Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherदशहरे पर प्रयाग केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की अनूठी पहल: ---- लीडर रोड पर खुलीं दवा दुकानें, रिटेलरों को मिली बड़ी राहत! Rajya Shaherआर डब्ल्यू ए का शपथग्रहण समारोह संपन्न हुआ Internationalइशाक डार के सामने राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर घेरा,कहा- आतंकियों को पनाह देने वालों के खिलाफ एकजुट हों Internationalदो महिला दोस्तों की मदद से नीदरलैंड के पहले गे पीएम जल्द बनेंगे पिता-सोशल मीडिया पर लिखा- 2027 में आएगा नया मेहमान Internationalअमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया,विदेश मंत्री बोले- यहां वेनेजुएला का कच्चा तेल साफ होगा Rajya Shaherअजुहा में मां दुर्गा सेवा समिति में भव्य जागरण, देर रात तक झूमे श्रद्धालु Rajya Shaherशारदाकेयर हेल्थसिटी ने ‘द लाइफ बियॉन्ड डायलिसिस’ कार्यक्रम में किडनी ट्रांसप्लांट कराने वालों और मरीजों को किया इकठ्ठा Trending Newsजीएल बजाज में धूमधाम से मनाई गई डांडिया नाइट रंगारंग प्रस्तुतियों और संगीत से सजी शाम Rajya Shaherछतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र Rajya Shaherछतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र
International

दो महिला दोस्तों की मदद से नीदरलैंड के पहले गे पीएम जल्द बनेंगे पिता-सोशल मीडिया पर लिखा- 2027 में आएगा नया मेहमान

Breaking
दशहरे पर प्रयाग केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की अनूठी पहल: ---- लीडर रोड पर खुलीं दवा दुकानें, रिटेलरों को मिली बड़ी राहत! आर डब्ल्यू ए का शपथग्रहण समारोह संपन्न हुआ इशाक डार के सामने राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर घेरा,कहा- आतंकियों को पनाह देने वालों के खिलाफ एकजुट हों दो महिला दोस्तों की मदद से नीदरलैंड के पहले गे पीएम जल्द बनेंगे पिता-सोशल मीडिया पर लिखा- 2027 में आएगा नया मेहमान अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया,विदेश मंत्री बोले- यहां वेनेजुएला का कच्चा तेल साफ होगा अजुहा में मां दुर्गा सेवा समिति में भव्य जागरण, देर रात तक झूमे श्रद्धालु शारदाकेयर हेल्थसिटी ने ‘द लाइफ बियॉन्ड डायलिसिस’ कार्यक्रम में किडनी ट्रांसप्लांट कराने वालों और मरीजों को किया इकठ्ठा जीएल बजाज में धूमधाम से मनाई गई डांडिया नाइट रंगारंग प्रस्तुतियों और संगीत से सजी शाम छतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र छतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र
News cover
ADHUNIK NEWS ,21 October 2026, (Update 21 October 2026, 8:01 PM UTC)
By 15 Views
हमारी जिंदगी में एक बहुत खास मेहमान आने वाला है। नन्हे बच्चे, 2027 में तुमसे मुलाकात होगी।" डच मीडिया के मुताबिक बच्चे के जन्म के लिए सरोगेसी की मदद ली गई है। उनकी दो महिला दोस्तों ने इस प्रक्रिया में मदद की।

एम्सटर्डम। नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन 2027 में पिता बनेंगे। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। जेटेन के पार्टनर निकोलस कीनन अर्जेंटीना के हॉकी खिलाड़ी हैं।

जेटेन और उनके पार्टनर कीनन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा:- "हमारी जिंदगी में एक बहुत खास मेहमान आने वाला है। नन्हे बच्चे, 2027 में तुमसे मुलाकात होगी।" डच मीडिया के मुताबिक बच्चे के जन्म के लिए सरोगेसी की मदद ली गई है। उनकी दो महिला दोस्तों ने इस प्रक्रिया में मदद की। एक ने अंडाणु दान किया, जबकि दूसरी बच्चे को जन्म देंगी। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद जेटेन ऐसे पहले डच प्रधानमंत्री होंगे, जिनके कार्यकाल में उनके बच्चे का जन्म होगा। टिकटॉक वीडियो से शुरू हुई कहानी, सुपरमार्केट में मिले:- साल 2021 में, जेटन और उनके एक साथी डच नेता के बीच का एक ब्रोमांस वाला ट्रेडिंग वीडियो टिकटॉक पर बहुत वायरल हुआ था।

इसमें दोनों नेता एक दूसरे के साथ मस्ती करते, हंसते और डांस करते दिखे थे। वीडियो वायरल होने के बाद रॉब जेटन युवाओं के बीच मशहूर हो गए। साल 2022 में कीनन ने एक सुपरमार्केट में जेटेन को देखा और उन्हें वायरल वीडियो की वजह से पहचान गए। इस दौरान दोनों की बातचीत शुरू हुई। कीनन ने बाद में एक इंटरव्यू में बताया था कि जेटेन ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर बातचीत शुरू की थी। शुरुआत में दोनों का रिश्ता निजी रहा लेकिन अगस्त 2023 में दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया। नवंबर 2024 में दोनों ने सगाई की घोषणा की। दोनों की शादी जून 2026 में होनी थी, लेकिन जेटेन के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने इसे कुछ समय के लिए टाल दिया है।

नीदरलैंड समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला पहला देश:-नीदरलैंड दुनिया का पहला देश था, जिसने 2001 में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी। जेटेन देश के पहले खुले तौर पर समलैंगिक प्रधानमंत्री हैं। हालांकि, वे दुनिया के पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री नहीं हैं। उनसे पहले भी दूसरे देशों में खुले तौर पर समलैंगिक नेता सरकार के प्रमुख रह चुके हैं। सिर्फ 39 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बने जेटेन:-रॉब जेटेन का जन्म 25 मार्च 1987 को नीदरलैंड के वेघेल शहर में हुआ था। उनका बचपन पास के उडेन शहर में बीता। जेटेन ने 2017 में डेमोक्रेट्स-66 पार्टी के सांसद के रूप में राजनीति में कदम रखा। बाद में वे जलवायु और ऊर्जा नीति मंत्री भी बने। जेटेन की पार्टी को पिछले साल हुए चुनाव में जीत मिली। इसके बाद 23 फरवरी को उन्होंने प्रधानमंत्री पद संभाला। 39 साल की उम्र में वे नीदरलैंड के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के नेता बने।

विक्रम चिलिमे, त्रिशूली-1 और त्रिशूली-3ए टनल के रेस्क्यू में शामिल हैं। नेपाल और भारतीय सेना के साथ चीन, साउथ कोरिया और पाकिस्तान की टीमें भी मैदान में हैं।

News Shorts

No Related Video.....

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.