लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बहराइच एवं आस-पास के स्टेशनों पर विभिन्न विभागों में कार्यरत रेल कर्मचारियों के लिए श्रावस्ती में एक दिवसीय भ्रमण शिविर का आयोजन किया गया। इस भ्रमण शिविर में कुल 50 कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। भ्रमण के दौरान कर्मचारियों को श्रावस्ती के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया गया। इस क्रम में कर्मचारियों ने जेतवन, सहेट-महेट, महाअंगुलिमाल गुफा, कच्ची कुटी, ओरझर थाई टेम्पल, कोरियन टेम्पल तथा दिगंबर जैन शंभूनाथ मंदिर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया और उनके धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान कर्मचारियों के लिए समुचित व्यवस्था की गई। वापसी यात्रा के दौरान भ्रमण में शामिल सभी कर्मचारियों को उपहार भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि इस एक दिवसीय भ्रमण शिविर का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को कार्य की व्यस्तता एवं तनाव से कुछ समय के लिए राहत प्रदान करना, उन्हें ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों से परिचित कराना तथा आपसी सौहार्द, टीम भावना और भाईचारे को प्रोत्साहित करना है।
सभी कर्मचारियों ने मण्डल प्रशासन द्वारा की गयी इस पहल की सराहना करते हुए इसे सुखद, ज्ञानवर्धक एवं यादगार अनुभव बताया। इस आशय की जानकारी जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने मीडिया को दी।
रेल कर्मचारियों के लिए श्रावस्ती में एक दिवसीय भ्रमण शिविर का आयोजन
Breaking
पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बहराइच एवं आस-पास के स्टेशनों पर विभिन्न विभागों में कार्यरत रेल कर्मचारियों के लिए श्रावस्ती में एक दिवसीय भ्रमण शिविर का आयोजन किया गया।
No Related Photos.......
No Related Photos.......
नगर पंचायत कोपागंज के वार्ड नंबर एक स्थित चमार बस्ती में नाली निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने और मानक के अनुरूप मसाला नहीं लगाए जाने का आरोप लगाया।
News Shorts
— End of News —