Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Trending Newsसोनिया, राहुल और प्रियंका तीनों लोगों को संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिए- दिनेश प्रताप सिंह Lifestyleभारत विकास परिषद, प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न Rajya Shaherविरासत स्थलों की चित्रकला से सजी पर्यटन की तस्वीर विश्व पर्यटन दिवस पर चित्रकला, छायाचित्र व अभिलेख प्रदर्शनी आयोजित Healthवायरल फीवर और सर्दी-जुकाम के मामलों में बढ़ोतरी, मौसम बदलाव से अस्पतालों में भीड़ Rajya Shaherईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम में 13 सितंबर को मीडिया बंधुओं का होगा सम्मान: बीके सुमन Internationalजर्मनी में इतिहास रच गई AfD: समलैंगिक शादी और प्रवासियों के खिलाफ पार्टी की लीडर खुद लेस्बियन, पार्टनर श्रीलंका से Jeevan Mantrसाक्षरता दिवस पर सावित्री बाई फुले शिक्षा केंद्र के बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित Rajya Shaherसर्व सम्मति से हुआ निमी बिहार छठ पूजा समिति का गठन Sportsदलीप ट्रॉफी फाइनल: कप्तान तिलक का नाबाद अर्धशतक, साउथ जोन 242/6 (ईस्ट से 466 रन पीछे) Rajya Shaherसोनभद्र : थाना चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता - 13 वर्ष से लापता युवक बनकर परिवार को भावनात्मक रूप से फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,
Jeevan Mantr

साक्षरता दिवस पर सावित्री बाई फुले शिक्षा केंद्र के बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित

Breaking
सोनिया, राहुल और प्रियंका तीनों लोगों को संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिए- दिनेश प्रताप सिंह भारत विकास परिषद, प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न विरासत स्थलों की चित्रकला से सजी पर्यटन की तस्वीर विश्व पर्यटन दिवस पर चित्रकला, छायाचित्र व अभिलेख प्रदर्शनी आयोजित वायरल फीवर और सर्दी-जुकाम के मामलों में बढ़ोतरी, मौसम बदलाव से अस्पतालों में भीड़ ईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम में 13 सितंबर को मीडिया बंधुओं का होगा सम्मान: बीके सुमन जर्मनी में इतिहास रच गई AfD: समलैंगिक शादी और प्रवासियों के खिलाफ पार्टी की लीडर खुद लेस्बियन, पार्टनर श्रीलंका से साक्षरता दिवस पर सावित्री बाई फुले शिक्षा केंद्र के बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित सर्व सम्मति से हुआ निमी बिहार छठ पूजा समिति का गठन दलीप ट्रॉफी फाइनल: कप्तान तिलक का नाबाद अर्धशतक, साउथ जोन 242/6 (ईस्ट से 466 रन पीछे) सोनभद्र : थाना चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता - 13 वर्ष से लापता युवक बनकर परिवार को भावनात्मक रूप से फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,
News cover
ADHUNIK NEWS ,8 September 2026, (Update 29 September 2026, 2:40 AM UTC)
By 38 Views

नोएडा साक्षरता दिवस के अवसर पर महिला उन्नति संस्था, सावित्री बाई फुले शिक्षा केंद्र, सेक्टर-44, नोएडा में बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षा केंद्र की संचालिका रेनू बाला शर्मा ने बच्चों को साक्षरता दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को समझाया कि पढ़ाई-लिखाई हमारे जीवन में क्यों आवश्यक है और शिक्षा किस प्रकार व्यक्ति को आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस अवसर पर बच्चों को डिजिटल शिक्षा के बारे में भी जानकारी दी गई तथा बदलते समय के साथ तकनीक का सही और सकारात्मक उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को टी-शर्ट एवं पैंट की यूनिफॉर्म वितरित की गई। संस्था का उद्देश्य है कि बच्चे यूनिफॉर्म पहनकर नियमित रूप से शिक्षा केंद्र आएं और उनमें पढ़ाई के प्रति रुचि एवं अनुशासन की भावना और मजबूत हो।

रेनू बाला शर्मा ने कहा कि जब से बच्चे शिक्षा केंद्र में नियमित रूप से आने लगे हैं, उनके व्यवहार, पढ़ाई और आत्मविश्वास में काफी सुधार देखने को मिला है। आज भी बच्चों के चेहरों पर दिखाई देने वाली खुशी और चमक इस बात का प्रमाण है कि शिक्षा उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

महिला उन्नति संस्था शिक्षा के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बच्चों को आगे बढ़ाने में अध्यापिका,अजली, रिंकी  की भी अहम भूमिका है।

News Shorts

No Related Video.....

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.