Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Rajya Shaherनाली निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री लगाने का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन Rajya Shaherकई दौर की वार्ता तहसीलदार से बेनतीजा ... SDM सदर धरने पर आये मगर कोई बात नही बनी Rajya Shaherराहुल पाण्डेय के नेतृत्व में जुगैल के आदिवासियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन। Rajya Shaherविशाल भोजनदान के साथ सम्पन्न हुआ बुद्ध विहार गंगौली में आयोजित वर्षावास कार्यक्रम Careerएक्सेल कंप्यूटर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, शिक्षक-समाजसेवी एवं मेधावी छात्र हुए सम्मानित Trending Newsहरहुआ के करोमा गांव में 15 साल से बंद राजकीय नलकूप के रिबोर का रास्ता साफ, जमीन की पैमाइश के बाद काम शुरू Rajya Shaherलोकल फाल्ट तत्काल दूर करें बिजली विभाग -डा. मनोज कुमार पांडेय Rajya Shaherजिले में आयोजित होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, मंच पर दिखेंगे बड़े नेता वैश्य समाज ने बनाई 2027 की रणनीति सम्मेलन के माध्यम से दिखाएगी अपने ताकत Rajya Shaherसिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश Rajya Shaherबैरहवा टोले में घर के अंदर 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने देखा शव तो मचा हड़कंप
Rajya Shaher

जिले में आयोजित होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, मंच पर दिखेंगे बड़े नेता वैश्य समाज ने बनाई 2027 की रणनीति सम्मेलन के माध्यम से दिखाएगी अपने ताकत

Breaking
नाली निर्माण में मानक के विपरीत सामग्री लगाने का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन कई दौर की वार्ता तहसीलदार से बेनतीजा ... SDM सदर धरने पर आये मगर कोई बात नही बनी राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में जुगैल के आदिवासियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन। विशाल भोजनदान के साथ सम्पन्न हुआ बुद्ध विहार गंगौली में आयोजित वर्षावास कार्यक्रम एक्सेल कंप्यूटर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, शिक्षक-समाजसेवी एवं मेधावी छात्र हुए सम्मानित हरहुआ के करोमा गांव में 15 साल से बंद राजकीय नलकूप के रिबोर का रास्ता साफ, जमीन की पैमाइश के बाद काम शुरू लोकल फाल्ट तत्काल दूर करें बिजली विभाग -डा. मनोज कुमार पांडेय जिले में आयोजित होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, मंच पर दिखेंगे बड़े नेता वैश्य समाज ने बनाई 2027 की रणनीति सम्मेलन के माध्यम से दिखाएगी अपने ताकत सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश बैरहवा टोले में घर के अंदर 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने देखा शव तो मचा हड़कंप
News cover
ADHUNIK NEWS ,6 October 2026, (Update 7 October 2026, 2:47 AM UTC)
By 7 Views
उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दल जातीय समीकरण को साधने में लगे हुए हैं उसी के तहत वैश्य एकता परिषद ने भी अपनी रणनीति बनाई है और 27 अक्टूबर 2026 को जिले में एक बड़े वैश्य महासम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय लिया है l

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दल जातीय समीकरण को साधने में लगे हुए हैं उसी के तहत वैश्य एकता परिषद ने भी अपनी रणनीति बनाई है और 27 अक्टूबर 2026 को जिले में एक बड़े वैश्य महासम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय लिया है l स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में सम्मेलन की विस्तृत जानकारी दी गई l

 महाराजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष सरला साहू के प्रतिनिधि प्रभात साहू ने बताया कि 2027 में वैश्य समाज अपनी भूमिका को मजबूती के साथ प्रस्तुत करेगा समाज ने निर्णय किया है कि राजनीतिक दल अगर उन्हें हिस्सेदारी देते हैं तो एक बड़े राजनीतिक परिवर्तन को सुनिश्चित करने के लिए समाज आगे बढ़ेगा l

 लालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता के प्रतिनिधि दीपेंद्र गुप्ता ने भी सहमति जताई है कि जो भी राजनीतिक पार्टी वैश्य समाज के प्रत्याशी पर विश्वास करेगी समाज उसके साथ रहेगा l

 ऊंचाहार नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल के प्रतिनिधि कृष्ण कुमार जायसवाल ने साफ कहा कि जिसकी जितनी हिस्सेदारी उतनी उसकी भागीदारी के नियम पर अब समाज काम करेगा वैश्य समाज सिर्फ राजनीतिक पार्टियों को मजबूत करने और उन्हें वोट देने तक सीमित नहीं रहेगा l


 जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि वैश्य एकता परिषद के द्वारा 27 अक्टूबर को रिफॉर्म क्लब में इस सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश के बड़े वैश्य नेता और जनप्रतिनिधि एकत्रित होंगे इसी सम्मेलन के माध्यम से चुनाव की रणनीति तय की जाएगी l

 राष्ट्रीय महासचिव इं.विजय रस्तोगी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की बैठक में तय हुआ कि जो राजनीतिक वैश्य समाज को सम्मान देगा और चुनाव में भागीदारी करने के लिए टिकट देगा समाज उसका समर्थन खुलकर करेगा l

 जिला महामंत्री आलोक गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमंत गुप्ता करेंगे और कार्यक्रम में रायबरेली के चुने हुए जनप्रतिनिधि जिसमे महाराजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष सरल साहू, लालगंज अध्यक्ष सरिता गुप्ता उनके प्रतिनिधि जितेंद्र अग्रहरि, ऊंचाहार अध्यक्ष ममता जायसवाल उनके प्रतिनिधि टिल्लू जायसवाल और सलोन के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर रस्तोगी उपस्थित रहेंगे l

 इसके साथ विभिन्न उपजातियां के जिला अध्यक्ष और उनके समाज के लोग उपस्थित रहेंगे जिसमें अग्रहरि समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र अग्रहरि, अग्रवाल  समाज से पवन गुप्ता, जयसवाल समाज से संजय जयसवाल, साहू समाज से संतोष साहू, पटवा समाज से शिवरतन पटवा, कौशल समाज से अमर चंद्र गुप्ता, स्वर्ण समाज से गोविंद सोनी, दोसर समाज से गोपाल गुप्ता व मोदनवाल समाज से बबलू मोदनवाल अपने समाज के साथ सम्मेलन में शामिल होंगे l

 इसके साथ ही वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारी फूलचंद गुप्ता, सुधीर गुप्ता,आर बी वैश्य,रामगोपाल वैश्य, वीरेंद्र अग्रहरि,अरविंद जायसवाल, डॉ जेके गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित रहेंगे l

प्रयागराज। एडीएम कॉलोनी स्थित चंद्रलोक गेस्ट हाउस में सोमवार को एक्सेल कंप्यूटर का वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त जिला जज शिवमणि शुक्ला मौजूद रहे।

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.