Right Banner

Punjab Election Results 2022 LIVE: आप 88 सीटों पर आगे, चन्‍नी पिछड़े, राज्‍य के कई मंत्री पीछे, बादल, सिद्धू व अमरिंदर पीछे
चंडीगढ़, जेएनएन। Punjab Election Results 2022 LIVE: आखिरकार, पंजाब विधानसभा चुनाव 2022  के नतीजे की घड़ी सामने आ गई है। राज्‍य विधानसभा की सभी 117 सीटों की मतगणना शुुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। शुरूआती रुझान में कांग्रेस 13 और आम आदमी पार्टी 88 सीटों पर आगे है। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह व नवजोत सिंह सिद्धू  पीछे चल रहे हैं। भाजपा पांच और शिअद 10 सीटों पर आगे हैं।

राज्‍य में किस पार्टी की सरकार बनेगी, इसकी तस्‍वीर दोपहर बाद दो बजे तक साफ होने की उम्‍मीद है। 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान हुआ था। राज्‍य में इस बार 71.95 प्रतिशत मतदान हुआ है।

10.51 AM :  हलका अमृतसर केंद्रीय से उपमुख्‍यमंत्री ओमप्रकाश सोनी पीछे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के डॉक्टर अजय गुप्ता 6137, उपमुख्‍यमंत्री व कांग्रेस प्रत्‍याशी ओम प्रकाश सोनी 4378, भाजपा के राम चावला 3432 वोट मिले हैं।बाघापुराना से चौथे राउंड की मतगणना तक आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमृतपाल सिंह सुखानंद अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अकाली दल के तीरथ सिंह महल्ला से करीब 8500 वोटों से आगे चल रहे हैं कांग्रेस के प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक दर्शन सिंह बराड़ अब तक सिर्फ 4966 वोट लेकर तीसरे नंबर पर हैं। 

श्री मुक्तसर साहिब जिले में मुक्तसर, मलोट और गिद्दड़बाहा का दूसरे राउंड का परिणाम भी सामने आ गया है। लंबी का तीसरेे राउंड का परिणाम भी आ गया है। आम आदमी पार्टी ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। जिले की चार में से तीन सीटों मुक्तसर, मलोट और लंबी में लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए है। यहां तक कि लंबी से दिग्गज नेता प्रकाश सिंह बादल भी आप प्रत्याशी गुरमीत सिंह खुड्डियां से पीछे चल रहे हैं। गिद्दड़बाहा हलके में शिअद प्रत्याशी हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने दूसरे राउंड में भी कांग्रेस के युवा नेता अमरिंदर सिंंह राजा वड़िंग से बढ़त बनाई हुई है।

लंबी में आप प्रत्याशी खुड्डियां शिअद प्रत्याशी प्रकाश सिंह बादल से 4385 वोट से आगे चल रहे हैं। मुक्तसर में आप प्रत्याशी जगदीप सिंह काका बराड़ 1549 वोट से शिअद प्रत्याशी कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी से आगे चल रहे हैं। मलोट हलके में आप प्रत्याशी डा. बलजीत कौर शिअद-बसपा प्रत्याशी हरप्रीत सिंह से 6094 वोट से आगे चल रही हैं।

 रूपनगर के नंगल से आप के हरजोत बैंस को 27478 और कांग्रेस के राणा केपी सिंह को 13275 मिले हैं। खेमकरण में भी आप आगे है। यहां आप के सरवन सिंह धुन को 11379, शिअद के विरसा सिंह वल्टोहा को 7514 और कांग्रेस सुखपाल सिंह भुल्लर को 4308 वोट अब तक मिले हैं।

0. 35 AM: राज्‍य में अब तक सबसे अधिक 88 सीटोंं पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। 

आप- 88

कांग्रेस -13

शिअद- 10 

भाजपा गठबंधन - व5 

अन्‍य - 01 

10.32 AM: पठानकोट के भजपा के अश्वनी शर्मा 2846 मतों से आगे हैं। पांचवें राउंड में भी भाजपा बढ़त बनाने में सफल रही। भाजपा प्रत्याशी अश्विनी शर्मा का आंकड़ा 17865 पहुंच चुका था। कांग्रेस प्रत्याशी अमित विज को 15019 वोट और आम आदमी पार्टी प्रत्याशी विभूति शर्मा को 12957 वोट मिले हैं  ।अबोहर में अब तक संदीप जाखड़ आगे चल रहे हैं। संदीप जाखड़, कांग्रेस-7416, कुलदीप कुमार, आप- 7111,

