रायबरेली, 09 अक्टूबर 2026
आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों के क्रम में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान तहसील लालगंज के थाना गुरुबख्शगंज अंतर्गत भीतरगांव बाजार में अवैध कच्ची शराब के निर्माण के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर दबिश दी गई। इस दौरान टीम ने 16 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की तथा आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में एक अभियोग पंजीकृत किया।
जिला आबकारी विभाग द्वारा जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रखी जाएगी।
आबकारी टीम की दबिश, 16 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
Breaking
16 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
News Shorts
— End of News —