Right Banner

Lucknow Election Result 2022 LIVE: लखनऊ में राजेश्वर स‍िंंह फ‍िर आगे, रायबरेली में अदिति सिंह को बढ़त
लखनऊ, जागरण संवाददाता। लखनऊ की सभी नौ विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। लखनऊ की दो सीटों पर दो केंद्रीय मंत्रियों की भी प्रतिष्ठा जुड़ी है। इसमें शहरी सीट से राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री हैं और लखनऊ के सांसद भी। जबकि मोहनलालगंज सीट से केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर सांसद हैं। ऐसे में 2024 का चुनाव विधानसभा चुनाव को बल देने का काम करेगा। मलिहाबाद सीट से कौशल किशोर की पत्नी जया देवी चुनाव मैदान में हैं जो 2017 में भी भाजपा से विजयी हुई थी। जबकि मोहनलालगंज सीट से कौशल किशोर के साले अमरेश कुमार मैदान में हैं। देखें पल-पल की जानकारी -

उतार चढ़ाव जारी, अब राजेश्वर निकले आगे : सरोजनी नगर विधानसभा सीट पर मतगणना दिलचस्प बनी हुई है। पगले राउंड में सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा आगे रहे। हालांकि दूसरे चरण में अब राजेश्वर सिंह आगे हो गए हैं। इस सीट पर उतार-चढ़ाव जारी है। अब तक राजेश्वर सिंह 2100 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

सुबह 10:30 बजे तक 

रायबरेली : तीन चरण की मतगणना पूरी। रायबरेली सीट पर भाजपा की अदिति सिंह आगे, हरचंदपुर में सपा प्रत्याशी राहुल लोधी भाजपा के राकेश सिंह से आगे चल रहे हैं। ऊंचाहार में सपा के डा. मनोज पांडेय आगे चल रहे हैं। बछरावां में भाजपा अपना दल उम्मीदवार लक्ष्मीकांत रावत आगे चल रहे हैं। सलोन सुरक्षित सीट पर सपा के जगदीश प्रसाद भाजपा के अशोक कोरी से आगे चल रहे हैं। सरेनी सीट पर सपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह आगे चल रहे हैं।
गोंडा : तृतीय चक्र की मतगणना में मनकापुर भाजपा प्रत्याशी रमापति शास्त्री 12997 मतों से आगे है। सपा प्रत्याशी रमेश चंद्र 5303 चल रहे हैं। मेहनौन में 8858 वोट से भाजपा के विनय द्विवेदी आगे हैं। सपा प्रत्याशी नंदिता शुक्ला 8810 मतों से पीछे चल रहीं है। कर्नलगंज विधानसभा से सपा प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह 7483 से मतों से आगे चल रहे है। जबकि भाजपा के अजय सिंह 6692 मत के साथ पीछे हैं। सदर विधानसभा से बीजेपी के प्रतीक भूषण सिंह 6937 मतों से आगे चल रहे हैं। जबकि सपा प्रत्याशी सूरज सिंह 5822 मतों से पीछे हैं।
लखनऊ : सरोजनी नगर में बड़ा उलटफेर भाजपा के राजेश्वर सिंह सपा के अभिषेक मिश्रा से पिछड़े। अभिषेक ने करीब 1 हजार से अधिक मतों से बढ़त बनाई। 
बहराइच : सदर से सपा के पूर्व मंत्री यासर शाह के 6003 मत प्राप्त कर भाजपा की अनुपमा जायसवाल से आगे। अनुपमा को मात्र 340 वोट मिले।
हरदोई : हरदोई सदर सीट पर छठे राउंड तक आए परिणाम में भाजपा के नितिन अग्रवाल, सपा के अनिल वर्मा से 8278 मतों से आगे चल रहे हैं। छठे राउंड तक नितिन अग्रवाल को 22494 मत मिले जबकि सपा प्रत्याशी अनिल वर्मा को 14215 मत मिले हैं।
बलरामपुर : चार चक्रों में बलरामपुर में भाजपा के पल्टूराम 1458 मतों से सपा के जगराम पासवान से आगे चल रहे। उतरौला में भाजपा के रामप्रताप वर्मा 5253 मतों से सपा के हसीब खान से आगे चल रहे हैं।
बहराइच : नानपारा से अपना दल सोनेलाल के रामनिवास वर्मा 6652 मत पाकर सपा की माधुरी वर्मा से आगे। माधुरी वर्मा को मिले 5940 मत।
बाराबंकी : जैदपुर से सपा के गौरव रावत भाजपा से आगे। गौरव को 8172,अम्बरीष को 50746 मत मिले। सदर में पांचवें राउंड में सपा आगे। सपा के धर्मराज को 17670, भाजपा की राम कुमारी को 17270 मत मिले।
बहराइच : महसी पहले चक्र में भाजपा को 3743 मत व सपा को 3200 मत। दूसरे चक्र में भाजपा को 4805 मत व सपा को 2394 मत मिले। तीसरे चक्र में भाजपा को 4575 मत व सपा को 2662 मत मिले। चौथे चक्र में भाजपा को 4511 मत व सपा को 3371 मत मिले।पांचवे राउंड में भाजपा तकरीबन 8000 मतों से आगे।लखनऊ की उत्तर और मोहनलालगंज छोड़कर बाकी सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। नौ विधानसभा सीटों पर एक बार फिर भाजपा हावी होती दिख रही है। अभी तक के रुझानों से पता चलता है कि भाजपा सात सीटों पर आगे चल रही है गत चुनाव में भाजपा ने 9 में से 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी समाजवादी पार्टी केवल मोहनलालगंज में ही जीत दर्ज कर पाई थी। इस बार के चुनाव में भी तस्वीर लगभग कुछ वैसी ही है। लखनऊ उत्तर जहां से नीरज बोरा चुनाव लड़ रहे हैं। वहां पर समाजवादी पार्टी की पूजा शुक्ला अभी तक आगे चल रही हैं। वहीं मोहनलालगंज में समाजवादी पार्टी ने अपना पुराना प्रदर्शन फिर दोहराया है। यहां से उनकी प्रत्याशी सुशीला सरोज भाजपा के आदेश से आगे चल रही है। बाकी सभी 7 सीटों पर लखनऊ पूर्व लखनऊ पश्चिम लखनऊ में लखनऊ कैंट सरोजनी नगर बख्शी का तालाब और मलिहाबाद सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

