Right Banner

[2:21 PM, 5/25/2022] +91 94531 59333: सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट के कार्यालय पर बच्चों में पाठ्य सामग्री का हुआ निःशुल्क वितरण

सुकृत - सोनभद्र : 

भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना "सर्व शिक्षा अभियान" के क्रम में आज दिनांक 25 मई 2022 को सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट के केंद्रीय कार्यालय पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा जी व पदाधिकारियों द्वारा 50 गरीब बच्चों में नि:शुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। पाठ्य सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। श्री  विश्वकर्मा के द्वारा बच्चों को समझाया गया कि लड़का हो या लड़की सभी को शिक्षित होना बहुत जरुरी है, दोनों का समान अधिकार है। इस समय ग्रीष्मकालीन अवकाश  के कारण स्कूल बंद चल रहे हैं। इसलिए  आप सभी बच्चे घर पर अध्ययन जारी रखें, कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए।

श्री विश्वकर्मा ने मीडिया को बताया कि  विगत चार वर्षों से हमारे ट्रस्ट द्वारा सामाजिक कार्य किये जाते रहते हैं और आगे भी होते रहेंगे।  
इस वितरण कार्यक्रम में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, जिला सचिव सोनभद्र डाक्टर दिनेश कुमार, सदस्य पंकज कुमार, सरवरे अख्तर, मदन लाल यादव, सूरज मणि, रविशंकर, मुनीर अहमद, ग्रामीण लोग व बच्चे मौजूद रहे।
[2:26 PM, 5/25/2022] +91 94527 77111: आधुनिक समाचार 

फिल्म एक्ट्रेस कंचन अवस्थी से सीधा साक्षात्कार आधुनिक समाचार के ईजी इंटरव्यू विथ सुधांशु में

कंचन अवस्थी बॉलीवुड की एक मानी जानी एक्टर और मॉडल है। अंकुर अरोरा मर्डर केस, गन वाली दुल्हनिया जैसी फिल्मों और तमाम टीवी शोज ,वेब सीरीज  में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली कंचन अवस्थी उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली है, रेडियो एंड ऐप हेड सुधांशु शर्मा से सीधी बात के कुछ अंश से रूबरू होते है। आइए बात करते है सीधे कंचन अवस्थी से
कंचन अवस्थी (एक्ट्रेस एंड मॉडल)
1. कंचन जी पहले तो एक सीधा सा सवाल लखनऊ शहर से मुंबई कब आई ,   क्या मकसद था आने का, कि एक्ट्रेस बनना है या फिर कुछ और??
2. जैसे की आज भी यूपी के कई शहर ऐसे है जहां पर लड़के लड़कियों में भेद भाव रखा जाता है या उन्हें ज्यादा बाहर निकलने की नौकरी करने की या कोई काम करने पर रोका टोका जाता है, इस बारे में क्या कहेंगी क्या आपको भी इस तरह के किसी मामले का सामना करना पड़ा।
3. अंकुर अरोरा मर्डर केस, गन वाली दुल्हनिया जैसी मूवीज हो या फिर सीरियल्स हो या वेब सीरीज सब जगह आपने अपनी खूबसूरती और अदाकारी से दर्शकों का मन मोहा, अभी आगे का क्या प्लान है कौन कौन से प्रोजेक्ट है आपके...?
4.आज के समय में एक झगड़ा सा चल रहा है जैसे कि बोला जा रहा है कि साउथ की फिल्में बॉलीवुड को टेक ओवर कर रही है , क्या लगता है इस बारे में आपको, क्या कभी साउथ की फिल्मों में काम करना चाहेंगी आप?
5. आपका फेवरेट एक्टर और एक्ट्रेस कौन है आज के दिनो मे?.. किसके साथ काम करने की दिली तमन्ना है. ?
6. आखिरी में हमारे चैनल की तरफ से हमारे सुनने वाले और आपके चाहने वालो को क्या कहना चाहेंगी आप?

इन सारे सवालों पर कंचन अवस्थी का कहना है
1
कुछ कल्चरल एक्टिविटीज  की वजह से मेरा मुंबई आना जाना काफ़ी पहले से शुरू हो गया था , लेकिन करियर   बनाने के लिहाज़ से मैं 2015 मुंबई में हूँ .. और जहाँ तक बात है मक़सद चुन ने का तो शुरू से ही मेरी रुचि परफ़ोर्मिंग आर्ट में रही है . शुरू में स्टेज पर सिंगिंग की फिर थिएटर में ऐक्टिंग और अब फ़िल्म और वेब सीरिज़ की दुनिया में हूँ.
2- आप की  बात काफ़ी हद तक सही है लेकिन अब धीरे धीरे तस्वीर बदल रही है .. आज फ़िल्म  मेकिंग के   हर  डिपार्टमेंट में  स्मॉल टाउन से आने वाले लोग आसानी मिल जाएँगे और वो सिर्फ़ आ ही नही रहे है बल्कि वो हिंदी सिनेमा का चेहरा भी बदल रहे है ! आप अगर मेरे बारे में पूछे तो मेरी फ़ैमिली इस मामले में बहुत सपोर्टिंग रही है ! 

3 tell about upcoming project 

4 -मेरे ख़्याल से फ़िल्मों को साउथ नोर्थ में बाँटना ही ग़लत ये सब हिंदुस्तानी फ़िल्में है और सारी भाषाए हिंदुस्तानी भाषा है ! और मुझे अगर अच्छा रोल मिला तो मैं ज़रूर साउथ की फ़िल्में करना चाहूँगी .
5 - मौजूदा दौर में बहुत से अच्छे ऐक्टर ऐक्ट्रेस काम कर रहे है .. फिर भी अगर आप उनमें से मेरे पसंदीदा जान ना चाहेंगे तो मुझे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का काम पसंद आता है ..

6 मैं अपने सुनने देखने वाली से बस यही कहना चाहूँगी की वो मेरा काम देखे और सराहे और अगर उन्हें कुछ मुझसे कहना या पूछना हो तो वो आप के माध्यम से मुझसे सम्पर्क कर सकते है .

7-मैं आप के साथ साथ आधुनिक समाचार और उसकी सारी टीम को बहुत बहुत बधाई देना चाहूँगी !! आप सब बहुत अच्छा काम कर रहे है और आशा करती ही भविष्य में भी आप ऐसा करते रहेंगे !
जैसा कि आप जानते हैं की मीडिया समाज का चौथा स्तम्भ कहलाता है और किसी भी कलाकार को उसकी कला के शीर्ष तक पहुँचाने का काम आप जैसे मीडिया बंधुओं का ही होता है । 
    बिना आप सबके सपोर्ट के किसी भी कलाकार को अपनी कला को शीर्ष तक पहुँचाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। 
  आप सबका बहुत बहुत धन्यवाद।