Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Trending Newsन्यूरोसाइंस उपचार के क्षेत्र में नई उन्नति, प्रगति और विकास पर होगा मंथन, यूपी-यूके न्यूरोकॉन 13 नवंबर से Rajya Shaher​भाई-दूज: बचपन की उन किलकारियों, माथे के उस स्नेहिल तिलक और जीवनभर के अटूट विश्वास का पावन पर्व Rajya Shaher​नोएडा सेक्टर 43 के सी-ब्लॉक में सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता: आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दीपक शर्मा ने महाप्रबंधक सत्य प्रकाश जी व प्राधिकरण से की त्वरित कार्रवाई की अपील Rajya Shaherप्रवासी महासंघ द्वारा छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा Rajya Shaherछठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, सेक्टर-82 में होगा भव्य आयोजन Rajya Shaherपेड़ से लटकता हुआ मिला महिला का शव Rajya Shaherऊँज पुलिस की तत्परता से मिला 5 नवंबर से लापता 21 वर्षीय धीरज कुमार, परिजनों को सौंपी गई सुपुर्दगी Trending Newsसिखों के छठवें गुरू हरगोविंद साहिब जी ने 52 कलियां का कुरता सिलवाया तो 52 हिंदू राजा कैद से मुक्त हुएl "बंदी छोड़ दिवस" के रूप में मनाया जाता है-सरदार पतविंदर सिंह Rajya Shaherविधायक भूपेश चौबे, डीएम चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी ने सरस मेले में किया ‘सोन अर्थ’ लोगो का अनावरण Rajya Shaherभाजपा सरकार की अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजना के बारे में अल्पसंख्यक समुदाय में विस्तार से चर्चा करें-फहद जमाल यासिर
Rajya Shaher

छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, सेक्टर-82 में होगा भव्य आयोजन

Breaking
न्यूरोसाइंस उपचार के क्षेत्र में नई उन्नति, प्रगति और विकास पर होगा मंथन, यूपी-यूके न्यूरोकॉन 13 नवंबर से ​भाई-दूज: बचपन की उन किलकारियों, माथे के उस स्नेहिल तिलक और जीवनभर के अटूट विश्वास का पावन पर्व ​नोएडा सेक्टर 43 के सी-ब्लॉक में सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता: आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दीपक शर्मा ने महाप्रबंधक सत्य प्रकाश जी व प्राधिकरण से की त्वरित कार्रवाई की अपील प्रवासी महासंघ द्वारा छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, सेक्टर-82 में होगा भव्य आयोजन पेड़ से लटकता हुआ मिला महिला का शव ऊँज पुलिस की तत्परता से मिला 5 नवंबर से लापता 21 वर्षीय धीरज कुमार, परिजनों को सौंपी गई सुपुर्दगी सिखों के छठवें गुरू हरगोविंद साहिब जी ने 52 कलियां का कुरता सिलवाया तो 52 हिंदू राजा कैद से मुक्त हुएl "बंदी छोड़ दिवस" के रूप में मनाया जाता है-सरदार पतविंदर सिंह विधायक भूपेश चौबे, डीएम चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी ने सरस मेले में किया ‘सोन अर्थ’ लोगो का अनावरण भाजपा सरकार की अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजना के बारे में अल्पसंख्यक समुदाय में विस्तार से चर्चा करें-फहद जमाल यासिर
News cover
ADHUNIK NEWS ,11 November 2026, (Update 11 November 2026, 6:32 PM UTC)
By डी एम शुक्ला 4 Views
निःशुल्क छठ पूजा समिति द्वारा जिम पार्क, पॉकेट-7 में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी होगा छठ महापर्व का आयोजन


नोएडा। सेक्टर-82 स्थित पॉकेट-7 के जिम पार्क में निःशुल्क छठ पूजा समिति द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी छठ महापर्व का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों एवं स्थानीय निवासियों द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। छठ पूजा स्थल को आकर्षक रूप देने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

निःशुल्क छठ पूजा समिति के संयोजक अमितेश कुमार ने हमारे ब्यूरो प्रभारी देव मणि शुक्ल से एक विशेष भेंटवार्ता में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने छठ महापर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि छठ पूजा सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति आस्था एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का महापर्व है।

उन्होंने बताया कि इस पर्व में श्रद्धालु पूरी श्रद्धा, निष्ठा और पवित्रता के साथ भगवान सूर्य देव एवं छठी मैया की आराधना करते हैं। व्रती महिलाएं एवं पुरुष परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए अस्ताचलगामी एवं उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं।

समिति द्वारा आयोजन को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। समिति का उद्देश्य सभी श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर सामूहिक रूप से छठ महापर्व मनाने के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

छठ महापर्व को लेकर स्थानीय निवासियों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को भी बढ़ावा मिलेगा।

आगरा की बेटी दुर्गा शक्ति नागपाल आज उत्तर प्रदेश कैडर की 2010 बैच की IAS अधिकारी हैं। कंप्यूटर साइंस में बीटेक करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा की राह चुनी और दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 20 हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रवेश किया। उनके पति अभिषेक सिंह भी पूर्व IAS अधिकारी हैं, जिन्होंने बाद में अभिनय की दुनिया अपना ली।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.