बहराइच : महसी में दूसरे राउंड के गणना पूरी। भाजपा के सुरेश्वर सिंह को 8548 मत मिले, जबकि सपा के कृष्ण कुमार ओझा को 5594 मत मिले।
बाराबंकी : हैदरगढ़ में चौथे राउंड में भाजपा की बढ़त बरकरार। भाजपा के दिनेश 13459 और सपा के राम मगन को 13059 मत मिले।
लखीमपुर खीरी : जिले की 8 में से 6 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे। पलिया और मोहम्मदी को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे। लखीमपुर सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी के योगेश वर्मा, श्रीनगर सीट से भारतीय जनता पार्टी की मंजू त्यागी, धौराहरा से विनोद अवस्थी, निघासन से शशांक वर्मा, गोला से अरविंद गिरी कस्ता से भारतीय जनता पार्टी के सौरभ सिंह सोनू अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से बढ़त बनाकर चल रहे हैं।
लखनऊ पूर्वी से BJP के आशुतोष टंडन आगे
लखनऊ कैंट से BJP के बृजेश पाठक आगे
लखनऊ मध्य से सपा के रविदास मेहरोत्रा आगे
मोहनलालगंज से सपा की सुशीला सरोज आगेमलिहाबाद से BJP की जया देवी आगे।
अंबेडकरनगर-राउंड-1

विधानसभा क्षेत्र 277-कटेहरी
दल            प्रत्याशी           प्राप्त मत
निषाद पार्टी--अवधेश द्विवेदी--2904
सपा-लालजी वर्मा--3375
बसपा--प्रतीक पांडेय--1841
विधानसभा क्षेत्र 278-टांडा
भाजपा--कपिलदेव वर्मा--2075
सपा--राममूर्ति वर्मा--2827
बसपा----शबाना खातून---3224
विधानसभा क्षेत्र 279-आलापुर
भाजपा--त्रिवेणी राम--2310
सपा--त्रिभुवन दत्त--3068
बसपा--केडी गौतम--1762
विधानसभा क्षेत्र 280-जलालपुर
भाजपा--सुभाष राय--1885
सपा--राकेश पांडेय--2319
बसपा--राजेश सिंह--2989
विधानसभा क्षेत्र 281-अकबरपुर
भाजपा--धर्मराज निषाद--2243
सपा--राम अचल राजभर--2896
बसपा--चंद्रप्रकाश वर्मा--2398
सुबह नौ बजे तक पोस्‍टल बैलेट के रुझानबाराबंकी : सदर में तीसरे चरण में सपा ने बनाई बढ़त। सपा के धर्मराज को 10556 और भाजपा की राम कुमारी को मिले 10274 मत।
सुल्तानपुर : लम्भुआ सीट पर सपा के संतोष पांडेय भाजपा के सीताराम वर्मा बाराबंकी : दूसरे चरण में हैदरगढ़ से भाजपा की बढ़त बरकरार। दिनेश रावत को 6703, राम मगन को 6284 मत मिले। बाराबंकी सदर से भाजपा की बढ़त बरकरार। भाजपा की राम कुमारी को 6739, सपा के धर्मराज को 6563 मत मिले।
रायबरेली : छह विधानसभा सीटों पर सदर, हरचंदपुर, सरेनी से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रही है। बछरावां से अपनादल आगे है। सलोन और ऊंचाहार से सपा आगे चल रही है।
बहराइच : मटेरा में भाजपा के कुंवर अरुण वीर सिंह आगे। 3885 मत मिले। सपा की मारिया शाह को 3112 मत मिले।
हरदोई : हरदोई की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट हरदोई सदर से तीसरे राउंड तक भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल सपा प्रत्याशी अनिल ब्रह्मा से करीब 4053 मतों से आगे चल रहे हैं नितिन अग्रवाल को 10586 जबकि अन्य वर्मा को 6533 मत मिले हैं।
लखनऊ : मलिहाबाद से भाजपा प्रत्याशी जया देवी 1536 वोटों से आगे चल रही हैं। कैंट में आगे चल रहे सपा के सुरेश गांधी। उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी पूजा शुक्ला 2200 वोटों से आगे चल रही हैं। लखनऊ पूर्व से आशुतोष टंडन आगे। लखनऊ पश्चिम से सपा के अरमान मलिक भाजपा प्रत्याशी अंजनी श्रीवास्तव से 189 वोट से पीछे। गोंडा : प्रथम चक्र की मतगणना में सदर विधानसभा से भाजपा के प्रतीक भूषण सिंह 3606 मत के साथ आगे हैं। सपा के सूरज सिंह 2865 मत से दूसरे नंबर पर है। मेहनौन विधानसभा से पहले चरण की मतगणना में सपा की नंदिता शुक्ला 3151 मत से आगे हैं। भाजपा के विनय कुमार द्विवेदी 2604 मत के साथ दूसरे नंबर पर है।
लखीमपुर : निघासन से शशांक वर्मा 560 वोटों से आगे चल रहे हैं।
अयोध्या : रुदौली में आया पहला रुझान। भाजपा एक हजार वोट से आगे। दूसरे पर सपा। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के डॉ अमित सिंह चौहान लगभग 3172 वोटों से आगे। गोसाईगंज विधान सभा क्षेत्र की मतगणना में पोस्टल मतों की गिनती पूरी। सपा 461 मतों से आगे। सपा को 2938 भाजपा को 2477 मत मिले।
सुल्तानपुर : कादीपुर सीट से भाजपा के राजेश गौतम आगे, सपा के भगेलूराम दूसरे नम्बर पर।
बाराबंकी : हैदरगढ़ से भाजपा के दिनेश रावत ने सपा के राम मगन रावत पर बनाई बढ़त। दिनेश को 3573 और राममगन रावत को 3377 मत मिले हैं।
गोंडा : गौरा विधानसभा में प्रथम राउंड में भाजपा के प्रभात वर्मा 239 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। यहां पर कांग्रेस के राम प्रताप सिंह 223 मत के साथ पहले राउंड में दूसरे नंबर पर हैं।
हरदोई : बिलग्राम मल्लावां में पोस्टल बैलेट में भाजपा के आशीष सिंह आगे, सपा दूसरे नम्बर पर। 
संडीला : पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा प्रत्याशी अलका अर्कवंशी आगे, दूसरे नम्बर पर बसपा के अब्दुल मन्नान व तीसरे नम्बर पर सपा सुभासप गठबंधन प्रत्याशी सुनील अर्कवंशी।
राजेश्वर सिंह आगे : लखनऊ की सबसे चर्चित सरोजनीनगर विधानसभा सीट से फिलहाल राजेश्वर सिंह आगे हैं। पोस्टल बैलट की गिनती में अभिषेक मिश्रा पीछे चल रहे हैं। सरोजिनी नगर में सबसे अधिक 1774 पोस्टल बेटों की गिनती होनी है।
ब्रजेश पाठक आगे: लखनऊ कैंट में कुल 1425 पोस्टल बैलट पड़े थे शुरुआती मतगणना में ब्रजेश पाठक आगे चल रहे हैं। सरोजनी नगर में सबसे अधिक 1774 पोस्टल बैलट की गिनती होनी है। जबकि मलिहाबाद में 483, बीकेटी 1148, लखनऊ पश्चिम में 1273, और उत्तर में 1482 पोस्टल बैलट हैं।लखनऊ में पोस्टल बैलट की मतगणना शुरू : लखनऊ की नौ विधानसभा सीटों के लिए सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई है। रमाबाई रैली स्थल पर सबसे पहले पोस्टल बैलट की मतगणना हो रही है। पोस्टल बैलट की मतगणना खत्म होने के बाद ही ईवीएम की गिनती शुरू की जाएगी। लखनऊ में 10771 पोस्टल बैलट पड़े थे इसलिए इन वोटों की गिनती के बाद ही ईवीएम मशीनें खोली जाएंगी। 
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश के मुताबिक मतगणना की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सात सौ से अधिक कार्मिक मतगणना का कार्य करेंगे। कुल 126 टेबल पर मतों की गणना होगी।सरोजनीनगर में 44 राउंड चलेगी मतगणना : सरोजनीनगर विधानसभा में सबसे अधिक देर तक मतगणना चलेगी। यहां 44 राउंड मतगणना होगी, जिससे परिणाम भी सबसे देर में सामने आएगा। जबकि लखनऊ मध्य में 26 दौर में वोटों की गिनती होगी, इसलिए यहां सबसे पहले परिणाम आने की उम्मीद है। मलिहाबाद में करीब 32 दौर तक मतगणना होगी। बख्शी का तालाब में करीब 37 राउंड तक मतगणना चलेगी। मोहनलालगंज सुरक्षित सीट पर 32 दौर तक मतगणना होगी।

