Thursday, 09 July 2026
00:00:00
Breaking
Deshयशोदा मेडिसिटी ने पूरे किए एक साल, इस एक साल में एडवांस्ड कैंसर देखभाल से लेकर जटिल ट्रांसप्लांट्स और सार्वजानिक स्वास्थ्य पहलों पर रहा जोर Rajya Shaherनोएडा सेक्टर 52 में रागिनी नायक का उद्घोष वोट चोरी पर घिरी बीजेपी और ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा Rajya Shaherमिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर सोनभद्र पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान Rajya Shaherसोनभद्र में 28 से 31 अक्टूबर तक तेज हवाओं, वज्रपात एवं भारी वर्षा की संभावना, जनपदवासी बरतें सतर्कता Trending Newsमहर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में डॉ. शशांक शुक्ल ‘ऋषि सम्मान’ से सम्मानित वाल्मीकि रामायण भारतीय संस्कृति, सत्य, धर्म और मानवीय आदर्शों का शाश्वत महाकाव्य Jeevan Mantrरेल कर्मचारियों के लिए श्रावस्ती में एक दिवसीय भ्रमण शिविर का आयोजन Jeevan Mantrपारंपरिक पटाखों और हरित पटाखों में फर्क Rajya Shaherराबर्ट्सगंज मतदाता सूची में 4180 दोहरे नामों का दावा, सपा ने उठाए सवाल Lifestyleसोनभद्र राजस्थानी गरबा सीजन-2’ के टिकट लगभग खत्म, कुछ ही टिकट शेष Trending Newsअरैल घाट पर 42वीं वाहिनी पीएसी के ब्रास बैंड ने पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में हुआ विशेष बैंड वादन, श्रद्धा और राष्ट्रप्रेम से गूंजा संगम तट
Rajya Shaher

राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में जुगैल के आदिवासियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन।

Breaking
यशोदा मेडिसिटी ने पूरे किए एक साल, इस एक साल में एडवांस्ड कैंसर देखभाल से लेकर जटिल ट्रांसप्लांट्स और सार्वजानिक स्वास्थ्य पहलों पर रहा जोर नोएडा सेक्टर 52 में रागिनी नायक का उद्घोष वोट चोरी पर घिरी बीजेपी और ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर सोनभद्र पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान सोनभद्र में 28 से 31 अक्टूबर तक तेज हवाओं, वज्रपात एवं भारी वर्षा की संभावना, जनपदवासी बरतें सतर्कता महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में डॉ. शशांक शुक्ल ‘ऋषि सम्मान’ से सम्मानित वाल्मीकि रामायण भारतीय संस्कृति, सत्य, धर्म और मानवीय आदर्शों का शाश्वत महाकाव्य रेल कर्मचारियों के लिए श्रावस्ती में एक दिवसीय भ्रमण शिविर का आयोजन पारंपरिक पटाखों और हरित पटाखों में फर्क राबर्ट्सगंज मतदाता सूची में 4180 दोहरे नामों का दावा, सपा ने उठाए सवाल सोनभद्र राजस्थानी गरबा सीजन-2’ के टिकट लगभग खत्म, कुछ ही टिकट शेष अरैल घाट पर 42वीं वाहिनी पीएसी के ब्रास बैंड ने पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में हुआ विशेष बैंड वादन, श्रद्धा और राष्ट्रप्रेम से गूंजा संगम तट
News cover
ADHUNIK NEWS Uttar Pradesh Sonbhadra ,6 October 2026, (Update 27 October 2026, 9:32 AM UTC)
By 78 Views
आदिवासि ग्रामीण, बिजली समेत सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल सुविधाओं की उठाई मांग।

सोनभद्र। जुगैल क्षेत्र के विभिन्न आदिवासी टोलों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने बगडेवा, पुसरेवं, सलैयापान, गर्दा गर्दी, घोड़ा घाट, कसनार समेत कई आदिवासी बस्तियों में बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के कई दशक बीत जाने के बाद भी इन आदिवासी टोलों में बिजली नहीं पहुंच सकी है।

कई स्थानों पर न तो विद्युत पोल लगाए गए हैं और न ही तार खींचे गए हैं। इसके चलते ग्रामीण अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। बिजली के अभाव में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सुरक्षा संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।
ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र के अनेक गांव आज भी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और शुद्ध पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि संबंधित विभागों द्वारा तत्काल सर्वे कराकर आवश्यक विकास कार्य शुरू किए जाएं तथा प्रभावित क्षेत्रों के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर उसे सार्वजनिक किया जाए                                                                                                           
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के मुख्य अधिशासी अभियंता को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की कि प्रभावित टोलों में विद्युत पोल लगाए जाएं, तार खींचे जाएं और पात्र परिवारों को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए।                                                                                                                                      
इस दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो 21 अक्टूबर 2026 से लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
ग्रामीणों का कहना था कि उनका उद्देश्य किसी विभाग या व्यक्ति का विरोध करना नहीं है, बल्कि जुगैल क्षेत्र के आदिवासी परिवारों को संविधान प्रदत्त मूलभूत सुविधाएं दिलाना है, ताकि वे भी सम्मानजनक जीवन जी सकें और उनके बच्चों का भविष्य बेहतर हो सके। उन्होंने जिला प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। इस मौके पर आदिवासी हीरामनी, जयप्रकाश, नथुनी,उमाशंकर, अनिल कुमार, भैरव सिंह, शिवरतन, रमेश, अमृतलाल लालता सिंह,अनीता, राम विलास,समेत सैकड़ो आदिवासी ग्रामीण मौजूद रहे आदिवासी लोग मौजूद रहे।

उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा० अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा के दिशा-निर्देशन में विशेष पॉक्सो जागरुकता अभियान के अन्तर्गत 01 अक्टूबर 2026 को राजर्षि रामपाल सिंह वैदिक इण्टर कालेज, विग्ब्योर पब्लिक स्कूल शक्तिनगर व तहसील ऊँचाहार के अन्तर्गत पण्डित जालिपा विद्या मन्दिर, तहसील लालगंज के अन्तर्गत बक्शी मेमोरियल इण्टर कालेज व तहसील महराजगंज के अन्तर्गत गाँधी विद्यालय इण्टर कालेज रायबरेली व जनपद अमेठी की तिलोई तहसील के अन्तर्गत डॉ० प्रताप नारायन मिश्रा स्मारक इण्टर कालेज में विशेष पॉक्सो जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।           

News Shorts

— End of News —

Share this article

🎉 Subscribed!
You'll receive our newsletter at your email.