Right Banner

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रिसर्च स्कॉलर संजय पटेल ने हालैड छात्रावास में 21 मार्च को रात्रि 1:00 बजे आत्महत्या कर मौत को गले लगाया सुसाइड नोट में किसी लड़की का विवाह होने की बात लिखी

सुसाइड नोट में क्या मिला
कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में तीन दोस्तों का नाम लिखा था और एक लड़की का भी जिक्र किया था। उसकी शादी होने के बाद यह कदम उठाया। सुसाइड नोट में दोस्तों से कहा गया है कि वह परिवार का ख्याल रखें। अंत में नेहा वेड्स संजय लिखा है।

छात्र के बारे में जानकारी
संजय पटेल पुत्र अरविंद निवासी ग्राम पलानी पोस्ट बबेरू थाना बबेरू जनपद बांदा का रहने वाला था। वह हालैंड हाल छात्रावास के कमरा नंबर 77 में रहता था। संजय ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए और एमए की पढ़ाई उत्‍तीर्ण की थी। इसके बाद वह वर्तमान समय में पूर्वांचल विश्वविद्यालय में रिसर्च स्कालर छात्र था। वह प्राचीन इतिहास विभाग से शोध कर रहा था। संजय पटेल ने हालैंड हाल छात्रावास में सोमवार की रात करीब एक बजे आत्महत्या किया। प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।
विलास गुप्ता
(आधुनिक समाचार)