Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherविधायक भूपेश चौबे, डीएम चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी ने सरस मेले में किया ‘सोन अर्थ’ लोगो का अनावरण Rajya Shaherभाजपा सरकार की अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजना के बारे में अल्पसंख्यक समुदाय में विस्तार से चर्चा करें-फहद जमाल यासिर Rajya Shaherफर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में दिवाली मेले के साथ मनाया गया ऑक्यूपेशनल थेरेपी डे Rajya Shaherफर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में दिवाली मेले के साथ मनाया गया ऑक्यूपेशनल थेरेपी डे Rajya Shaherवार्षिक संगीत कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समापन धार्मिक कार्यक्रम में दो महिलाओं से अभद्रता व गाली-गलौज का आरोप, ASP और CO से कार्रवाई की मांग Rajya Shaherरोशनी के पर्व पर सेवा ही सच्ची पूजा: आरडब्ल्यूए सेक्टर 105 ने अपने अंचल के कर्मयोगियों के संग मनाई अनूठी दीपावली Rajya Shaherमाननीय राज्यपाल जी ने राजकीय बालगृह परिसर-खुल्दाबाद पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं, सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अंतःवासियों के साथ किया संवाद Rajya Shaherलोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब। Rajya Shaher2027 के विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज को उचित प्रतिनिधित्व दें राजनीतिक दल : विनय अग्रवाल
Rajya Shaher

रोशनी के पर्व पर सेवा ही सच्ची पूजा: आरडब्ल्यूए सेक्टर 105 ने अपने अंचल के कर्मयोगियों के संग मनाई अनूठी दीपावली

Breaking
विधायक भूपेश चौबे, डीएम चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी ने सरस मेले में किया ‘सोन अर्थ’ लोगो का अनावरण भाजपा सरकार की अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजना के बारे में अल्पसंख्यक समुदाय में विस्तार से चर्चा करें-फहद जमाल यासिर फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में दिवाली मेले के साथ मनाया गया ऑक्यूपेशनल थेरेपी डे फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में दिवाली मेले के साथ मनाया गया ऑक्यूपेशनल थेरेपी डे वार्षिक संगीत कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समापन धार्मिक कार्यक्रम में दो महिलाओं से अभद्रता व गाली-गलौज का आरोप, ASP और CO से कार्रवाई की मांग रोशनी के पर्व पर सेवा ही सच्ची पूजा: आरडब्ल्यूए सेक्टर 105 ने अपने अंचल के कर्मयोगियों के संग मनाई अनूठी दीपावली माननीय राज्यपाल जी ने राजकीय बालगृह परिसर-खुल्दाबाद पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं, सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अंतःवासियों के साथ किया संवाद लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब। 2027 के विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज को उचित प्रतिनिधित्व दें राजनीतिक दल : विनय अग्रवाल
News cover
ADHUNIK NEWS ,6 November 2026, (Update 6 November 2026, 10:32 PM UTC)
By 9 Views
इसी भाव को चरितार्थ करते हुए आज आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी समिति, सेक्टर 105 ने अपने क्षेत्र को संवारने वाले असल प्रहरियों सफाई कर्मचारियों, सुरक्षा गार्डों, उद्यान विभाग, जल  एवं सीवर विभाग के समर्पित कर्मियों के साथ दीपावली का पावन पर्व अत्यंत आत्मीयता के साथ मनाया।

​नोएडा दीपावली केवल दीपों का ही नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने और हर चेहरे पर मुस्कान बिखेरने का पावन पर्व है। इसी भाव को चरितार्थ करते हुए आज आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी समिति, सेक्टर 105 ने अपने क्षेत्र को संवारने वाले असल प्रहरियों सफाई कर्मचारियों, सुरक्षा गार्डों, उद्यान विभाग, जल  एवं सीवर विभाग के समर्पित कर्मियों के साथ दीपावली का पावन पर्व अत्यंत आत्मीयता के साथ मनाया। सेक्टर की सुख-शांति, स्वच्छता और सुचारू व्यवस्था के लिए निरंतर समर्पित इन कर्मयोगियों को जब दीपावली उपहार दिए गए, तो उपहार लेने वाले सभी कर्मियों के चेहरों पर जो असीम प्रसन्नता और संतुष्टि छलक उठी, उसने इस आयोजन को सचमुच अलौकिक बना दिया।

​इस हृदयस्पर्शी कार्यक्रम के दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने भावुक शब्दों में कहा कि कड़ाके की ठंड हो या चिलचिलाती धूप, जो हाथ हमारे सेक्टर की सुरक्षा, स्वच्छता और जल एवं सीवर जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं को संभालने के लिए दिन-रात एक कर देते हैं, उनके साथ खुशियां बांटना ही हमारा सबसे बड़ा धर्म और सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि असली दीपावली तभी सार्थक होती है जब समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े मेहनतश इंसान के घर में भी उल्लास का दीप जले।

​कार्यक्रम में उपस्थित उपाध्यक्ष श्रीमती रानी गौतम ने कहा कि इन कर्मियों की निष्ठा और सेवाभाव के आगे कोई भी उपहार छोटा है, और इनके चेहरे की यह प्रसन्नता हमारे लिए किसी बड़े आशीर्वाद से कम नहीं है।

 महासचिव श्री राजीव दुबलिश ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि आरडब्ल्यूए सेक्टर 105 परिवार इन सभी कर्मयोगियों को केवल कर्मचारी नहीं बल्कि अपने परिवार का अभिन्न हिस्सा मानता है।

​इस अवसर पर कोषाध्यक्ष श्री सुरेश बंसल जी और संयुक्त सचिव श्री अनिल भदौरिया जी ने कहा कि इन मेहनतकश साथियों की बदौलत ही हमारा सेक्टर नोएडा में एक आदर्श आवासीय क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। कार्यकारिणी सदस्य श्री उमेश माथुर, श्री हरीश पालीवाल और श्री महेश चौहान जी ने भी सभी को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि सेवा और समर्पण का यह समन्वय हमारे शहर में एक अनूठी मिसाल कायम कर रहा है।

​जब इन सेवाकर्मियों ने सम्मान और स्नेह के साथ उपहार स्वीकार किए, तो उनकी चमकती आंखें और मुस्कुराते चेहरे इस बात की गवाही दे रहे थे कि सच्चा पर्व वही है जहां अपनों के साथ-साथ हर जरूरतमंद और कर्मयोगी का जीवन भी रोशन हो सके।

 आरडब्ल्यूए सेक्टर 105 की इस संवेदनशील और मानवतावादी पहल ने पूरे नोएडा शहर में यह सशक्त संदेश दिया है कि यदि इंसानियत और कृतज्ञता के भाव से उत्सव मनाए जाएं, तो समाज का कोना-कोना प्रेम और प्रकाश से भर उठता है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस टी-20 एशिया कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए ग्रुप ए के मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 193/5 रन बनाए। जवाब में हांगकांग की टीम सिर्फ 56 रनों पर सिमट गई।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.