सोनभद्र। राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दोहरे नामों और कथित फर्जी प्रविष्टियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने सवाल उठाए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने रविवार को राबर्ट्सगंज के विकास नगर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान 4180 ऐसे नाम होने का दावा किया, जिनमें नाम, पता, पिता का नाम और उम्र समान होने के बावजूद अलग-अलग मतदाता पहचान पत्र संख्या दर्ज हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र में विपक्ष के 51,386 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पूर्व विधायक ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने एक दिन पहले जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की थी। उन्होंने बीएलओ के माध्यम से घर-घर जांच कराने और दोहरे अथवा अपात्र नाम मिलने पर निर्वाचन नियमों के अनुसार कार्रवाई करने की मांग उठाई।
अविनाश कुशवाहा ने कहा कि निष्पक्ष निर्वाचन के लिए मतदाता सूची का शुद्ध होना जरूरी है। किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं छूटना चाहिए और अपात्र प्रविष्टियां भी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने SIR के तहत हटाए गए मतदाताओं की फोटोयुक्त सूची सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि उसका भौतिक सत्यापन कराया जा सके।
उन्होंने नए मतदाताओं के पंजीकरण में भी अनियमितता का आरोप लगाया। कहा कि कुछ बीएलओ द्वारा फार्म-6 जमा करने वाले आवेदकों को प्राप्ति रसीद नहीं दी जा रही है। उन्होंने आवेदनों का पारदर्शी निस्तारण कराने और पात्र लोगों को मतदान के अधिकार से वंचित होने से बचाने की मांग की।
राबर्ट्सगंज मतदाता सूची में 4180 दोहरे नामों का दावा, सपा ने उठाए सवाल
Breaking
पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने SIR में 51,386 नाम काटे जाने का लगाया आरोप, भौतिक सत्यापन की मांग
No Related Photos.......
No Related Photos.......
News Shorts
— End of News —