Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherदशहरे पर प्रयाग केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की अनूठी पहल: ---- लीडर रोड पर खुलीं दवा दुकानें, रिटेलरों को मिली बड़ी राहत! Rajya Shaherआर डब्ल्यू ए का शपथग्रहण समारोह संपन्न हुआ Internationalइशाक डार के सामने राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर घेरा,कहा- आतंकियों को पनाह देने वालों के खिलाफ एकजुट हों Internationalदो महिला दोस्तों की मदद से नीदरलैंड के पहले गे पीएम जल्द बनेंगे पिता-सोशल मीडिया पर लिखा- 2027 में आएगा नया मेहमान Internationalअमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया,विदेश मंत्री बोले- यहां वेनेजुएला का कच्चा तेल साफ होगा Rajya Shaherअजुहा में मां दुर्गा सेवा समिति में भव्य जागरण, देर रात तक झूमे श्रद्धालु Rajya Shaherशारदाकेयर हेल्थसिटी ने ‘द लाइफ बियॉन्ड डायलिसिस’ कार्यक्रम में किडनी ट्रांसप्लांट कराने वालों और मरीजों को किया इकठ्ठा Trending Newsजीएल बजाज में धूमधाम से मनाई गई डांडिया नाइट रंगारंग प्रस्तुतियों और संगीत से सजी शाम Rajya Shaherछतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र Rajya Shaherछतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र
International

अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया,विदेश मंत्री बोले- यहां वेनेजुएला का कच्चा तेल साफ होगा

Breaking
दशहरे पर प्रयाग केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की अनूठी पहल: ---- लीडर रोड पर खुलीं दवा दुकानें, रिटेलरों को मिली बड़ी राहत! आर डब्ल्यू ए का शपथग्रहण समारोह संपन्न हुआ इशाक डार के सामने राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर घेरा,कहा- आतंकियों को पनाह देने वालों के खिलाफ एकजुट हों दो महिला दोस्तों की मदद से नीदरलैंड के पहले गे पीएम जल्द बनेंगे पिता-सोशल मीडिया पर लिखा- 2027 में आएगा नया मेहमान अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया,विदेश मंत्री बोले- यहां वेनेजुएला का कच्चा तेल साफ होगा अजुहा में मां दुर्गा सेवा समिति में भव्य जागरण, देर रात तक झूमे श्रद्धालु शारदाकेयर हेल्थसिटी ने ‘द लाइफ बियॉन्ड डायलिसिस’ कार्यक्रम में किडनी ट्रांसप्लांट कराने वालों और मरीजों को किया इकठ्ठा जीएल बजाज में धूमधाम से मनाई गई डांडिया नाइट रंगारंग प्रस्तुतियों और संगीत से सजी शाम छतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र छतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र
News cover
ADHUNIK NEWS ,21 October 2026, (Update 21 October 2026, 11:05 PM UTC)
By 10 Views
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को ‘रिफाइनिंग सुपरपावर’ बताया। उन्होंने कहा कि भारत के पास भारी कच्चे तेल को रिफाइन करके पेट्रोल, डीजल और दूसरे ईंधन बनाने की क्षमता है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मार्को रुबियो ने कहा, मेरा मानना है कि जैसे-जैसे वेनेजुएला का ज्यादा तेल बाजार में आएगा, भारत उसे रिफाइन कर सकता है। इससे दुनिया में तेल आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी। भारतीय कंपनियां वेनेजुएला में भी बढ़ा सकती हैं

नयी दिल्ली। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को ‘रिफाइनिंग सुपरपावर’ बताया। उन्होंने कहा कि भारत के पास भारी कच्चे तेल को रिफाइन करके पेट्रोल, डीजल और दूसरे ईंधन बनाने की क्षमता है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मार्को रुबियो ने कहा, मेरा मानना है कि जैसे-जैसे वेनेजुएला का ज्यादा तेल बाजार में आएगा, भारत उसे रिफाइन कर सकता है। इससे दुनिया में तेल आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी। भारतीय कंपनियां वेनेजुएला में भी बढ़ा सकती हैं

तेल उत्पादन:-रुबियो ने वेनेजुएला में भारतीय कंपनियों की मौजूदा तेल परियोजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियां वहां पहले से मौजूद तेल संपत्तियों से उत्पादन बढ़ा सकती हैं। रुबियो के मुताबिक, इस मुद्दे पर भारत के साथ पहले भी बातचीत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत इस दिशा में काम करने के लिए तैयार और इच्छुक नजर आ रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस योजना को आगे बढ़ाने में अमेरिकी प्रतिबंधों और अन्य पाबंदियों से जुड़े मुद्दे सामने आ सकते हैं। इन पर अमेरिका और भारत को मिलकर काम करना होगा।