अरुण नारंग, भाजपा-  3206, मोहिंदर रिणवा, शिअद- 2370 वोट। 

 महल कलां तीसरा राउंड- महल कलां से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुलवंत सिंह पंडोरी करीब 6800 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

अकाली दल 1822

आप 12762

भाजपा  गठबंधन- 1050

कांग्रेस-  4632

अकाली दल मान- 590510.32 AM: अमृतसर। विधानसभा चुनाव 2022 के अभी तक आए मतगणना रुझानों से आम आदमी पार्टी का झाड़ू अमृतसर जिले में फिरता दिखाई दे रहा है। जिले की 11 विधानसभा सीटों में से 9 पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अभी तक लीड कर रहे हैं। विधानसभा हलका मजीठा में अकाली दल और विधानसभा हलका राजा सांसी में कांग्रेस अभी तक लीड कर रही है। 

10. 31 AM: हल्का फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के कुलजीत सिंह नागरा आम आदमी पार्टी के लखवीर सिंह राये से 3584 वोटों से पीछे चल रहे है

10.20 AM: सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी  चमकौर साहिब से भी पीछे चल रहे हैं। आप के डा चरणजीत सिंह 4360 और कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्‍नी को 3619 मिले हैं।

10.18 AM: बटाला से आप के शैरी कलसी कांग्रेस के अश्वनी सैखड़ी से 7541 वोट से आगे  हैं। रूपनगर विधानसभा में आप पहले 1200 वोट से आगे। आप 3513 और कांग्रेस 2390 और अकाली दल 1769 तीसरे नंबर हैं। रूपनगर नंगल से आप के हरजोत बैंस 14727 और कांग्रेस के राणा केपी सिंह 6476 मिले हैं। श्रीहरगोबिंदपुर से आप के अमरपाल सिंह कांग्रेस के मंदीप सिंह से 712 वोट से आगे हैं।

लंबी में बादल दूसरे राउंड में भी पीछे रहे।  आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमीत सिंह खुड्डियांं यहां  प्रकाश सिंह बादल से 1687 वोट से आगे चल रहे हैं  रूपनगर नंगल से आप के हरजोत बैंस 18368 और कांग्रेस के राणा केपी सिंह 8253  मिले हैंै। 

10.15 AM: अब तक आम आदमी पार्टी आगे- 

आप 84

कांग्रेस 18

शिअद+ 9

भाजपा+ 3

अन्य 1

मनप्रीत बादल 10 हजार वोटोंं से पीछे 

10.10 AM: बठिंडा शहरी से राज्‍य के वित्‍तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल 10 हजार वोट से आप के जगरूप गिल से पीछे चल रहे हैं।

10.07 AM: बठिंडा रुरल में आप  के अमित रतन कोटफता आगे। उनको 5982 वोट मिले। कांग्रेस के हरविंदर सिंह लाड़ी को 2576 और  अकाली दल के प्रकाश भट्टी को  2484 वोट मिले। विधानसभा हलका अमृतसर उत्तरी

आम आदमी पार्टी के कुंवर विजय प्रताप सिंह को 7239, शिरोमणि अकाली दल के अनिल जोशी को 4144

कांग्रेस के सुनील दत्‍ती को 2170 वोट मिले हैंं।

10.05 AM: बठिंडा जिले की 6 विधानसभा सीटों में से 5 सीटों पर पहले राउंड में सभी जगह पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। रामपुरा से आप के बलकार सिद्धू, भुचो से आप के मास्टर जगसीर सिंह, बठिंडा शहरी से आप के जगरूप सिंह, बठिंडा देहाती देहाती से आप के अमित रतन व मोड मंडी से आपके सुखबीर सिंह माईसर खन्ना ने बढ़त बनाई हुई है। 

10.00AM: तरनतारन की सभी 4 विधानसभा सीटों से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आगे पट्टी खेमकरण तरनतारन और खड़ूर साहिब से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आगे।डेरा बाबा नानक से कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा अकाली दल के रविकर्ण सिंह काहलों से 193 वोट से आगे। 

