डी एम शुक्ला
नोएडा वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत रागिनी नायक ने नोएडा सेक्टर 52 में कांग्रेस कार्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित करते हुए भाजपा तथा ज्ञानेश कुमार के ऊपर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की नेता प्रति पक्ष राहुल गांधी वोट चोरी के खिलाफ लगभग 2 साल पहले से अलंद,महादेवपुरा,हरियाणा तथा कर्नाटक में हुई वोटो की धांधली का पर्दाफाश किया था l उसकी पुष्टि दो चुनाव आयुक्त के 14 शिकायती पत्रों ने कर दी है l
रागिनी नायक ने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूचियों में कथित धांधली एवं अनियमिताओं को लेकर भाजपा एवं चुनाव आयोग के मुखिया ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठाये l उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो बहुत लंबे समय से वोटो की संख्या और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग समय-समय पर करती रही कांग्रेस पार्टी इसे देशव्यापी जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाएगी l उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का मशीन रीडेबल, डिजिटल डाटा राजनीतिक दलों और वोटरों को स्वयं उपलब्ध कराया जाना चाहिए ताकि उसका स्वतंत्र रूप से सत्यापन हो सके l उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा और पूरे मामले की स्वतंत्र जांच की मांग कियाl
प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री दीपक कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश यादव,दिनेश अवाना,पवन शर्मा, शहाबुद्दीन,सतेंद्र शर्मा,लियाकत चौधरी,फिरे सिंह नागर,यतेद्र शर्मा, निशा शर्मा,संजय तनेजा, चरण सिंह यादव, कैप्टन पी एस रावत, गौतम अवाना,जावेद खान,दयाशंकर पांडे, संदीप सिसोदिया, बीरो देवी, मधुराज, मुकेश शर्मा, राजकुमार शर्मा,मजहर हुसैन,उदयवीर यादव, वसीम खान सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे l