Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Trending Newsउदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के आए श्रद्धालुओं के मध्य मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं का आह्वान। Trending Newsअरैल संगम घाट पर सरदार पतविन्दर सिंह ने फॉर्म-6 भरकर नया नाम जुड़वाने की अपील करते। Rajya Shaherछठ व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर विधायक पंकज सिंह ने किया छठ घाटों का निरीक्षण Trending Newsजब पहली बार बोला बच्चा 'मम्मा', तो छलक पड़े मां के आंसू... फर्स्टवन रिहैब में मना बाल दिवस Rajya Shaherप्रयागराज में नशे के कारोबार पर पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, ताड़बाग में सुबह-सुबह छापेमारी , सोनभद्र में 53 नंबर बाल संरक्षण इकाई में कर्मचारी नदारद, सीडीओ ने रोका एक दिन का वेतन Trending Newsन्यूरोसाइंस उपचार के क्षेत्र में नई उन्नति, प्रगति और विकास पर होगा मंथन, यूपी-यूके न्यूरोकॉन 13 नवंबर से Rajya Shaher​भाई-दूज: बचपन की उन किलकारियों, माथे के उस स्नेहिल तिलक और जीवनभर के अटूट विश्वास का पावन पर्व Rajya Shaher​नोएडा सेक्टर 43 के सी-ब्लॉक में सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता: आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दीपक शर्मा ने महाप्रबंधक सत्य प्रकाश जी व प्राधिकरण से की त्वरित कार्रवाई की अपील Rajya Shaherप्रवासी महासंघ द्वारा छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा
Rajya Shaher

चतरा में महिला जागरूकता चौपाल, महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

Breaking
उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के आए श्रद्धालुओं के मध्य मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं का आह्वान। अरैल संगम घाट पर सरदार पतविन्दर सिंह ने फॉर्म-6 भरकर नया नाम जुड़वाने की अपील करते। छठ व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर विधायक पंकज सिंह ने किया छठ घाटों का निरीक्षण जब पहली बार बोला बच्चा 'मम्मा', तो छलक पड़े मां के आंसू... फर्स्टवन रिहैब में मना बाल दिवस प्रयागराज में नशे के कारोबार पर पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, ताड़बाग में सुबह-सुबह छापेमारी , सोनभद्र में 53 नंबर बाल संरक्षण इकाई में कर्मचारी नदारद, सीडीओ ने रोका एक दिन का वेतन न्यूरोसाइंस उपचार के क्षेत्र में नई उन्नति, प्रगति और विकास पर होगा मंथन, यूपी-यूके न्यूरोकॉन 13 नवंबर से ​भाई-दूज: बचपन की उन किलकारियों, माथे के उस स्नेहिल तिलक और जीवनभर के अटूट विश्वास का पावन पर्व ​नोएडा सेक्टर 43 के सी-ब्लॉक में सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता: आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दीपक शर्मा ने महाप्रबंधक सत्य प्रकाश जी व प्राधिकरण से की त्वरित कार्रवाई की अपील प्रवासी महासंघ द्वारा छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा
News cover
ADHUNIK NEWS ,28 October 2026, (Update 19 November 2026, 2:13 AM UTC)
By 116 Views
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिलाओं को सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन सेवाओं की दी गई जानकारी बाल विवाह, घरेलू हिंसा और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक हुईं महिलाएं एवं किशोरियां


जिलाधिकारी महोदय के आदेश एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार आज दिनांक 28 अक्टूबर, 2026 को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग की हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन (Hub for Empowerment of Women) टीम तथा वन स्टॉप सेंटर द्वारा विकास खण्ड चतरा में महिला जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं एवं किशोरियों को महिला एवं बाल सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। विभागीय कर्मचारियों ने बाल विवाह की रोकथाम, घरेलू हिंसा से संरक्षण, लैंगिक समानता, बाल अधिकारों तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं के हित में संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, सखी निवास योजना, दत्तक ग्रहण इकाई तथा रानी लक्ष्मीबाई योजना के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही वन स्टॉप सेंटर एवं महिला हेल्पलाइन 181 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला पावर लाइन 1090, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 और आपातकालीन सेवा 112 के बारे में बताया गया। उपस्थित लोगों को प्रेरित किया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न अथवा बाल विवाह की स्थिति में संबंधित विभाग एवं हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता प्राप्त करें। चौपाल के दौरान साइबर सुरक्षा, नशे से बचाव तथा सुरक्षित एवं असुरक्षित व्यवहार के संबंध में भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों से अपील की गई कि वे महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं तथा समाज में सुरक्षित, सम्मानजनक एवं समानता पर आधारित वातावरण के निर्माण में सहयोग करें। जेंडर एक्सपर्ट साधना मिश्रा,  , समूह की महिलाएं, बालिकाएं एवं संबंधित विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

फॉर्म-6 भरकर नया नाम जुड़वाने की अपील करते।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.