मुक्तसर, मलोट और लंबी में आप आगे, गिद्दड़बाहा में शिअद, मंत्री राजा वडिंग पीछे

श्री मुक्तसर साहिब जिले के चारों विधानसभा हलकों के रुझान सामने आ गए हैं। जिले की चार में से तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। इसमें राज्य की सर्वाधिक हाट शीट लंबी भी शामिल है। मुक्तसर, मलोट और लंबी में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। लंबी से पूर्व मुख्यमंत्री शिअद प्रत्याशी प्रकाश सिंह बादल पीछे चल रहे हैं। जिले की केवल गिद्दड़बाहा हलके से शिअद प्रत्याशी हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों आगे चल रहे हैं।

पहले राउंड की गिनती में लंबी हलके में आप के प्रत्याशी गुरमीत सिंह खुड्डियां 1416 वोट से आगे चल रहे हैं। इस प्रथम राउंंड में आप के गुरमीत सिंह खुड्डियां को 4631 वोट मिले हैं। प्रकाश सिंह बादल को 3215 वोट प्राप्त हुए हैं। जबकि कांग्रेस के जगपाल सिंह अबुल खुराना को 855 वोट मिले हैं।

श्री मुक्तसर साहिब विधानसभा हलके से भी पहले राउंंड में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जगदीप सिंह काका बराड़ आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में काका बराड़ को 5017 वोट मिले हैं। जबकि शिअद प्रत्याशी कंवरजीत सिंह रोजी बरकंंदी को 3832 और कांग्रेस की करण कौर बराड़ को 881 वोट मिले हैं। 

मलोट आरक्षित हलके से भी आप की प्रत्याशी डा. बलजीत कौर शिअद-बसपा प्रत्याशी हरप्रीत सिंह से 2005 वोटों से आगे चल रही हैं। डा. बलजीत कौर को 4792, हरप्रीत सिंह को 2787 तथा कांग्रेस की रुपिंदर कौर रूबी को 1245 वोट मिले हैं।

गिद्दड़बाहा विधानसभा हलके से कांग्रेस के प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पीछे चल रहे हैं। यहां पर पहले राउंड में शिअद-बसपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में हरदीप डिंपी ढिल्लों को 4010 वोट मिले हैं। कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को 3848 वोट प्राप्त हुए हैं। आम आदमी पारटी के प्रत्याशी प्रितपाल शर्मा तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। उन्हें 3724 वोट मिले हैं।

9.54 AM: सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी भदौड़ सीट से पीछे चल रहे हैं, लेकिन चमकौर साहिब सीट पर आगे हैं। उनको अब तक 2532 वोट मिले हैं। आप प्रत्याशी को 4727 और शिअद को 1835 वोट मिले हैं। दीनानगर से कांग्रेस की अरूणा चौधरी आप के शमशेर सिंह से 182 वोट से आगे हैं।

9.50 AM: फाजिल्का में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र सवना 3702 वोट लेकर आगे चल रहे हैं।  कांग्रेस  के दविंदर सिंह घुबाया को 2103, भाजपा पार्टी के सुरजीत ज्याणी 637 वोट व शिअद पार्टी के हंसराज जोसन को 694 वोट मिले हैं। 

अबोहर में कांग्रेस के संदीप जाखड़ 3590 लेकर आगे चल रहे हैं। वहीं आप पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह को 3198, भाजपा पार्टी के अरुण नारंग 1487 वोट और शिअद पार्टी के उम्मीदवार डा. मोहिंद्र रिणवा को 1329 वोट मिले।

 गिद्दड़बाहा में राजा वड़िंग पीछे

9_49 AM: गिद्दड़बाहा विधानसभा हलके से कांग्रेस के प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पीछे चल रहे हैं। पहले राउंड में शिअद-बसपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में हरदीप डिंपी ढिल्लों को 4010 वोट मिले हैं। कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को 3848 वोट प्राप्त हुए हैं। जबकि आम आदमी पारटी के प्रत्याशी प्रितपाल शर्मा तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। उन्हें 3724 वोट मिले हैं।

9.45 AM:  जंडियाला गुरु अमृतसर पहले राउंड में आप के हरभजन सिंह को 4932, कांग्रेस के सुखविंदर सिंह डैनी को 1742, शिअद के  सतिंदरजीत सिंह छज्जालवड्डी को 1419 मिले। अमृतसर के विधानसभा हलका राजासांसी में कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सरकारिया को2085, शिरोमणि अकाली दल के वीर सिंह को 1896, आम आदमी पार्टी के बलदेव सिंह को 1877 वोट मिले हैंैं।