लखनऊ पश्चिम में 32 राउंड मतगणना होगी। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन की पूर्व विधानसभा क्षेत्र में 31 राउंड तक मतगणना होगी। उत्तर विधानसभा के नतीजे 33 दौर की काउंटिंग के बाद सामने होंगे। लखनऊ कैंट जहां से कानून मंत्री ब्रजेश पाठक चुनाव लड़ रहे हैं। वहां पर 27 राउंड तक काउंटिंग होगी।

किसके पास थी कौन सीट

लखनऊ मध्य - भाजपा
कैंट - भाजपा
उत्तर-भाजपा
पूर्व - भाजपा
मध्य - भाजपा
बीकेटी - भाजपा
मलिहाबाद - भाजपा
पश्चिम - भाजपा
मोहनलालगंज-सपा
गत चुनाव में नौ में से आठ सीटों पर लहराया था भगवा : क्या भाजपा अपने सबसे सुरक्षित किले को इस बार बचा पाएगी। क्या मतदाता डबल इंजन सरकार की रफ्तार को और गति देंगे। भाजपा के गढ़ में गुरुवार को ऐसे कई सवाल होंगे जिनके जवाब मतगणना के बाद सामने होंगे। गत चुनाव में भाजपा ने नौ में से आठ सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास बनाया था लेकिन इस बार चुनौती कड़ी है।

चुनाव के परिणामों से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर की प्रतिष्ठा भी जुड़ी है। लखनऊ का सांसद होने की वजह से राजनाथ सिंह की भूमिका टिकट बटवारे से लेकर प्रचार तक में रही है। कई बार प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने आए। केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर की पत्नी जय देवी मलिहाबाद से और उनके रिश्तेदार मोहनलालगंज सुरक्षित सीट से दावेदार हैं।

कौशल भी लगातार चुनाव में सक्रिय रहे हैं। गत चुनाव में भाजपा लहर में मोहनलालगंज को छोड़कर कैंट, पूर्वी, उत्तर, मध्य, पश्चिम, सरोजनीनगर, बख्शी का तालाब और मलिहाबाद विधानसभा सीटों भाजपा ने प्रतिद्वंद्वियों को जबर्दस्त पटकनी दी थी। इस चुनाव में भाजपा ने युवा और नए चेहरों पर दांव लगाया है। नौ में से पांच सीटों पर नए चेहरों को उतारा है।

