Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherअजुहा में मां दुर्गा सेवा समिति में भव्य जागरण, देर रात तक झूमे श्रद्धालु Rajya Shaherशारदाकेयर हेल्थसिटी ने ‘द लाइफ बियॉन्ड डायलिसिस’ कार्यक्रम में किडनी ट्रांसप्लांट कराने वालों और मरीजों को किया इकठ्ठा Trending Newsजीएल बजाज में धूमधाम से मनाई गई डांडिया नाइट रंगारंग प्रस्तुतियों और संगीत से सजी शाम Rajya Shaherछतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र Rajya Shaherछतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र Rajya ShaherNH-30 पर भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की मौत की खबर, कई घायल Prayagrajअरैल घाट पर चला स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छ भारत का संदेश Prayagrajस्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य पर सीएमओ के साथ कई अधिकारी-कर्मचारीहुए सम्मानित Rajya Shaherमिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत मेधावी छात्रा पूजा बनी एक दिन की अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र Rajya Shaherविधान परिषद निर्वाचन-2026: मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध
Rajya Shaher

शारदाकेयर हेल्थसिटी ने ‘द लाइफ बियॉन्ड डायलिसिस’ कार्यक्रम में किडनी ट्रांसप्लांट कराने वालों और मरीजों को किया इकठ्ठा

Breaking
अजुहा में मां दुर्गा सेवा समिति में भव्य जागरण, देर रात तक झूमे श्रद्धालु शारदाकेयर हेल्थसिटी ने ‘द लाइफ बियॉन्ड डायलिसिस’ कार्यक्रम में किडनी ट्रांसप्लांट कराने वालों और मरीजों को किया इकठ्ठा जीएल बजाज में धूमधाम से मनाई गई डांडिया नाइट रंगारंग प्रस्तुतियों और संगीत से सजी शाम छतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र छतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र NH-30 पर भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की मौत की खबर, कई घायल अरैल घाट पर चला स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छ भारत का संदेश स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य पर सीएमओ के साथ कई अधिकारी-कर्मचारीहुए सम्मानित मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत मेधावी छात्रा पूजा बनी एक दिन की अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र विधान परिषद निर्वाचन-2026: मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध
News cover
ADHUNIK NEWS ,17 October 2026, (Update 18 October 2026, 2:30 AM UTC)
By 13 Views
- मरीजों और उनके परिवारों सहित 80 से ज्यादा प्रतिभागियों ने इस इंटरैक्टिव सेशन में हिस्सा लिया। - ट्रांसप्लांटेशन कराने वालों ने अपने अनुभव साझा किए। उनके जज्बे के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। इसके अलावा विशेषज्ञों ने किडनी की देखभाल, डायलिसिस और ट्रांसप्लांटेशन से जुड़े सवालों के जवाब दिए।

नोएडा शारदाकेयर हेल्थसिटी ने ग्रेटर नोएडा स्थित अपने हॉस्पिटल कैम्पस में 'द लाइफ बियॉन्ड डायलिसिस' नाम से मरीजों के लिए एक इंटरैक्टिव कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में ट्रांसप्लांट के बाद के जीवन के व्यक्तिगत अनुभव साझा किए गए, विशेषज्ञों के साथ प्रत्यक्ष बातचीत हुई और ट्रांसप्लांट कराने वाले मरीजों को उनकी इस यात्रा के सम्मान में सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन भारत में किडनी की देखभाल की लगातार बढ़ती मांग के तहत हो रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में (फरवरी 2025 तक), 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम' के तहत 4.33 लाख मरीजों ने डायलिसिस करवाया। 'नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन' (NOTTO) के अनुसार, 2024 में भारत में 13,476 किडनी ट्रांसप्लांट किए गए। ये आंकड़े बताते हैं कि इलाज के बारे में आसानी से जानकारी मिलने और लंबे समय तक किडनी की देखभाल के लिए मार्गदर्शन की बहुत ज्यादा जरूरत है। 

नेफ्रोलॉजी, किडनी ट्रांसप्लांटेशन और यूरोलॉजी के विशेषज्ञों ने ट्रांसप्लांट के लिए पात्रता, डोनर और प्राप्तकर्ता के बीच अनुकूलता, सर्जरी की तैयारी, रिकवरी, दवाओं और फॉलो-अप से जुड़े सवालों के जवाब दिए। इस चर्चा के दौरान मरीजों और उनके परिजनों को डायलिसिस से जुड़ी अपनी चिंताओं को दूर करने और किडनी ट्रांसप्लांटेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को समझने का मौका भी मिला।

