Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherजल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पाइपलाइन हेतु खोदी 89 किमी सड़कें अब होंगी दुरूस्त Trending Newsसलोन नगर पंचायत उप निर्वाचन में प्रत्याशियों के वाहनों की अनुमति के लिए दिशा निर्देश जारी Deshकोलकाता में आयोजित एनईसी के सेमिनार में होम्योपैथी चिकित्सकों की समस्याओं पर हुआ मंथन Videshअमेरिका में 2 भारतीय मूल के नागरिकों पर नकली दवा बेचने का आरोप,चीन से मंगाते थे दवा, 71 साल की सजा हो सकती है Internationalट्रम्प ने एआई का नाम बदलकर सुपर इंटेलिजेंस किया,कहा- एसआई इंटरनेट से आगे की चीज Careerप्रयागराज में 18 साल की बेटी ने ही घर को बनाया निशाना!लाखों की चोरी, लिव-इन पार्टनर संग रची साजिश Prayagrajप्रयागराज नगर निगम में बड़ा रिश्वत कांड! ₹20 हजार लेते राजस्व निरीक्षक राधा देवी रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा Trending Newsसोनिया, राहुल और प्रियंका तीनों लोगों को संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिए- दिनेश प्रताप सिंह Lifestyleभारत विकास परिषद, प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न Rajya Shaherविरासत स्थलों की चित्रकला से सजी पर्यटन की तस्वीर विश्व पर्यटन दिवस पर चित्रकला, छायाचित्र व अभिलेख प्रदर्शनी आयोजित
Trending News

सलोन नगर पंचायत उप निर्वाचन में प्रत्याशियों के वाहनों की अनुमति के लिए दिशा निर्देश जारी

Breaking
जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पाइपलाइन हेतु खोदी 89 किमी सड़कें अब होंगी दुरूस्त सलोन नगर पंचायत उप निर्वाचन में प्रत्याशियों के वाहनों की अनुमति के लिए दिशा निर्देश जारी कोलकाता में आयोजित एनईसी के सेमिनार में होम्योपैथी चिकित्सकों की समस्याओं पर हुआ मंथन अमेरिका में 2 भारतीय मूल के नागरिकों पर नकली दवा बेचने का आरोप,चीन से मंगाते थे दवा, 71 साल की सजा हो सकती है ट्रम्प ने एआई का नाम बदलकर सुपर इंटेलिजेंस किया,कहा- एसआई इंटरनेट से आगे की चीज प्रयागराज में 18 साल की बेटी ने ही घर को बनाया निशाना!लाखों की चोरी, लिव-इन पार्टनर संग रची साजिश प्रयागराज नगर निगम में बड़ा रिश्वत कांड! ₹20 हजार लेते राजस्व निरीक्षक राधा देवी रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा सोनिया, राहुल और प्रियंका तीनों लोगों को संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिए- दिनेश प्रताप सिंह भारत विकास परिषद, प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न विरासत स्थलों की चित्रकला से सजी पर्यटन की तस्वीर विश्व पर्यटन दिवस पर चित्रकला, छायाचित्र व अभिलेख प्रदर्शनी आयोजित
News cover
ADHUNIK NEWS Uttar Pradesh RaeBareli ,1 October 2026, (Update 2 October 2026, 1:01 AM UTC)
By 7 Views
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) रायबरेली सरनीत कौर ब्रोका ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा नगरीय निकाय उप निर्वाचन, माह सितम्बर/अक्टूबर, 2026 के अन्तर्गत मतदान स्थल पर समुचित व्यवस्था तथा मतगणना स्थल पर समुचित व्यवस्था के सम्बन्ध में आयोग द्वारा जारी स्थायी, आदेशों/परिपत्रों में दिये गये निर्देशानुसार मतदान व मतगणना स्थल पर पूर्ण एवं समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये है, जिससे कि उप निर्वाचन सकुशल सम्पन्न हो सके।

रायबरेलीः- 01 अक्टूबर 2026

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) रायबरेली सरनीत कौर ब्रोका ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा नगरीय निकाय उप निर्वाचन, माह सितम्बर/अक्टूबर, 2026 के अन्तर्गत मतदान स्थल पर समुचित व्यवस्था तथा मतगणना स्थल पर समुचित व्यवस्था के सम्बन्ध में आयोग द्वारा जारी स्थायी, आदेशों/परिपत्रों में दिये गये निर्देशानुसार मतदान व मतगणना स्थल पर पूर्ण एवं समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये है, जिससे कि उप निर्वाचन सकुशल सम्पन्न हो सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी न दिये गये निर्देश के क्रम में नगरीय निकाय उप निर्वाचन, माह सितम्बर/अक्टूबर, 2026 के अन्तर्गत राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा जारी निर्देशानुसार नगर पंचायत सलोन, जनपद रायबरेली के रिक्त अध्यक्ष पद के सविरोध उप निर्वाचन में प्रत्याशियों द्वारा प्रचार-प्रसार, मतदान एवं मतगणना दिवसों में वाहनों के उपयोग के सम्बन्ध में दिशा निर्देश जारी किए गए है। 