सरोजनीनगर से मंत्री स्वाती सिंह का टिकट काटकर पूर्व पुलिस अफसर राजेश्वर सिंह को मैदान में उतारा, जबकि लखनऊ मध्य सीट से पार्षद रजनीश गुप्ता को मौका दिया। लखनऊ पश्चिम से भी भाजपा ने अंजनी श्रीवास्तव को उतारकर कई लोगों को चौंकाया। बख्शी का तालाब में भी कुछ ऐसा ही किया। यहां पर मौजूदा विधायक अवनीश त्रिवेदी का टिकट काटकर पुराने कार्यकर्ता योगेश शुक्ला को खड़ा किया। मोहनलालगंज का किला भेदने के लिए भाजपा ने युवा अमरेश कुमार को मौका दिया है। यहां पर भाजपा ने अब तक अपना खाता नहीं खोला है। क्या भाजपा का यह दांव कमल खिला पाएगा, देखने वाला होगा।

वहीं पूर्वी क्षेत्र से आशुतोष टंडन अपनी तीसरी पारी खेलने उतरे हैं वहीं कानून मंत्री की किस्मत कैंट सीट की ईवीएम में बंद है। लखनऊ उत्तर से नीरज बोरा को फिर मौका दिया गया है। देखना है कि कल जब ईवीएम खुलेंगी तो किस्मत किसका साथ देती है।

2022 में मतदान : 60.10 प्रतिशत

मलिहाबाद - 66.01

प्रत्याशी : जयदेवी (भाजपा), इंदल कुमार (कांग्रेस), सुरेंद्र कुमार (सपा), जगदीश (बीएसपी)

पुरुष : 192446

महिला : 167672

---------------------

बीकेटी -69.60

प्रत्याशी : योगेश शुक्ला (भाजपा), गोमती यादव (सपा), लल्लन कुमार (कांग्रेस), सलाउद्दीन (बीएसपी)

पुरुष : 222711

महिला : 213973

----------------

सरोजनीनगर- 60.01 प्रतिशत

प्रत्याशी : राजेश्वर सिंह (बीजेपी), अभिषेक मिश्रा (सपा), जलीस खान (बीएसपी), रूद्र दमन सिंह (कांग्रेस)

पुरुष : 303986

महिला : 261418

----------------

पश्चिम - 58.21 प्रतिशत

प्रत्याशी : अंजनी श्रीवास्तव (बीजेपी), अरमान खान (सपा), कायम रजा खान (बीएसपी), शहाना सिद्दीकी (कांग्रेस)

पुरुष : 238363

महिला : 204531

-------------------

उत्तर - 55.05 प्रतिशत

प्रत्याशी : नीरज बोरा (बीजेपी), अजय कुमार श्रीवास्तव (कांग्रेस), - पूजा शुक्ला (सपा), सरवर मलिक (बीएसपी)

पुरुष : 248418

महिला : 215052

--------------------

पूर्व - 55.26 प्रतिशत

प्रत्याशी : आशुतोष टंडन (बीजेपी), अनुराग भदौरिया (सपा), आशीष सिन्हा (बीएसपी), मनोज तिवारी (कांग्रेस)

पुरुष : 240465

महिला : 216497

---------------------

मध्य - 56.02 प्रतिशत

प्रत्याशी : रजनीश गुप्ता (बीजेपी), रविदास मेहरोत्रा (सपा), आशीष चंद्र (बीएसपी), सदफ जाफर (कांग्रेस)

पुरुष : 196116

महिला : 174357

--------------------

कैंट -53.57 प्रतिशत

प्रत्याशी : ब्रजेश पाठक (बीजेपी), अनिल पांडेय (बीएसपी), दिलप्रीत सिंह (कांग्रेस), सुरेंद्र सिंह गांधी (सपा)

पुरुष : 196645

महिला : 171045

--------------------

मोहनलालगंज - 67.48 प्रतिशत

प्रत्याशी : अमरेश कुमार (बीजेपी), देवेंद्र कुमार (बीएसपी), ममता चौधरी (कांग्रेस), सुशीला सरोज एसपी

पुरुष : 189408