Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherमिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर सोनभद्र पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान Rajya Shaherसोनभद्र में 28 से 31 अक्टूबर तक तेज हवाओं, वज्रपात एवं भारी वर्षा की संभावना, जनपदवासी बरतें सतर्कता Trending Newsमहर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में डॉ. शशांक शुक्ल ‘ऋषि सम्मान’ से सम्मानित वाल्मीकि रामायण भारतीय संस्कृति, सत्य, धर्म और मानवीय आदर्शों का शाश्वत महाकाव्य Jeevan Mantrरेल कर्मचारियों के लिए श्रावस्ती में एक दिवसीय भ्रमण शिविर का आयोजन Jeevan Mantrपारंपरिक पटाखों और हरित पटाखों में फर्क Rajya Shaherराबर्ट्सगंज मतदाता सूची में 4180 दोहरे नामों का दावा, सपा ने उठाए सवाल Lifestyleसोनभद्र राजस्थानी गरबा सीजन-2’ के टिकट लगभग खत्म, कुछ ही टिकट शेष Trending Newsअरैल घाट पर 42वीं वाहिनी पीएसी के ब्रास बैंड ने पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में हुआ विशेष बैंड वादन, श्रद्धा और राष्ट्रप्रेम से गूंजा संगम तट ​"विकास का गौरव तभी संपूर्ण, जब हर घर पहुंचे शुद्ध जल"आरडब्ल्यूए सेक्टर-105 ने उठाई नोएडा में जल संकट के स्थायी समाधान की आवाज़ Rajya Shaherगोल्फ सिटी सेक्टर-75 में माँ दुर्गा का दिव्य प्राकट्य एवं महिषासुर वध की भव्य संगीतमय नाटिका का मंचन
Trending News

महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में डॉ. शशांक शुक्ल ‘ऋषि सम्मान’ से सम्मानित वाल्मीकि रामायण भारतीय संस्कृति, सत्य, धर्म और मानवीय आदर्शों का शाश्वत महाकाव्य

Breaking
मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर सोनभद्र पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान सोनभद्र में 28 से 31 अक्टूबर तक तेज हवाओं, वज्रपात एवं भारी वर्षा की संभावना, जनपदवासी बरतें सतर्कता महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में डॉ. शशांक शुक्ल ‘ऋषि सम्मान’ से सम्मानित वाल्मीकि रामायण भारतीय संस्कृति, सत्य, धर्म और मानवीय आदर्शों का शाश्वत महाकाव्य रेल कर्मचारियों के लिए श्रावस्ती में एक दिवसीय भ्रमण शिविर का आयोजन पारंपरिक पटाखों और हरित पटाखों में फर्क राबर्ट्सगंज मतदाता सूची में 4180 दोहरे नामों का दावा, सपा ने उठाए सवाल सोनभद्र राजस्थानी गरबा सीजन-2’ के टिकट लगभग खत्म, कुछ ही टिकट शेष अरैल घाट पर 42वीं वाहिनी पीएसी के ब्रास बैंड ने पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में हुआ विशेष बैंड वादन, श्रद्धा और राष्ट्रप्रेम से गूंजा संगम तट ​"विकास का गौरव तभी संपूर्ण, जब हर घर पहुंचे शुद्ध जल"आरडब्ल्यूए सेक्टर-105 ने उठाई नोएडा में जल संकट के स्थायी समाधान की आवाज़ गोल्फ सिटी सेक्टर-75 में माँ दुर्गा का दिव्य प्राकट्य एवं महिषासुर वध की भव्य संगीतमय नाटिका का मंचन
News cover
ADHUNIK NEWS ,26 October 2026, (Update 26 October 2026, 5:11 PM UTC)
By 1 Views
राष्ट्रीय संचेतना समिति एवं गुप्तकाशी विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को नगर पालिका परिषद, सोनभद्र नगर के सभागार में आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह एवं ‘ऋषि सम्मान’ अलंकरण कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया।

 डॉ राजा पाठक 
सोनभद्र, 26 अक्टूबर। राष्ट्रीय संचेतना समिति एवं गुप्तकाशी विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को नगर पालिका परिषद, सोनभद्र नगर के सभागार में आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह एवं ‘ऋषि सम्मान’ अलंकरण कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभागाध्यक्ष डॉ. शशांक शुक्ल को साहित्यिक एवं बौद्धिक योगदान के लिए ‘ऋषि सम्मान’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के सहायक प्राध्यापक डॉ. राजा पाठक रहे तथा अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार पं. पारस नाथ मिश्र ने की।

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. शशांक शुक्ल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसे कालजयी महाकाव्य की रचना कर भारतीय साहित्य, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को अमूल्य धरोहर प्रदान की। संस्कृत के प्रथम महाकाव्य रामायण की रचना के कारण ही महर्षि वाल्मीकि को ‘आदिकवि’ के रूप में प्रतिष्ठा प्राप्त है। उनकी काव्य-साधना भारतीय जीवन-मूल्यों, मर्यादा और मानवीय संवेदनाओं की अनुपम अभिव्यक्ति है।

मुख्य अतिथि डॉ. राजा पाठक ने महर्षि वाल्मीकि की तपस्या, साधना और अदम्य संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जीवन आत्मानुशासन, धैर्य और साधना की पराकाष्ठा का प्रतीक है। वहीं, समारोह की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार पं. पारस नाथ मिश्र ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की रामायण सत्य, धर्म और सदाचार का शाश्वत संदेश देती है। उनका साहित्य मानवता को नैतिकता, कर्तव्यबोध और आदर्श जीवन-पथ पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है।

इस अवसर पर गुप्तकाशी विकास परिषद, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पं. आलोक कुमार चतुर्वेदी, राष्ट्रीय संचेतना समिति के निदेशक जगदीश पंथी, आशुतोष ‘मुन्ना’, अनूप मिश्रा, कौसल्या देवी, अनुपमा वाणी, डॉ. लखन राम जंगली, प्रेम मिश्रा, वीरेंद्र देव पाण्डेय, संजय शुक्ला, मनकामना शुक्ला एवं राजकुमार जालान सहित अनेक साहित्यकार, बुद्धिजीवी और संस्कृति-प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन भोला नाथ मिश्र ने किया।

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कंपोजिट विद्यालय चक अहमदपुर से  विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारम्भ रैली को हरी झंण्डी दिखाकर किया। इस अवसर पर दस्तक अभियान के अंतर्गत लोगों को साफ सफाई, स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.