रुबियो बोले- दोनों देश 21वीं सदी की दिशा तय कर सकते हैं:- मुंबई में ‘फ्रीडम 250’ कार्यक्रम में अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत और अमेरिका के बीच उन अहम मुद्दों पर असाधारण तालमेल है, जो दोनों देशों के राष्ट्रीय हितों को तय करते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया की दो बड़ी शक्तियां मिलकर 21वीं सदी की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

रुबियो ने कहा:- "दुनिया के कोई भी दो देश हर मुद्दे पर पूरी तरह सहमत नहीं हो सकते। कुछ मामलों में मतभेद होंगे। लेकिन उन अहम मुद्दों पर, जो भारत और अमेरिका के राष्ट्रीय हितों को तय करते हैं, दोनों देशों के बीच असाधारण तालमेल है।

" जयशंकर बोले- भारत-अमेरिका के रिश्ते लगातार मजबूत हुए:-विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध पिछले कई दशकों में काफी आगे बढ़े हैं। दोनों देशों के बीच सहयोग अब बुनियादी ढांचे, शिक्षा, खाद्य और कृषि, तकनीक, ऊर्जा, रक्षा और नागरिक उड्डयन जैसे कई क्षेत्रों तक फैल चुका है।

जयशंकर ने कहा:-"हमारे संबंधों ने वास्तव में लंबा सफर तय किया है। इतिहास में दर्ज है कि कई अमेरिकी भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के समर्थक थे। आजादी के बाद भी हमारी साझेदारी ने भारत के विकास में वास्तविक योगदान दिया है।" जयशंकर ने अमेरिकी तकनीकी क्षेत्र में भारतीय प्रतिभाओं के योगदान को भी अहम बताया। उन्होंने माना कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने के तरीकों को लेकर दोनों देशों के बीच अलग-अलग राय रही है। इसके बावजूद पिछले कुछ दशकों में साझेदारी लगातार बढ़ी है और इसमें सहयोग के नए क्षेत्र जुड़ते गए हैं।

मार्को रुबियो और मुकेश अंबानी की कल मुलाकात:-अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बुधवार को जामनगर में दुनिया के सबसे बड़े रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स का दौरा करेंगे। इस दौरान वे रिलायंस के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी से भी मिलेंगे। रूबियो रिलायंस के साथ वेनेजुएला का कच्चा तेल रिफाइन करने पर बातचीत करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका के टेक्सास में एक ऑइल रिफाइनरी में बड़ा निवेश करने की तैयारी में है, जो 50 साल में अमेरिका में बनने वाली पहली रिफाइनरी होगी। इसी वजह से यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। रूबियो का जामनगर दौरा

3वजहों से अहम:-1. अमेरिका में डीजल 155 रुपए के पार-अमेरिका में डीजल की कीमतें 6 डॉलर प्रति गैलन के पार हैं, यानी करीब 155 रुपए प्रति लीटर। इसके चलते ट्रक ड्राइवर, किसान और माल ढुलाई कारोबारी परेशान हैं। ट्रम्प सरकार चाहती है कि 3 नवंबर को होने वाले मिड टर्म इलेक्शन से पहले अमेरिका में पर्याप्त डीजल सप्लाई हो सके। इसलिए अमेरिका रूस से डीजल खरीद रहा है।

रिलायंस:-जनवरी में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने के बाद से अमेरिकी सरकार ही विदेशों में वेनेजुएला का तेल बेच रही है। रिलायंस वेनेजुएला के सबसे बड़े तेल खरीदारों में से एक है। ग्लोबल ट्रेड इंटेलिजेंस फर्म कप्लर के मुताबिक, सितंबर में भारत ने वेनेजुएला से रोजाना 2.57 लाख बैरल तेल मंगाया। इसका 76फीसदी हिस्सा रिलायंस ने खरीदा। अमेरिका चाहता है कि रिलायंस वेनेजुएला से और ज्यादा तेल खरीदे। क्योंकि अमेरिका कई बार कह चुका है कि भारत वेनेजुएला से तेल खरीदे। हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने ऐसा नहीं किया।

3. अमेरिका में रिलायंस का 300 अरब डॉलर का निवेश:-रिलायंस अमेरिका के टेक्सास राज्य में एक नई रिफाइनरी खोल रही है, जो 50 साल में अमेरिका में बनने वाली पहली रिफाइनरी होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मार्च 2026 में इसे 300 अरब डॉलर का सौदा बताया था। अमेरिका चाहता है कि ये निवेश जल्द से जल्द हो। दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी है

जामनगर:-रिलायंस के मुताबिक, जामनगर रिफाइनरी एक ही जगह पर बनी दुनिया की सबसे बड़ी और आधुनिक रिफाइनरी है। यहां हर दिन 14 लाख बैरल कच्चे तेल को प्रोसेस करने की क्षमता है।

अपनी मेहनत से उन्होंने बहन कुमारी मायावती को मुख्यमंत्री पद तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि आज उनके रास्ते पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हर वर्ग के गरीबों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ रहे हैं।   

News Shorts

No Related Video.....

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.