Right Banner

60 फीट रोड होगा अब मेजर विजित सिंह मार्ग

प्रयागराज। कालिंदीपुरम सब्जी मंडी और करेली के बीच 60 फीट रोड अब शहीद मेजर विजित सिंह मार्ग के नाम से जाना जाएगा।
नवंबर में मार्ग के नए नाम का बोर्ड लगेगा। इसी प्रकार राणा प्रताप चौराहा अब नगर निगम के अधीन हो गया है।
अबतक प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधीन रहे राणा प्रताप चौराहा पर नगर निगम ने अपना बोर्ड भी लगा दिया है।
महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी सात नवंबर को चौराहे का उद्घाटन करेंगी। अब चौराहे की देखभाल नगर निगम करेगा। नगर निगम सदन ने तीन साल पहले मार्ग के नए नामकरण का प्रस्ताव पास किया था।
(विलास गुप्ता)
(आधुनिक समाचार)