रायबरेली। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गुरुवार को गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय उद्यान एवं पार्क के सभागार में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की ओर से समारोह आयोजित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सात वरिष्ठ विभूतियों को सम्मानित किया गया। साथ ही संस्था से जुड़े 25 नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि वृद्धजन समाज के लिए पूज्य होने के साथ नई पीढ़ी के मार्गदर्शक भी हैं। उनका सम्मान करना गौरव की बात है।
समिति के अध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र ने कहा कि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने वरिष्ठजनों के लिए सत्संग भवन उपलब्ध कराकर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने वरिष्ठजनों के सम्मान और सहयोग की परंपरा को आगे बढ़ाने की आवश्यकता जताई।
समारोह में आध्यात्म क्षेत्र में बड़े मठ डलमऊ के मठाधीश स्वामी देवेंद्रा नन्द गिरि महाराज, पत्रकारिता में महेश कुमार त्रिवेदी, शैक्षिक एवं प्रशासनिक सेवा में शिव नारायण सोनी, वकालत में अंबरीष अग्रवाल, चिकित्सा में डॉ. अनिल रत्न त्रिपाठी, बैंकिंग में अजीत कुमार मेहरोत्रा और श्रवण कुमार सम्मान के लिए अम्बुज वर्मा के साथ अवधेश सिंह , निदेशक उद्यान महेंद्र जी और उद्यान अधिकारी डॉ. जय राम वर्मा को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में नवल किशोर बाजपेई, युगल किशोर तिवारी, केएन मिश्रा, अरविंद श्रीवास्तव, भौमेश कुमार सोनी, राजेंद्र यादव और शिव नारायण सोनी,राम लखन सिंह, पीएल पाल, डॉ. आरबी श्रीवास्तव, ओपी यादव एडवोकेट, लक्ष्मी कांत शुक्ला, डॉ. राजेश शुक्ला और डॉ. डीके मिश्रा ने विचार रखे। वक्ताओं ने रेलवे और बस सेवा में वरिष्ठ नागरिकों को किराये में छूट की मांग दोहराई।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिव नारायण सोनी धन्यवाद ज्ञापन भौमेश कुमार सोनी ने किया। विजय मिश्रा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संस्था की ओर से फोल्डर वितरित किए गए तथा ओम पाली क्लिनिक और अवधेश सिंह की ओर से स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।
वरिष्ठजनों के अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक-अवथेश सिंह अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सात विभूतियां सम्मानित, 25 नए सदस्यों को दिलाई शपथ
Breaking
रायबरेली। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गुरुवार को गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय उद्यान एवं पार्क के सभागार में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की ओर से समारोह आयोजित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सात वरिष्ठ विभूतियों को सम्मानित किया गया।
रायबरेली: पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस 'ईद मिलाद-उन-नबी' का पर्व रायबरेली में अकीदत और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा।
News Shorts
— End of News —