Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherमिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर सोनभद्र पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान Rajya Shaherसोनभद्र में 28 से 31 अक्टूबर तक तेज हवाओं, वज्रपात एवं भारी वर्षा की संभावना, जनपदवासी बरतें सतर्कता Trending Newsमहर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में डॉ. शशांक शुक्ल ‘ऋषि सम्मान’ से सम्मानित वाल्मीकि रामायण भारतीय संस्कृति, सत्य, धर्म और मानवीय आदर्शों का शाश्वत महाकाव्य Jeevan Mantrरेल कर्मचारियों के लिए श्रावस्ती में एक दिवसीय भ्रमण शिविर का आयोजन Jeevan Mantrपारंपरिक पटाखों और हरित पटाखों में फर्क Rajya Shaherराबर्ट्सगंज मतदाता सूची में 4180 दोहरे नामों का दावा, सपा ने उठाए सवाल Lifestyleसोनभद्र राजस्थानी गरबा सीजन-2’ के टिकट लगभग खत्म, कुछ ही टिकट शेष Trending Newsअरैल घाट पर 42वीं वाहिनी पीएसी के ब्रास बैंड ने पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में हुआ विशेष बैंड वादन, श्रद्धा और राष्ट्रप्रेम से गूंजा संगम तट ​"विकास का गौरव तभी संपूर्ण, जब हर घर पहुंचे शुद्ध जल"आरडब्ल्यूए सेक्टर-105 ने उठाई नोएडा में जल संकट के स्थायी समाधान की आवाज़ Rajya Shaherगोल्फ सिटी सेक्टर-75 में माँ दुर्गा का दिव्य प्राकट्य एवं महिषासुर वध की भव्य संगीतमय नाटिका का मंचन
Rajya Shaher

सोनभद्र में 28 से 31 अक्टूबर तक तेज हवाओं, वज्रपात एवं भारी वर्षा की संभावना, जनपदवासी बरतें सतर्कता

Breaking
मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर सोनभद्र पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान सोनभद्र में 28 से 31 अक्टूबर तक तेज हवाओं, वज्रपात एवं भारी वर्षा की संभावना, जनपदवासी बरतें सतर्कता महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में डॉ. शशांक शुक्ल ‘ऋषि सम्मान’ से सम्मानित वाल्मीकि रामायण भारतीय संस्कृति, सत्य, धर्म और मानवीय आदर्शों का शाश्वत महाकाव्य रेल कर्मचारियों के लिए श्रावस्ती में एक दिवसीय भ्रमण शिविर का आयोजन पारंपरिक पटाखों और हरित पटाखों में फर्क राबर्ट्सगंज मतदाता सूची में 4180 दोहरे नामों का दावा, सपा ने उठाए सवाल सोनभद्र राजस्थानी गरबा सीजन-2’ के टिकट लगभग खत्म, कुछ ही टिकट शेष अरैल घाट पर 42वीं वाहिनी पीएसी के ब्रास बैंड ने पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में हुआ विशेष बैंड वादन, श्रद्धा और राष्ट्रप्रेम से गूंजा संगम तट ​"विकास का गौरव तभी संपूर्ण, जब हर घर पहुंचे शुद्ध जल"आरडब्ल्यूए सेक्टर-105 ने उठाई नोएडा में जल संकट के स्थायी समाधान की आवाज़ गोल्फ सिटी सेक्टर-75 में माँ दुर्गा का दिव्य प्राकट्य एवं महिषासुर वध की भव्य संगीतमय नाटिका का मंचन
News cover
ADHUNIK NEWS ,26 October 2026, (Update 26 October 2026, 5:11 PM UTC)
By 1 Views
अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), सोनभद्र द्वारा अवगत कराया गया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान एवं प्रभाव आधारित चेतावनी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे निम्न दबाव क्षेत्र के आगामी दिनों में चक्रवाती तूफान में तीव्र होने की संभावना है।

अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), सोनभद्र द्वारा अवगत कराया गया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान एवं प्रभाव आधारित चेतावनी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे निम्न दबाव क्षेत्र के आगामी दिनों में चक्रवाती तूफान में तीव्र होने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव होने तथा दिनांक 28 अक्टूबर, 2026 से बेमौसम वर्षा का एक और दौर शुरू होने की संभावना व्यक्त की गई है। उक्त पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद सोनभद्र में 28 अक्टूबर को गरज-चमक एवं वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, 29, 30 एवं 31 अक्टूबर को तेज हवाओं, गरज-चमक एवं वज्रपात के साथ भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान एवं चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए सतर्कता बरतें तथा संभावित आपदा से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाएं। तेज हवा एवं वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ों, बिजली के खंभों, टिनशेड तथा कमजोर होर्डिंग के नीचे खड़े न हों और किसी सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें। किसान भाई मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए फसलों की कटाई एवं मड़ाई का कार्य सावधानीपूर्वक करें तथा खुले में रखे अनाज को सुरक्षित करने की व्यवस्था करें। आकाशीय बिजली की चेतावनी मिलने पर खुले खेतों में न रुकें। नदी, नालों, जलाशयों, बांधों एवं जलप्रपातों के आसपास अनावश्यक रूप से जाने से बचें तथा वर्षा के दौरान तेज बहाव वाले पानी को पार करने का प्रयास न करें। कच्चे एवं जर्जर भवनों में रहने वाले लोग विशेष सतर्कता बरतें और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा विद्युत उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें।

उन्होंने जनपदवासियों से यह भी अपील की कि मौसम संबंधी नवीनतम जानकारी एवं चेतावनियों के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग के आधिकारिक माध्यमों तथा मौसम, दामिनी एवं मेघदूत ऐप का उपयोग करें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 05444-297645 अथवा आपदा हेल्पलाइन 1077 पर सूचना दें। जनपदवासी अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत मौसम एवं प्रशासनिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। स्वयं तथा अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सावधानियां अपनाएं।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.