Right Banner

घर घर चलो अभियान से जुड़ रहा जनता से सीधा संवाद का रास्ता- विनोद ताम्रकार

शहडोल ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता कि रिपोर्ट

ब्योहारी- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह के आवाहन पर एवं संगठन प्रभारी राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी ब्योहारी द्वारा 29वे दिन बुधवार को ब्योहारी नगर के वार्ड क्रमांक 12 सेमरिया टोला में घर चलो घर घर चलो अभियान चलाया गया एवं घर घर जाकर वार्ड वासियों से संवाद कर वार्ड में व्याप्त समास्याओं को जाना समुचे वार्ड में रैली निकाल कर प्रत्येक व्यक्ति से रूबरू होकर प्रदेश व देश में बढ़ते अपराधों महिला उत्पीडन बाल आपराध माफिया राज बढ़ती बेरोजगारी भीषण महंगाई से जूझ रहे आम जन मानस की पीड़ा को सुनकर भाजपा राज में बदहाल जनता हर तरफ मायूस बैठी है ना तो जनता को प्रशासन से न्याय की आश है ना भरोसा जिस प्रकार भाजपा के तानाशाही रवैए ने आम जनता की उम्मीदों को कुचला है जनता बेसब्री से इनके अत्याचार से छुटकारा पाना चाहती है जिस कदर भाजपा कुशासन ने जनता के सपनों को रौंदकर अपनी सत्ता की रोटी सेंक रही है अभियान का नेतृत्व कर रहे ब्लाक कांग्रेस कमेटी ब्योहारी के अध्यक्ष विनोद ताम्रकार ने आम जनता से संवाद कर आग्रह किया है कि आगामी चुनाव में अपने उपर हुए हर अन्याय का हिसाब जनता लेगी और इनके करनी कथनी का हिसाब करेगी अभियान के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी द्वारा चालाए जा रहे सदस्यता अभियान को घर घर जाकर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जोड़कर सदस्यता दिलाई गई व हर बूथ पर एक महिला व एक पुरूष को डिजिटल सदस्य बनाया गया एवं कांग्रेस पार्टी की रीति नीति आमजन मानस को बतलाई गई व 18 वर्षों से दीमक की तरह पनप रहे भाजपा कुशासन को उजागर करने हेतु जारी पम्पलेट का वितरण किया गया अभियान के दौरान मुख्य रूप से यह रहें उपस्थित संगठन महामंत्री हरिशंकर कोरी पूर्व पार्षद गीता कोल महिला कांग्रेस अध्यक्ष जरीना खातुन रूना लैला आईटी सेल कांग्रेस अध्यक्ष आयुष ताम्रकार कमला कोरी बिहारी कोरी राजेश्वर पांडे आत्माराम उर्मालिया जलेबी बाई ललिता कोल रानू कोल सुंदर साहू रामबोध साहू ननबुद्धी कोल शिवकुमार राठौर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व आम जन मानस उपस्थित रहे