(आधुनिक समाचार नेटवर्क) प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद समेत दो लोगों की गुरुवार को झांसी में हुए एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय अहजम, 30 वर्षीय मोहम्मद जैद, 24 वर्षीय उमर, आबान अहमद और सोनू खान एक कार से झांसी की ओर जा रहे थे। रास्ते में झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास हाईवे पर उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में आबान अहमद और सोनू खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अहजम, मोहम्मद जैद और उमर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को प्रयागराज की नैनी जेल से झांसी जेल स्थानांतरित किया गया था। तभी से वह वहीं निरुद्ध है और उससे मुलाकात करने के लिए परिजन झांसी जा रहे थे।
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, झांसी जेल जा रहे थे परिवार से मिलने
Breaking
यह भी पढ़ें:
सलोन नगर पंचायत उप निर्वाचन में प्रत्याशियों के वाहनों की अनुमति के लिए दिशा निर्देश जारी
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) रायबरेली सरनीत कौर ब्रोका ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा नगरीय निकाय उप निर्वाचन, माह सितम्बर/अक्टूबर, 2026 के अन्तर्गत मतदान स्थल पर समुचित व्यवस्था तथा मतगणना स्थल पर समुचित व्यवस्था के सम्बन्ध में आयोग द्वारा जारी स्थायी, आदेशों/परिपत्रों में दिये गये निर्देशानुसार मतदान व मतगणना स्थल पर पूर्ण एवं समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये है, जिससे कि उप निर्वाचन सकुशल सम्पन्न हो सके।
News Shorts
— End of News —