Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत पुलिस लाइन चुर्क में भव्य सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित Rajya Shaherवन स्टाफ सेन्टर पहुंची बच्ची यो से मिलने आकांक्षा समिति कि अध्यक्ष आरूषि मिश्रा Rajya Shaherशारदीय नवरात्रि के दौरान मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा हरी झंडी दिखाकर भव्य पैदल मार्च को किया गया रवाना Rajya Shaherसोनभद्र में रिश्तों का कत्ल - जंगल में पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या का आरोप, पति हिरासत में। Rajya Shaherतमस नदी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की दर्दनाक मौत; क्षतिग्रस्त सड़क और प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल Rajya Shaherब्यौहारी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: विधायक बंगले का घेराव, 17 सूत्रीय ज्ञापन से प्रशासन को घेरा Jeevan Mantrरामलीला का दूसरा दिन: रावण जन्म और राम जन्मोत्सव का सजीव मंचन, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारें Trending Newsआठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों का सांकेतिक विरोध, काली पट्टी बांधकर किया कार्य Rajya Shaherसेक्टर-62 के रामलीला मैदान में 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक श्रीरामलीला महोत्सव का होगा भव्य आयोजन Lifestyleनवरात्रि में अवनी सिंह राजपूत के डांडिया लुक ने मचाया धमाल, ट्रेडिशनल अंदाज ने जीता दिल
Rajya Shaher

*हल्दौनी गांव की मासूम बच्ची हत्याकांड के पीड़ित परिवार को अखिलेश यादव ने दी आर्थिक सहायता

Breaking
मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत पुलिस लाइन चुर्क में भव्य सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित वन स्टाफ सेन्टर पहुंची बच्ची यो से मिलने आकांक्षा समिति कि अध्यक्ष आरूषि मिश्रा शारदीय नवरात्रि के दौरान मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा हरी झंडी दिखाकर भव्य पैदल मार्च को किया गया रवाना सोनभद्र में रिश्तों का कत्ल - जंगल में पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या का आरोप, पति हिरासत में। तमस नदी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की दर्दनाक मौत; क्षतिग्रस्त सड़क और प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल ब्यौहारी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: विधायक बंगले का घेराव, 17 सूत्रीय ज्ञापन से प्रशासन को घेरा रामलीला का दूसरा दिन: रावण जन्म और राम जन्मोत्सव का सजीव मंचन, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारें आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों का सांकेतिक विरोध, काली पट्टी बांधकर किया कार्य सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक श्रीरामलीला महोत्सव का होगा भव्य आयोजन नवरात्रि में अवनी सिंह राजपूत के डांडिया लुक ने मचाया धमाल, ट्रेडिशनल अंदाज ने जीता दिल
News cover
ADHUNIK NEWS ,2 September 2026, (Update 14 October 2026, 3:25 AM UTC)
By 72 Views
नोएडा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में छह वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण एवं निर्मम हत्या की हृदयविदारक घटना के पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान कर दुख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी की ओर से संवेदना एवं सहयोग व्यक्त किया है।

नोएडा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में छह वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण एवं निर्मम हत्या की हृदयविदारक घटना के पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान कर दुख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी की ओर से संवेदना एवं सहयोग व्यक्त किया है।

ज्ञात हो कि ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में दिनांक 28 अगस्त 2026 को छह वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण के बाद उसकी निर्मम हत्या की दर्दनाक घटना सामने आई थी। इस हृदयविदारक घटना से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। मामले के मुख्य आरोपी के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की जानकारी भी सामने आई है।

घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका दुख साझा किया और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर के नेताओं द्वारा इस दुखद घटना एवं पीड़ित परिवार की स्थिति से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत कराया गया।

पीड़ित परिवार की असहनीय पीड़ा और आर्थिक स्थिति को देखते हुए माननीय श्री अखिलेश यादव ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। पीड़ित परिवार ने इस सहयोग के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर के अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि,

«“हल्दौनी गांव की मासूम बच्ची के साथ हुई यह घटना अत्यंत दुखद, पीड़ादायक और मानवता को शर्मसार करने वाली है। पीड़ित परिवार ने अपनी बेटी को खोया है, जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी ने इस दुखद घटना को गंभीरता से लिया और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। समाजवादी पार्टी इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।”»

पूर्व अध्यक्ष वीर सिंह यादव एवं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी ने संयुक्त रूप से कहा कि,

«“एक मासूम बच्ची की निर्मम हत्या अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और हृदयविदारक घटना है। पीड़ित परिवार को जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसकी भरपाई किसी भी प्रकार से संभव नहीं है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी ने पीड़ित परिवार की पीड़ा को समझते हुए उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह सहयोग दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के प्रति समाजवादी पार्टी की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”» कुंवर नादिरशाह लगातार इस आंदोलन में अपनी टीम के साथ संघर्ष करते रहे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने मे अहम भूमिका निभाई।

इस अवसर पर पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने एवं सहयोग के लिए उपस्थित प्रमुख लोगों में डॉ. आश्रय गुप्ता, सुधीर भाटी, वीर सिंह यादव, कुंवर नादिर शाह, बबलू चौहान, विकास यादव, यूनुस प्रधान, मोहम्मद नौशाद, राहुल अवाना अच्छे मियां, अफसार, दानिश, दिनेश अवाना, गुड्डू चौधरी, हाजी कय्यूम, हाजी हनीफ, हाजी खलील, हाजी रौनक, मास्टर शौकीन, अलीशेर भाटी, इमरान चौधरी, बिलाल चौधरी, हाजी तौहीद, हाजी जाहिद, कुंवर फैजान, इरशाद अली, आमिर मुखिया, मुक्कामिल चौधरी, मुज्जफर चौधरी, रिजवान अली, कपिल ननका ,संजय यादव सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ आगे भी मजबूती से खड़ी रहेगी तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग करेगी।

वन विभाग की टीम के देर से पहुंचने का आरोप, मौके पर फिर भी नहीं पहोंचे रेंजर ग्रामीणों में आक्रोश।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.