शारदाकेयर हेल्थसिटी के किडनी ट्रांसप्लांट & यूरोलॉजी के डायरेक्टर डॉ अनिल शर्मा ने कहा, "किडनी ट्रांसप्लांट के लिए प्राप्तकर्ता (रेसिपिंट) और दानकर्ता (डोनर) दोनों की विधिवत जांच करने की आवश्यकता होती है। इन जांचों में उनकी अनुकूलता (कम्पैटिबिलिटी), मेडिकल फिटनेस और संभावित खतरों का आकलन किया जाता है। ट्रांसप्लांट कराने का फैसला लेने से पहले मरीजों को इन बातों के बारे में स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए कि क्या यह उनके लिए सही है या नहीं। इस सेशन के दौरान पूछे गए सवालों से हमें जांच की प्रक्रिया और ट्रांसप्लांट की तैयारी से जुड़ी बातों को समझाने में मदद मिली।"

शारदाकेयर हेल्थसिटी के किडनी ट्रांसप्लांट & यूरोलॉजी के डायरेक्टर डॉ  अहमद कमाल ने बताया, "किडनी ट्रांसप्लांट के बाद कई जिम्मेदारियां होती हैं जिन्हे लगातार निभानी पड़ती हैं, जैसे कि नियमित रूप से बताई गई दवाएं लेना, फॉलो-अप अपॉइंटमेंट के लिए जाना और किडनी के कामकाज पर नज़र रखना आदि। जिन लोगों का ट्रांसप्लांट हुआ है, उनके अनुभवों को सुनकर दूसरे लोग यह समझ सकते हैं कि सर्जरी के बाद रिकवरी और जीवन की असलियत क्या होती है। इन मरीजों को सम्मानित करने का उद्देश्य उनके संघर्ष और हौसले को सराहना, साथ ही दूसरों के साथ अपने अनुभव साझा करने के उनके जज़्बे को सम्मान देना था।"

शारदाकेयर हेल्थसिटी में इस्टीट्यूट ऑफ़ नेफ्रोलॉजी के यूनिट हेड और डायरेक्टर डॉ भीम राज गुप्ता ने कहा, "किडनी की बीमारियां लोगों को कई तरह से प्रभावित कर सकती हैं। साथ ही इलाज से जुड़े सही फैसले लेने के लिए यह समझना भी ज़रूरी है कि बीमारी किस तरह आगे बढ़ रही है। डायलिसिस से किडनी के कुछ कामों में सुधार लाने में मदद मिलती है लेकिन डायलिसिस लॉन्ग टर्म के लिए पर्याप्त नही होती है। किडनी का इलाज हर एक मरीज में अलग-अलग होता है। इस कार्यक्रम की मदद से मरीज और उनके परिवार वालों को किडनी की बीमारी के साथ जीने और इलाज के विकल्पों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली।"

‘द लाइफ बियॉन्ड डायलिसिस’ मीट कार्यक्रम शारदाकेयर हेल्थसिटी की मरीजों से जुड़ने की पहल का एक हिस्सा था। इसका उद्देश्य किडनी के इलाज और रिकवरी से जुड़े सही फैसले लेने में मरीजों की मदद करना था। इसके लिए मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह के साथ-साथ मरीजों के व्यक्तिगत अनुभवों को भी साझा किया गया।

शारदाकेयर हेल्थसिटी के बारे में 
शारदाकेयर हेल्थसिटी ग्रेटर नोएडा में स्थित 600 से ज्यादा बेड वाला एक सुपर-स्पेशिलिटी हॉस्पिटल है। यहाँ कार्डियक साइंसेज, ऑन्कोलॉजी, ट्रांसप्लांटेशन और इमरजेंसी मेडिसिन सहित कई मेडिकल क्षेत्रों में एडवांस्ड देखभाल प्रदान की जाती है। हेल्थकेयर और इनोवेशन के क्षेत्र में 18 वर्षों के अनुभव के साथ यह हॉस्पिटल विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं, अत्याधुनिक तकनीक और मरीजों की व्यापक देखभाल प्रदान करता है। यहाँ बेहतर इलाज और सेवा-भाव के साथ मरीजों की देखभाल को प्राथमिकता दी जाती है।

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का दिया गया संदेश

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.