Right Banner

: कर्नाटक हाईकोर्ट ने हिजाब विवाद पर सुनाया फैसला, यूपी चुनाव में मिली हार पर समीक्षा बैठक करेंगी प्रियंका गांधी
नई दिल्ली, एजेंसियां: हिजाब मुद्दे पर कर्नाटक हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रितु राज अवस्थी की अध्यक्षता वाली पीठ आज इस मामले में फैसला सुना दिया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं को खारिज कर दिया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय का कहना है कि हिजाब पहनना इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं है। ५ फरवरी के सरकारी आदेश को अमान्य करने के लिए कोई केस नहीं बनता है। वहीं, रूस और यूक्रेन के बीच आज फिर से वार्ता होगी। सोमवार को दोनों देशों के बीच वार्ता हुई थी। लेकिन ये वार्ता बेनतीजा रही आज रूस और यूक्रेन के बीच पांचवे दौर की वार्ता होनी है। इसी बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर आज राज्यसभा में रूस-यूक्रेन युद्ध पर बयान देंगे। उपसभापति वेंकैया नायडू ने यह सोमवार को सदन में यह जानकारी देते हुए यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए चलाए गए आपरेशन गंगा की सराहना की और साथ ही उन छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता जताई। साथ ही भारतीय मिसाइल के पाकिस्तान में गिरने के मामले में आज लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बयान देंगे। पाकिस्तान ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए संयुक्त जांच की मांग की है।