवासी बरतें सतर्कता महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में डॉ. शशांक शुक्ल ‘ऋषि सम्मान’ से सम्मानित वाल्मीकि रामायण भारतीय संस्कृति, सत्य, धर्म और मानवीय आदर्शों का शाश्वत महाकाव्य रेल कर्मचारियों के लिए श्रावस्ती में एक दिवसीय भ्रमण शिविर का आयोजन पारंपरिक पटाखों और हरित पटाखों में फर्क राबर्ट्सगंज मतदाता सूची में 4180 दोहरे नामों का दावा, सपा ने उठाए सवाल सोनभद्र राजस्थानी गरबा सीजन-2’ के टिकट लगभग खत्म, कुछ ही टिकट शेष अरैल घाट पर 42वीं वाहिनी पीएसी के ब्रास बैंड ने पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में हुआ विशेष बैंड वादन, श्रद्धा और राष्ट्रप्रेम से गूंजा संगम तट
News cover
ADHUNIK NEWS ,26 October 2026, (Update 27 October 2026, 12:55 PM UTC)
By 19 Views
1,200 से ज्यादा बेड्स की क्षमता और एडवांस्ड चिकित्सा सुविधाओं के साथ यशोदा मेडिसिटी अपनी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का विस्तार करने, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और बेहतर बनाने तथा पहले साल में हासिल की गई उपलब्धियों को आगे बढ़ाने की योजना बना रही है।

नोएडा गाज़ियाबाद सरकारी हॉस्पिटल में तकनीक- आधारित क्रिटिकल केयर सपोर्ट पहुँचाने से लेकर थैलेसीमिया के मरीजों के लिए विशेष सेवाएँ शुरू करने और आपातकालीन प्रतिक्रिया को मजबूत करने तक, यशोदा मेडिसिटी ने अपना पहला साल चिकित्सीय क्षमताएँ विकसित करने और विशेष स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को बेहतर बनाने की दिशा में काम करते हुए पूरा किया है। 26 अक्टूबर 2025 को भारत की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा उद्घाटन किए गए इस हॉस्पिटल ने केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में  काम करना शुरू किया। यशोदा मेडिसिटी, स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के 35 वर्षों से अधिक के अनुभव और विरासत को आगे बढ़ा रही है। पहले साल में हॉस्पिटल ने आधुनिक इलाज, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग और इमरजेंसी तैयारियों से जुड़े कई कदम उठाए हैं।

इस दिशा में फरवरी 2026 में एक महत्वपूर्ण पहल की गई, जब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने हॉस्पिटल के AI-एनेबल्ड E-ICU कमांड सेंटर का उद्घाटन किया। MMG जिला अस्पताल के सहयोग से शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में तकनीक की मदद से गंभीर मरीजों की देखभाल की सुविधाओं को बेहतर बनाना और इस तरह की सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ाना है। सेंट्रलाइज्ड मॉनिटरिंग और विशेषज्ञों की देखरेख से क्लीनिकल टीमों को गंभीर रूप से बीमार मरीजों पर नज़र रखने और उनकी स्थिति में होने वाले बदलावों पर तुरंत प्रतिक्रिया देने में मदद मिलेगी। इस तरह यह हॉस्पिटल की क्रिटिकल केयर विशेषज्ञता और सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की देखभाल के बीच एक कड़ी का काम करेगा।
विशेष स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को बेहतर बनाने की दिशा में मई 2026 में एक समर्पित थैलेसीमिया केयर सेंटर की स्थापना की गई। यह सेंटर इस आनुवंशिक रक्त विकार से पीड़ित लोगों को एक ही जगह पर कई तरह की देखभाल सुविधाएँ उपलब्ध कराता है। इनमें विशेषज्ञों से परामर्श, खून चढ़ाना (ब्लड ट्रांसफ्यूजन), आयरन केलेशन थेरेपी, जेनेटिक काउंसलिंग और बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए मूल्यांकन शामिल हैं। इसके अलावा, बीमारी की शुरुआती पहचान और प्रजनन से जुड़े सही फैसले लेने में मदद के लिए यहाँ कैरियर स्क्रीनिंग, प्रसव-पूर्व जाँच (एंटीनेटल टेस्टिंग) और काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

अपने पहले साल में यशोदा मेडिसिटी में 1,20,000 से अधिक मरीजों को भर्ती कर इलाज दिया गया और ओपीडी में परामर्श दिया गया। इस दौरान लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट सहित 4,235 से अधिक सर्जरी की गईं और 3,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मरीजों का इलाज किया गया। यशोदा इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर में भी 8,000 से अधिक मरीजों का इलाज हुआ। ये आँकड़े अस्पताल में विशेष चिकित्सा सेवाओं के बढ़ते दायरे को दर्शाते हैं।

यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, डॉ. पी. एन. अरोड़ा  ने कहा , "यशोदा मेडिसिटी का पहला साल एडवांस्ड और व्यापक स्वास्थ्य सेवा के लिए एक मजबूत नींव रखने का रहा है। इसमें शुरुआत से ही चिकित्सीय क्षमताएं, मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर और स्पेशलाइज्ड एक्सपर्टीज मौजूद रही है। अब जब हम अपने दूसरे साल में प्रवेश कर रहे हैं, तो हमारा ध्यान इसी नींव को और मजबूत करने, एडवांस्ड इलाज की उपलब्धता बढ़ाने, अपनी स्पेशलाइज्ड सेवाओं को और विकसित करने और यह सुनिश्चित करने पर है कि ज्यादा से ज्यादा मरीज अपने घर के करीब ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठा सकें।"

