Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherदशहरे पर प्रयाग केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की अनूठी पहल: ---- लीडर रोड पर खुलीं दवा दुकानें, रिटेलरों को मिली बड़ी राहत! Rajya Shaherआर डब्ल्यू ए का शपथग्रहण समारोह संपन्न हुआ Internationalइशाक डार के सामने राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर घेरा,कहा- आतंकियों को पनाह देने वालों के खिलाफ एकजुट हों Internationalदो महिला दोस्तों की मदद से नीदरलैंड के पहले गे पीएम जल्द बनेंगे पिता-सोशल मीडिया पर लिखा- 2027 में आएगा नया मेहमान Internationalअमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया,विदेश मंत्री बोले- यहां वेनेजुएला का कच्चा तेल साफ होगा Rajya Shaherअजुहा में मां दुर्गा सेवा समिति में भव्य जागरण, देर रात तक झूमे श्रद्धालु Rajya Shaherशारदाकेयर हेल्थसिटी ने ‘द लाइफ बियॉन्ड डायलिसिस’ कार्यक्रम में किडनी ट्रांसप्लांट कराने वालों और मरीजों को किया इकठ्ठा Trending Newsजीएल बजाज में धूमधाम से मनाई गई डांडिया नाइट रंगारंग प्रस्तुतियों और संगीत से सजी शाम Rajya Shaherछतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र Rajya Shaherछतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र
International

इशाक डार के सामने राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर घेरा,कहा- आतंकियों को पनाह देने वालों के खिलाफ एकजुट हों

Breaking
दशहरे पर प्रयाग केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की अनूठी पहल: ---- लीडर रोड पर खुलीं दवा दुकानें, रिटेलरों को मिली बड़ी राहत! आर डब्ल्यू ए का शपथग्रहण समारोह संपन्न हुआ इशाक डार के सामने राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर घेरा,कहा- आतंकियों को पनाह देने वालों के खिलाफ एकजुट हों दो महिला दोस्तों की मदद से नीदरलैंड के पहले गे पीएम जल्द बनेंगे पिता-सोशल मीडिया पर लिखा- 2027 में आएगा नया मेहमान अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया,विदेश मंत्री बोले- यहां वेनेजुएला का कच्चा तेल साफ होगा अजुहा में मां दुर्गा सेवा समिति में भव्य जागरण, देर रात तक झूमे श्रद्धालु शारदाकेयर हेल्थसिटी ने ‘द लाइफ बियॉन्ड डायलिसिस’ कार्यक्रम में किडनी ट्रांसप्लांट कराने वालों और मरीजों को किया इकठ्ठा जीएल बजाज में धूमधाम से मनाई गई डांडिया नाइट रंगारंग प्रस्तुतियों और संगीत से सजी शाम छतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र छतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र
News cover
ADHUNIK NEWS ,21 October 2026, (Update 21 October 2026, 9:04 PM UTC)
By 15 Views
मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को किसी भी तरह सही नहीं ठहराया जा सकता।

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को किसी भी तरह सही नहीं ठहराया जा सकता। मंत्री ने कहा कि आतंकवाद से निपटने में दोहरा रवैया नहीं होना चाहिए। आतंकियों को पैसा देने, उनका समर्थन करने और उन्हें पनाह देने वालों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार भी बैठक में मौजूद थे। राजनाथ ने कहा कि आतंकवाद से निर्दोष लोगों की जान जाती है। इससे निवेश और कारोबार प्रभावित होते हैं, समाज में कट्टरता बढ़ती है। उन्होंने सदस्य देशों से आतंकवाद के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई करने की अपील की। राजनाथ ने अपने भाषण में पाकिस्तान या इशाक डार का नाम लेकर सीधे कोई आरोप नहीं लगाया।           

