Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherअजुहा में मां दुर्गा सेवा समिति में भव्य जागरण, देर रात तक झूमे श्रद्धालु Rajya Shaherशारदाकेयर हेल्थसिटी ने ‘द लाइफ बियॉन्ड डायलिसिस’ कार्यक्रम में किडनी ट्रांसप्लांट कराने वालों और मरीजों को किया इकठ्ठा Trending Newsजीएल बजाज में धूमधाम से मनाई गई डांडिया नाइट रंगारंग प्रस्तुतियों और संगीत से सजी शाम Rajya Shaherछतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र Rajya Shaherछतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र Rajya ShaherNH-30 पर भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की मौत की खबर, कई घायल Prayagrajअरैल घाट पर चला स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छ भारत का संदेश Prayagrajस्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य पर सीएमओ के साथ कई अधिकारी-कर्मचारीहुए सम्मानित Rajya Shaherमिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत मेधावी छात्रा पूजा बनी एक दिन की अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र Rajya Shaherविधान परिषद निर्वाचन-2026: मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध
Rajya Shaher

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत मेधावी छात्रा पूजा बनी एक दिन की अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र

Breaking
अजुहा में मां दुर्गा सेवा समिति में भव्य जागरण, देर रात तक झूमे श्रद्धालु शारदाकेयर हेल्थसिटी ने ‘द लाइफ बियॉन्ड डायलिसिस’ कार्यक्रम में किडनी ट्रांसप्लांट कराने वालों और मरीजों को किया इकठ्ठा जीएल बजाज में धूमधाम से मनाई गई डांडिया नाइट रंगारंग प्रस्तुतियों और संगीत से सजी शाम छतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र छतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र NH-30 पर भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की मौत की खबर, कई घायल अरैल घाट पर चला स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छ भारत का संदेश स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य पर सीएमओ के साथ कई अधिकारी-कर्मचारीहुए सम्मानित मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत मेधावी छात्रा पूजा बनी एक दिन की अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र विधान परिषद निर्वाचन-2026: मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध
News cover
ADHUNIK NEWS ,17 October 2026, (Update 18 October 2026, 3:22 AM UTC)
By 15 Views
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति  अभियान   (फेज-6.0) के अंतर्गत जिला अधिकारी महोदय के निर्देशन में आज एक अनूठी पहल की गई ।

सोनभद्र- उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति  अभियान   (फेज-6.0) के अंतर्गत जिला अधिकारी महोदय के निर्देशन में आज एक अनूठी पहल की गई ।
जनपद के मुसही कंपोजिट विद्यालय  ग्राम- मुसही, राबर्ट्सगंज की कक्षा 07 की मेधावी छात्रा पूजा पुत्री राजेंद्र सोनकर को एक दिन के लिए सांकेतिक अपर पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र बनाया गया । अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में एसपी द्वारा स्वयं छात्रा को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया ।                                                                   
सांकेतिक अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में छात्रा द्वारा की गई कार्यवाहियों में जनसुनवाई एवं त्वरित न्याय: अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फरियादियों की जनसुनवाई की । जिसमें फरियादियों की समस्या को गंभीरता से सुना और तत्काल संबंधित थाने को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।पुलिस कार्यालयों की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया, जिनमे मिशन शक्ति केंद्र, साइबर क्राइम सेल, महिला सम्मान प्रकोष्ठ का गहन निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर को चेक किया एवं पीड़िताओं से वार्ता का तरीका सीखा।                                                                          
इस अवसर पर सांकेतिक एसपी बनी छात्रा ने भावुक होते हुए कहा - "आज मुझे एहसास हुआ कि पुलिस की नौकरी कितनी जिम्मेदारी भरी है । मिशन शक्ति ने हम जैसी गांव की लड़कियों को सपने देखने की हिम्मत दी है। मैं भी पढ़-लिखकर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र बनना चाहती हूं।"अपर 
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि "हमारा उद्देश्य सिर्फ एक दिन का पद देना नहीं, बल्कि बेटियों के अंदर की छिपी नेतृत्व क्षमता को बाहर लाना है। जब एक बेटी वर्दी पहनती है तो हजारों बेटियां प्रेरित होती हैं।"
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र  ऋषभ रूनवाल, वन स्टॉप सेंटर दीपिका सिंह, जेंडर एक्सपर्ट साधना मिश्रा, सहायक अध्यापिका उत्तमा चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

जिलाधिकारी/अभिलेख अधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने शासकीय कार्यों में अनियमितता के मामले को गंभीरता से लेते हुए श्री सूबेदार सिंह, सर्वे कानूनगो (प्रभारी पेशकार), कार्यालय सहायक अभिलेख अधिकारी, तहसील ओबरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.