अजुहा, कौशाम्बी। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के छठवें दिन नगर पंचायत अजुहा के वार्ड नंबर 9 स्थित मां दुर्गा सेवा समिति मंदिर में मां कात्यायनी की विशेष पूजा-अर्चना की गई सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पुजारी द्वारा विधि-विधान से मां की आरती, श्रृंगार और पूजन किया गया। भक्तों ने पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की शास्त्रों में मां कात्यायनी को युद्ध की देवी और संकटों को हरने वाली बताया गया है।
इनकी आराधना से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं इस दौरान मंदिर को आकर्षक लाइटों और झालरों से सजाया गया था। शाम को भव्य जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें श्याम महाराज जी ने अपनी मधुर वाणी से एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और पूरा परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा इस मौके संजीव केसरवानी संजीत कौशल नीरज पटवा विवेक सोनी आनंद सोनी रितेश केसरवानी मनोज केसरवानी तेजस दूबे शिवाय कौशल आदि लोग उपस्थित रहे।