इन सेवाओं को विकसित करने के साथ-साथ, हॉस्पिटल ने न्यूरोसाइंसेज, अंग प्रत्यारोपण, ऑन्कोलॉजी, कार्डियक साइंसेज और क्रिटिकल केयर सहित विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं में जटिल बीमारियों के इलाज की अपनी क्षमताओं को और मजबूत किया है। इसका मल्टीडिसिप्लिनरी दृष्टिकोण विशेषज्ञों की विशेषज्ञता, एडवांस्ड सर्जिकल प्रक्रियाओं और सटीक कैंसर उपचार को एक साथ लाता है, ताकि मरीजों की विभिन्न जटिल चिकित्सा जरूरतों को पूरा किया जा सके। हॉस्पिटल को NABH मान्यता भी प्राप्त हुई है, जो स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा पर इसके विशेष ध्यान को दर्शाती है।

हॉस्पिटल के अंदर दी जाने वाली देखभाल के अलावा यशोदा मेडिसिटी ने हॉस्पिटल के बाहर के माहौल में भी लोगों की मेडिकल इमरजेंसी के प्रति प्रतिक्रिया देने की क्षमता को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया है। सितंबर 2026 में 'वर्ल्ड हार्ट डे' के मौके पर उन्होंने 'रेप्प से रेस्क्यू तक- ट्रेन हार्ड, रिस्पॉन्ड फास्टर' (Rep Se Rescue Tak- Train Hard. Respond Faster) नाम की एक पहल शुरू की। इस पहल का उद्देश्य दिल्ली-NCR के जिम और फिटनेस सेंटरों में कार्डियक इमरजेंसी से निपटने की तैयारियों को मजबूत करना है।

इस अभियान ने हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और वर्कआउट के लिए सुरक्षित माहौल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्डियोलॉजिस्ट, इमरजेंसी मेडिसिन विशेषज्ञों, फिटनेस प्रोफेशनल्स और फिटनेस इन्फ्लुएंसर्स को एक साथ जोड़ा। 'यशोदा सर्टिफाइड जिम एंड ट्रेनर इनिशिएटिव' के तहत 70 से ज्यादा फिटनेस प्रोफेशनल्स ने कार्डियक अरेस्ट की पहचान करने, इमरजेंसी मेडिकल सपोर्ट बुलाने और कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) शुरू करने का ट्रेनिंग पूरा किया। लाइव परफॉर्मेंस और व्यावहारिक सिमुलेशन के जरिए प्रतिभागियों ने यह अभ्यास किया कि प्रोफेशनल मेडिकल मदद आने तक उन्हें किस तरह से कदम उठाने चाहिए।

यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. उपासना अरोड़ा ने कहा, "किसी हॉस्पिटल की तरक्की का असली पैमाना यह है कि उसका लोगों की सेहत पर क्या असर पड़ता है। स्पेशलाइज्ड इलाज की उपलब्धता को बेहतर बनाकर, पब्लिक हेल्थकेयर सिस्टम को मजबूत करके और शुरुआती स्तर पर ही इलाज में मदद देकर हमारा लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं में मौजूद कमियों को दूर करना है। हमारा पूरा ध्यान मरीजों की जरूरतों को प्राथमिकता देने, हेल्थकेयर के क्षेत्र में मजबूत साझेदारी बनाने और यह सुनिश्चित करने पर है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को उनके घर के पास ही समय पर और अच्छी गुणवत्ता वाला इलाज मिल सके।"

अक्टूबर 2026 में हॉस्पिटल ने आपातकालीन प्रतिक्रिया (इमरजेंसी रिस्पॉन्स) पर अपनी इस पहल को ट्रॉमा मैनेजमेंट तक बढ़ाया। 'इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रॉमा एंड एक्यूट केयर' (ISTAC) के सहयोग से हॉस्पिटल ने लगभग 100 प्रतिभागियों को 'ट्रॉमा फर्स्ट रिस्पॉन्स' की ट्रेनिंग दी। इन प्रतिभागियों में पुलिसकर्मी, फ्रंटलाइन रिस्पॉन्डर और कम्युनिटी के सदस्य शामिल थे। इस कार्यक्रम में घटनास्थल की सुरक्षा, एयरवे मैनेजमेंट, खून बहने पर नियंत्रण, सुरक्षित मरीज को हॉस्पिटल तक पहुँचाने और इमरजेंसी बचाव जैसे विषय शामिल थे। इससे प्रतिभागियों को ऐसी व्यावहारिक स्किल्स मिली, जिनकी मदद से वे मरीजों के हॉस्पिटल पहुँचने से पहले के नाजुक समय में जरूरी कदम उठा सकें।

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में बुधवार को आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) अस्पताल में स्त्री रोग वार्ड की नर्सरी में हुआ।

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.