उन्होंने बताया है कि नगर पंचायत सलोन, जनपद रायबरेली के रिक्त अध्यक्ष पद के सविरोध उप निर्वाचन में प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार-प्रसार एवं मतदान दिवसों तथा मतगणना के दिवसों में वाहनों का उपयोग उप जिलामजिस्ट्रेट सलोन की अनुमति के बिना नहीं किया जाएगा। प्रचार-प्रसार दिवसों में प्रचार-प्रसार हेतु तथा मतदान दिवसों एवं मतगणना दिवसो में प्रत्याशियों द्वारा रिटर्निंग आफिसर से प्रार्थना पत्र अग्रसारित कराकर (प्रार्थना पत्र के साथ वाहन का प्रकार, रजिस्ट्रेशन के कागजात, चालक का नाम, नगरीय निकाय का नाम, प्रत्याशी का नाम, गाड़ी संख्या तथा प्रत्याशियों के राजनैतिक दलों से सम्बद्धता/निर्दलीय का विवरण देना होगा), अग्रसारित प्रार्थना पत्रों के आधार पर उप जिलामजिस्ट्रेट सलोन द्वारा प्रत्याशियों को वाहन के पास निर्धारित प्ररूप पर जारी किया जाएगा। जारी किए गए वाहन पास को मूल रूप में वाहन पर चस्पा कर प्रमुखता से प्रदर्शित करना होगा।                                                                                                                                                                        
 प्रत्याशियों द्वारा वाहन पास मूल रूप में वाहन के आगे शीशे पर चिपकाया जाएगा। उप जिला मजिस्ट्रेट सलोन द्वारा प्रतिदिन जारी किये गये वाहन पास की एक छायाप्रति (सूची सहित) पुलिस अधीक्षक रायबरेली के यहाँ भेजी जायेगी तथा पुलिस अधिकारियों द्वारा नगर पंचायत सलोन के थाने में प्रतिदिन वाहन पास की सूचना भेजी जायेगी। यदि बिना वाहन पास के प्रत्याशियों द्वारा वाहन का उपयोग किया जाता है, तो उनके विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। अनुमति प्राप्त वाहनों के सम्बन्ध में यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि निर्वाचन में प्रत्याशियों या उनके समर्थकों द्वारा मोटरयान अधिनियम (एम०वी०एक्ट) का उल्लंघन न हो। प्रत्याशियों द्वारा उपयोग में लाये गये वाहनों का किराया परिवहन आयुक्त द्वारा विभिन्न प्रकार के वाहनों हेतु निर्धारित दर के आधार पर निर्वाचन व्यय में सम्मिलित किया जायगा। निर्वाचन अवधि में प्रचार-प्रसार हेतु अनुमति प्राप्त वाहनों को छोड़कर किसी भी प्रत्याशी के झण्डे एवं स्टीकर अन्य वाहनों पर नहीं लगाये जायेंगे। केवल प्रचार-प्रसार हेतु अनुमति प्राप्त वाहन पर ही झण्डे एवं स्टीकर लगाये जा सकते है।

  निर्वाचन अवधि में प्रत्याशियों द्वारा प्रचार-प्रसार हेतु नगर पंचायत सलोन के रिक्त अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हेतु 02 वाहन (दो पहिया वाहन सहित समस्त मैकनाइज्ड/मोटोराइज्ड वाहन) का संचालन निर्वाचन के प्रचार-प्रसार के लिए करा सकते हैं। मतदान दिवसों पर नगर पंचायत सलोन के रिक्त अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हेतु 01 वाहन अनुमन्य होगा। मतगणना के दिन नगर पंचायत सलोन के रिक्त अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को 01 वाहन की अनुमति दी जायेगी। प्रत्याशी द्वारा निर्वाचन प्रचार-प्रसार हेतु प्रयोग किए जाने वाले वाहन/वाहनों तथा निर्वाचन के सम्बन्ध में अन्य मदों पर होने वाला व्यय आयोग द्वारा उक्त पद हेतु निर्धारित व्यय सीमा के अन्तर्गत होना चाहिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने उप जिलामजिस्ट्रेट सलोन, जनपद रायबरेली को निर्देश दिये है कि उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करते हुए नगर पंचायत सलोनके रिक्त अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन हेतु सभी प्रत्याशियों को अवगत कराना सुनिश्चित करें।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, पहले एक कर्मचारी के जरिए 15 हजार रुपए की मांग की गई थी। जब वह शिकायत लेकर राधा देवी के पास पहुंचा तो रकम बढ़ाकर 20 हजार रुपए कर दी गई। इसके बाद उसने एंटी करप्शन संगठन में शिकायत की।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.