Right Banner

सुल्तानपुर में चढ़ा भगवा रंग, पांचों सीटों पर भाजपा ने लहराया परचम

कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारों के साथ होली दिवाली मनाई व डांस कर मनाया जश्न

भाजपा जिलाध्यक्ष ने पांचों विधानसभा में क्लीन स्वीप करने पर कार्यकर्ताऔर जनता का किया धन्यवाद

सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने 1991 के बाद एक बार फिर पांचों सीटों पर भगवा रंग फहरा दिया है।पार्टी द्वारा जिले की पांच विधानसभाओं में जीत मिलने पर भाजपा नेताओं का ही नहीं कार्यकर्ताओं का जोश भी हाई है। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी के कैम्प कार्यालय गभड़िया स्थित विधायक सीताराम वर्मा के आवास पर एकत्रित होकर दोपहर  बाद  जीत का जश्न मनाने लगे। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.आरए. वर्मा के कैम्प कार्यालय पहुंचनें पर   उन्होंने कार्यकर्ताओं संग जीत की खुशी में होली खेली।इस मौके पर कार्यकर्ताओं और जिले की जनता को संबोधित करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष ने पांचो विधानसभा में मिली जीत पर सभी को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा जिले और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जीत तुष्टीकरण  व जाति के आधार पर राजनीति  करने वालों  के लिए जवाब है।उन्होंने कहा हम 10 मार्च को जय श्री राम के साथ सरकार बना रहे हैं।इससे अच्छी सरकार नहीं मिल सकती। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया की जिले की पांचों विधानसभा सीट जीतने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारों के साथ होली दिवाली मनाई व डांस कर जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जयसवाल प्रीति प्रकाश प्रवीण कुमार अग्रवाल, विजय मिश्रा,महामंत्री विजय त्रिपाठी संदीप सिंह धर्मेंद्र कुमार,घनश्याम चौहान,काशी क्षेत्रीय मंत्री कंचन कोरी, जिला मंत्री आशीष सिंह, भाजपा नेता बाबी डॉ रामजी गुप्ता,ब्लाक प्रमुख राजेंद्र वर्मा, कुंवर बहादुर सिंह, शिवाकांत मिश्रा,पूजा कसौधन,आज़ादर हुसैन,मीडिया विभाग के जिला संयोजक अरुण द्विवेदी,मीडिया सह संयोजक जे पी सिंह,सांसद कार्यालय प्रभारी रामचंद्र दुबे, मुन्ना चौबे,अजय पांडे दिलीप मिश्रा, लकी झा, सचिन चोपड़ा, राजीव सिंह, डब्बू सिंह, आनंद चौबे,