Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherजनता को सुविधा और सुरक्षा देने के बजाय चालान वसूली पर क्यों जोर? छिपकर कार्रवाई से बढ़ रही परेशानी, जागरूकता और पारदर्शिता से ही सुधरेगी यातायात व्यवस्था Trending Newsस्वभाव के अनुरूप कर्म करने वाला मनुष्य परमसिद्धि को प्राप्त करता है : यथार्थ गीता Rajya Shaherसड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर हादसों पर लगाएं अंकुश : एआरटीओ Trending NewsUPSC टॉपर शक्ति दुबे बनीं बिलारी की नई SDM न्यायिक, मुरादाबाद में मिली अहम जिम्मेदारी Trending Newsउदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के आए श्रद्धालुओं के मध्य मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं का आह्वान। Trending Newsअरैल संगम घाट पर सरदार पतविन्दर सिंह ने फॉर्म-6 भरकर नया नाम जुड़वाने की अपील करते। Rajya Shaherछठ व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर विधायक पंकज सिंह ने किया छठ घाटों का निरीक्षण Trending Newsजब पहली बार बोला बच्चा 'मम्मा', तो छलक पड़े मां के आंसू... फर्स्टवन रिहैब में मना बाल दिवस Rajya Shaherप्रयागराज में नशे के कारोबार पर पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, ताड़बाग में सुबह-सुबह छापेमारी , सोनभद्र में 53 नंबर बाल संरक्षण इकाई में कर्मचारी नदारद, सीडीओ ने रोका एक दिन का वेतन
Rajya Shaher

सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक श्रीरामलीला महोत्सव का होगा भव्य आयोजन

Breaking
जनता को सुविधा और सुरक्षा देने के बजाय चालान वसूली पर क्यों जोर? छिपकर कार्रवाई से बढ़ रही परेशानी, जागरूकता और पारदर्शिता से ही सुधरेगी यातायात व्यवस्था स्वभाव के अनुरूप कर्म करने वाला मनुष्य परमसिद्धि को प्राप्त करता है : यथार्थ गीता सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर हादसों पर लगाएं अंकुश : एआरटीओ UPSC टॉपर शक्ति दुबे बनीं बिलारी की नई SDM न्यायिक, मुरादाबाद में मिली अहम जिम्मेदारी उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के आए श्रद्धालुओं के मध्य मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं का आह्वान। अरैल संगम घाट पर सरदार पतविन्दर सिंह ने फॉर्म-6 भरकर नया नाम जुड़वाने की अपील करते। छठ व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर विधायक पंकज सिंह ने किया छठ घाटों का निरीक्षण जब पहली बार बोला बच्चा 'मम्मा', तो छलक पड़े मां के आंसू... फर्स्टवन रिहैब में मना बाल दिवस प्रयागराज में नशे के कारोबार पर पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, ताड़बाग में सुबह-सुबह छापेमारी , सोनभद्र में 53 नंबर बाल संरक्षण इकाई में कर्मचारी नदारद, सीडीओ ने रोका एक दिन का वेतन
News cover
ADHUNIK NEWS ,10 October 2026, (Update 21 November 2026, 2:20 AM UTC)
By 582 Views
नोएडा श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा श्रीरामलीला स्थल,रामलीला मैदान सी- ब्लॉक सेक्टर -62 में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग,अध्यक्ष धर्मपाल गोयल एवं महासचिव डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने श्रीरामलीला महोत्सव-2026 की विस्तृत जानकारी प्रदान की।                 

