Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherविधायक भूपेश चौबे, डीएम चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी ने सरस मेले में किया ‘सोन अर्थ’ लोगो का अनावरण Rajya Shaherभाजपा सरकार की अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजना के बारे में अल्पसंख्यक समुदाय में विस्तार से चर्चा करें-फहद जमाल यासिर Rajya Shaherफर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में दिवाली मेले के साथ मनाया गया ऑक्यूपेशनल थेरेपी डे Rajya Shaherफर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में दिवाली मेले के साथ मनाया गया ऑक्यूपेशनल थेरेपी डे Rajya Shaherवार्षिक संगीत कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समापन धार्मिक कार्यक्रम में दो महिलाओं से अभद्रता व गाली-गलौज का आरोप, ASP और CO से कार्रवाई की मांग Rajya Shaherरोशनी के पर्व पर सेवा ही सच्ची पूजा: आरडब्ल्यूए सेक्टर 105 ने अपने अंचल के कर्मयोगियों के संग मनाई अनूठी दीपावली Rajya Shaherमाननीय राज्यपाल जी ने राजकीय बालगृह परिसर-खुल्दाबाद पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं, सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अंतःवासियों के साथ किया संवाद Rajya Shaherलोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब। Rajya Shaher2027 के विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज को उचित प्रतिनिधित्व दें राजनीतिक दल : विनय अग्रवाल
Rajya Shaher

विधायक भूपेश चौबे, डीएम चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी ने सरस मेले में किया ‘सोन अर्थ’ लोगो का अनावरण

Breaking
विधायक भूपेश चौबे, डीएम चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी ने सरस मेले में किया ‘सोन अर्थ’ लोगो का अनावरण भाजपा सरकार की अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजना के बारे में अल्पसंख्यक समुदाय में विस्तार से चर्चा करें-फहद जमाल यासिर फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में दिवाली मेले के साथ मनाया गया ऑक्यूपेशनल थेरेपी डे फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में दिवाली मेले के साथ मनाया गया ऑक्यूपेशनल थेरेपी डे वार्षिक संगीत कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समापन धार्मिक कार्यक्रम में दो महिलाओं से अभद्रता व गाली-गलौज का आरोप, ASP और CO से कार्रवाई की मांग रोशनी के पर्व पर सेवा ही सच्ची पूजा: आरडब्ल्यूए सेक्टर 105 ने अपने अंचल के कर्मयोगियों के संग मनाई अनूठी दीपावली माननीय राज्यपाल जी ने राजकीय बालगृह परिसर-खुल्दाबाद पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं, सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अंतःवासियों के साथ किया संवाद लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब। 2027 के विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज को उचित प्रतिनिधित्व दें राजनीतिक दल : विनय अग्रवाल
News cover
ADHUNIK NEWS ,6 November 2026, (Update 6 November 2026, 10:32 PM UTC)
By 9 Views
सोनभद्र की महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार ... आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ रही है। इसी दिशा में सोनभद्र में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को अब एक नई पहचान मिलने जा रही है। समूह की महिलाओं के उत्पादों को बाजार में अलग पहचान दिलाने और उनकी पहुंच प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर के बाजारों तक बनाने के उद्देश्य से ‘सोन अर्थ’ ब्रांड तैयार किया गया है। सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने गुरुवार शाम को राबर्ट्सगंज के उरमौरा स्थित डायट परिसर में आयोजित सरस मेले में ‘सोन अर्थ’ लोगो का अनावरण किया। इस पहल से महिलाओं के हुनर को ब्रांड के रूप में स्थापित करने और उनके उत्पादों के बेहतर विपणन का रास्ता खुलेगा। इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपनी मेहनत, हुनर और लगन से विभिन्न उत्पाद तैयार कर रही हैं। ‘सोन अर्थ’ लोगो इन महिलाओं के परिश्रम और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनेगा। ब्रांड के माध्यम से उत्पादों को विशिष्ट पहचान मिलेगी और उनकी पहुंच बड़े बाजारों तक बनाने में मदद मिलेगी। इससे महिलाओं की आमदनी बढ़ेगी और उन्हें स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

महिलाओं के सपनों को मिलेगी उड़ान

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि ‘सोन अर्थ’ जनपद की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए प्रेरणा और प्रोत्साहन का माध्यम बनेगा। समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को एक ब्रांड के तहत बाजार में उतारने से उनकी विश्वसनीयता और पहचान बढ़ेगी। महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन, प्रचार-प्रसार और विपणन के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। सरकार की मंशा के अनुरूप राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जा रहा है। उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और आजीविका संवर्धन के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार का जोर महिलाओं को केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें छोटे उद्यमों की संचालक और सफल कारोबारी के रूप में स्थापित करने पर भी है। स्थानीय उत्पादों को ब्रांडिंग, पैकेजिंग और बाजार से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का प्रयास किया जा रहा है। ‘सोन अर्थ’ इसी सोच को धरातल पर उतारने की एक महत्वपूर्ण पहल है। 

महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल

जिलाधिकारी ने कहा कि 'सोन अर्थ' के माध्यम से सोनभद्र की ग्रामीण महिलाओं के पारंपरिक हुनर और स्थानीय संसाधनों से तैयार उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। ब्रांड की पहचान बनने से उत्पादों की अलग मार्केटिंग करने और ग्राहकों तक उनकी पहुंच बढ़ाने में सहूलियत होगी। इससे महिलाओं को अपने उत्पादों का बेहतर मूल्य मिलने के साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, एनआरएलएम के उपायुक्त रवीन्द्र वीर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

अस्थायी आतिशबाजी की दुकाने लगाने हेतु निर्गत किया जायेगा लाइसेंस प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों में ही लगायी जायेगी अस्थायी आतिशबाजी की दुकाने:

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.