Right Banner

UP Election Result 2022 : भाजपा की जीत पर क्या बोले नेता, यहां पढ़िए- सतीश महाना, असीम अरुण और निरंजन ज्योति की प्रतिक्रिया

कानपुर,। यूपी विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आने के बाद भाजपा की बड़ी जीत से वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों ने खुशी का इजहार किया है। सभी ने विकास कार्यों को ही जीत का आधार बताया है। आइए पढ़ते हैं यूपी में जीत पर जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों की खास प्रतिक्रया।  उत्तर प्रदेश के लोगों को मोदी का महामंत्र 'सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास और सबका सहयोग' तो भाया ही, बाबा का बुलडोजर भी खूब पसंद आया। इसी का नतीजा है दोबारा प्रचंड जीत। -साक्षी महाराज, भाजपा सांसद  जो संकल्प तैयार किया था, उसके अनुसार पांच साल शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में काम करेंगे। मेरी जीत का श्रेय जनता को जाता है। प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था व विकास कार्य जीत का आधार रहे। -असीम अरुण, विधायक कन्नौज सदर  पीएम मोदी और सीएम योगी की नीतियां जनता के दिलों में रच बस गई। जनता ने सूबे में बहुमत की सरकार का मार्ग प्रशस्त कर दिया। जनभावनाओं पर सरकार फिर खरा उतरेगी। जनता का कोटिश: वंदन और अभिनंदन है। -साध्वी निरंजन ज्योति, केंद्रीय राज्यमंत्री  प्रदेश में सुशासन था। किसी तरह का कोई गुंडाराज नहीं था। इससे लोगों में सुरक्षा का अहसास पैदा हुआ। इसके अलावा प्रदेश में पिछले पांच वर्ष में जो विकास हुआ, उस तरह का कभी विकास नहीं हुआ था। -सतीश महाना, औद्योगिक विकास मंत्री।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों के चलते उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में पार्टी की विजय हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में गुंडाराज पर अंकुश लगा। महिलाओं को सुरक्षा मिली। -सत्यदेव पचौरी, भाजपा सांसद, कानपुर नगर।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के कुशल निर्देश में पार्टी और कार्यकर्ताओं ने यह चुनाव जीता है। -मानवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र।