नोएडा श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा श्रीरामलीला स्थल,रामलीला मैदान सी- ब्लॉक सेक्टर -62 में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग,अध्यक्ष धर्मपाल गोयल एवं महासचिव डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने श्रीरामलीला महोत्सव-2026 की विस्तृत जानकारी प्रदान की।                                                                                                                             
सर्वप्रथम समिति के महासचिव डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने सभी उपस्थितजनों का स्वागत किया तथा प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि सेक्टर-62 स्थित रामलीला मैदान में रविवार 11 अक्टूबर से बुधवार 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन सांय 7 बजे से श्रीरामलीला मंचन होगा।संजीव कुमार के निर्देशन में मुरादाबाद की अनुभवी लीला मंडली श्री जानकी कला मंच के लगभग 60 कलाकारों द्वारा ग्यारह दिनों तक भव्य लीला मंचन का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।रविवार 11 अक्टूबर को गौतमबुद्धनगर के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ॰महेश शर्मा एवं नोएडा के विधायक श्री पंकज सिंह द्वारा श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा।सोमवार 12 अक्टूबर को श्रीराम जन्म के अवसर पर प्रख्यात भजन गायक गगन राठौड़ एवं टीम के द्वारा भजन जैमिंग का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।भजन जैमिंग का कार्यक्रम युवाओं,जेन-जी और जेन-अल्फा को रामलीला से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।श्रीराम मित्र मंडल नोएडा का प्रयास है कि अधिक-से-अधिक जेन-जी और युवा भगवान राम के चरित्र के मंचन को देखकर ज्ञान की प्राप्ति कर सकें।डॉ॰शर्मा ने बताया कि गुरुवार 15 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे सेक्टर 20 स्थित श्री हनुमान मंदिर से श्रीराम बारात शोभायात्रा का आयोजन होगा जो डीएम कार्यालय,सेक्टर 19 टेलीफोन एक्सचेंज,हरौला,सेक्टर 4,5,9,10, 11,12, 55, 57 तिराहा,लेबर चौक होते हुए सेक्टर-62 स्थित रामलीला स्थल तक पहुंचेगी।रामलीला स्थल पर राजा जनक राम बारात का भव्य स्वागत करेंगे।इस अवसर पर आतिशबाजी होगी और बैण्ड पार्टी द्वारा म्यूजिकल धुन पर राम बारात का स्वागत किया जाएगा।मंगलवार 20 अक्टूबर को सायं 5 बजे श्रीराम रावण युद्ध,रावण का अंत,रावण,कुम्भकरण एवं मेघनाद के पुतलों का दहन होगा तथा विजयदशमी महोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। 21 अक्टूबर की श्रीराम राज्याभिषेक एवं भरत मिलाप के साथ श्रीरामलीला महोत्सव-2026 का समापन हो जाएगा।                                                                                                                             
समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने बताया कि सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस के साथ-साथ प्राइवेट सुरक्षा कर्मी,स्वयंसेवक,अग्निशमन उपकरण,तीन दर्जन सीसीटीवी कैमरे,ड्रोन,पाँच स्क्रीन उपलब्ध रहेंगे।इस बार मंच पर भी बड़ा स्क्रीन लगाया जाएगा।लीला स्थल पर प्राथमिक उपचार हेतु फेलिक्स अस्पताल के चिकित्सक,पैरा मेडिकल स्टाफ,ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच की व्यवस्था एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था की जाएगी।दर्शक दीर्घा में बैठने हेतु एक हजार सोफे एवं तीन हजार कुर्सियों की व्यवस्था की जाएगी।खाने- पीने की व्यवस्था हेतु मिठाई, चाट-पकोड़े,खाना,पानी,शीतल पेय,आदि के स्टाल होंगे।समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग ने बताया कि विजयदशमी पर 70 फुट के रावण, 65 फुट के कुम्भकरण और  60 फुट के मेघनाद के पुतलों का दहन होगा।इसके साथ ही आतंकवाद,भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न के पुतलों का भी दहन होगा।महोत्सव में पूर्व केंद्रीय मंत्री डा॰महेश शर्मा,नोएडा विधायक पंकज सिंह, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विमला बाथम,सांसद सतीश गौतम,सांसद सुरेंद्र सिंह नागर,विधान परिषद सदस्य नरेंद्र सिंह भाटी,पूर्व राज्यमंत्री नवाब सिंह नागर,पूर्व राज्य मंत्री मदन चौहान,नोएडा प्राधिकरण,जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी,समाजसेवी,अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।
इस अवसर पर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार गर्ग,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग,सह-कोषाध्यक्ष अनिल गोयल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल,बजरंगलाल गुप्ता,पवन गोयल,एस एम गुप्ता,गौरव मेहरोत्रा,तरुण राज,मुकेश अग्रवाल,मनोज शर्मा, मुकेश गोयल,रविन्द्र चौधरी,मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता,अजीत चाहर,डॉ॰एसपी जैन,अनंत वर्मा,राजेश माथुर,मनीष गोयल,नवीन पोरवाल,  सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी व शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.