 उन्होंने बिना नाम लिए चीन पर भी निशाना साधा और कहा कि कनेक्टिविटी के नाम पर किसी भी देश की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। राजनाथ बोले- संप्रभुता का सम्मान करते हुए योजनाएं बनें:-राजनाथ सिंह ने कहा कि देशों को जोड़ने वाली परियोजनाएं सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करते हुए बनाई जानी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित देशों से सलाह-मशविरा करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि इन सिद्धांतों का पालन नहीं करने वाली परियोजनाएं लंबे समय तक टिकाऊ नहीं हो सकतीं।

भारत ऐसी परियोजनाओं का समर्थन करता है, जो देशों के बाजारों को जोड़ें, व्यापार बढ़ाएं और विकास के नए रास्ते खोलें। लेकिन इनके नाम पर किसी देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। राजनाथ सिंह ने चीन का नाम नहीं लिया, लेकिन संप्रभुता और कनेक्टिविटी पर उनकी बात भारत के इसी पुराने रुख से जुड़ती है। इसके पीछे सबसे अहम मामला चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का है। ब्री प्रोजेक्ट का विरोध करता है भारत:-चीन ने 2013 में बेल्ट एंड रोड (ब्री) पहल शुरू की थी। इसका मकसद सड़क, रेल, बंदरगाह और दूसरी बुनियादी सुविधाओं के जरिए चीन को एशिया, यूरोप और अन्य क्षेत्रों के बाजारों से जोड़ना है।

चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा बेल्ट एंड रोड (ब्री) पहल की प्रमुख परियोजनाओं में से एक है। यह चीन के शिनजियांग क्षेत्र को पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह से जोड़ता है। इसका एक हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से गुजरता है। भारत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उन इलाकों को अपना हिस्सा मानता है, जिन पर पाकिस्तान का कब्जा है। भारत का कहना है कि इन इलाकों में चीन की परियोजनाएं उसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से जुड़े सवाल उठाती हैं। राजनाथ सिंह के बयान की 4 और अहम बातें:-चाबहार बंदरगाह पर: राजनाथ ने ईरान के चाबहार बंदरगाह और अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि इनसे मध्य एशिया को बड़े बाजारों से जोड़ने और व्यापार बढ़ाने में मदद मिल सकती है। एससीओ की भूमिका पर: राजनाथ ने कहा कि संगठन में सिर्फ नई संस्थाएं बनाने से उपलब्धियां नहीं बढ़ेंगी। नई व्यवस्थाएं ऐसी होनी चाहिए, जो सदस्य देशों की जरूरतें पूरी करें, पहले से चल रहे काम को न दोहराएं और लोगों को सीधा फायदा पहुंचाएं। दुनिया की आर्थिक चुनौतियों पर: भू-राजनीतिक तनाव, व्यापार में रुकावटें, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा की चिंताएं और तकनीक के क्षेत्र में बढ़ता अंतर वैश्विक अर्थव्यवस्था के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। राजनाथ ने इनसे निपटने के लिए आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने और व्यापार व निवेश को आसान बनाने पर जोर दिया। व्यापार को आसान बनाने पर: राजनाथ ने कहा कि देशों को जोड़ने के लिए केवल सड़क, रेल और बंदरगाह बनाना काफी नहीं है। सीमा शुल्क की प्रक्रिया आसान करनी होगी, डिजिटल दस्तावेजों का इस्तेमाल बढ़ाना होगा और सामान की ढुलाई से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना होगा, ताकि कारोबार की लागत घटे।

बारिश के कारण गिरे एक मकान में शहीदुल्ल बानो अपनी दो पुत्रियों शहनाज़ बानो और परवीन बानो के साथ रहती थीं। वहीं दूसरे मकान के गिरने से संगीता रैदास पत्नी सुरेश कुमार रैदास का परिवार प्रभावित हुआ। अचानक छत छिन जाने से दोनों परिवारों के सामने रहने और जरूरी सामान की व्यवस्था को लेकर कठिन परिस्थितियां उत्पन्न हो गईं।

News Shorts

No Related Video.....

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.