9.40 AM: पंजाब मेंं अब तक आप 71 सीटोंं पर आगे चल रही है। कांग्रेस 11, शिअद आठ और भाजपा गठबंधन तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं।   

सिद्धू मुसेवाल और राणा केपी सिंह पीछे

9.33 AM: मानसा में कांग्रेस के सिधु मुसेवाला पीछे  चल रहे हैं।, आप के डॉक्टर विजय सिंगला आगे हैं।  राजपुरा से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार नीना मित्तल 3760 वोट के साथ पहले स्थान पर हैं। वह कांग्रेस के उम्मीदवार हरदयाल सिंह कंबोज से 1555 वोटों से आगे चल रही हैं। रुपनगर: आनंदपुर साहिब से आप के हरजोत बैंस को 5061 और कांग्रेस से राणा केपी सिंह को 2673 वोट मिले हैं। 

 अमृतसर उत्तरी में आम आदमी पार्टी के और विजय प्रताप सिंह को 3583, शिरोमणि अकाली दल के अनिल जोशी को 2298, कांग्रेस के सुनील दत्ती को 1331 वोट मिले हैं।

विधान सभा क्षेत्र अमलोह 1 राउंड में आपके गुरिंदर सिंह 2698 वोटों से आगे। शिअद के गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना 1984, कांग्रेस के रणदीप सिंह। 1213, आम आदमी पार्टी के गुरिन्द्र सिंह। 4682, भाजपा के कंवरवीर सिंह टोहरा को  525 वोट मिले हैं। 

9.30 AM:  कुलजीत नागरा पीछे चल रहे हैं। मोहाली सीट से बलबीर सिद्धू भी पीछे चल रहे हैं। हलका मजीठा में अकाली दल की गुनीव कौर 3477, कांग्रेस के जगमिंदर जग्गा को1701, आम आदमी पार्टी के सुखजिंदर लाली को 2137 वोट

लहरागागा में आप उम्मीदवार वरिदंर गोयल को बढ़त, परमिंदर ढीडंसा व बीबी भट्ठल पीछे

9.28 AM: हलका लहरागागा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार वरिंदर गोयल ने बढ़त बनाई है। पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल व शिअद (संयुक्त) के परमिंदर सिंह ढींडसा काफी पीछे चल रहे है। पहले राउंड में वरिंदर गोयल ने 6172 मत हासिल किए हैं, जबकि इसके मुकाबले परमिंदर सिंह ढींडसा 1859 मत से दूसरे स्थान, राजिंदर कौर भट्ठल 951 वोट व शिअद (ब) के गोबिंदर सिंह लोंगोवाल 730 वोट ही हासिल कर पाएं है। 

लंबी मेंं प्रकाश सिंह बादल पीछे  

9.23 AM: लंबी में पहले राउंड में आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह खुड्डियां पूर्व सीएम व शिअद प्रत्याशी प्रकाश सिंह बादल से आगे चल रहे हैं। 

9.20 AM: पटियाला शहरी के पहले दौर में आम आदमी पार्टी के अजीतपाल सिंह कोहली 4939 वोट के साथ पहले नंबर पर। पंजाब लोक कांग्रेस के कै. अमरिंदर 1364 वोट लेकर दूसरे स्थान पर, कांग्रेस के विष्णु शर्मा 892 वोट के साथ तीसरे और अकाली दल के हरपाल जुनेजा 807 वोट के साथ चौथे स्थान पर हैं।

लहरागागा व धूरी में आप आगे चल रही है। खन्ना में पहले राउंंड में आप आगे है। तरुनप्रीत सिंह सौन्द (आप)- 3846, जसदीप कौर यादू (शिअद) - 2291, गुरकीरत सिंह कोटली (कांग्रेस)- 1824, गुरप्रीत सिंह भट्टी (भाजपा) को 164 वोट मिले हैं। 

9.17 AM: अमृतसर। हल्का बाबा बकाला में आम आदमी पार्टी के दलबीर सिंह को 2897, अकाली दल के बलजीत सिंह जलाल उस्मान को 1446, भाजपा के मनजीत सिंह को 143 वोट  मिले हैं। बटाला से आप के शैरी कलसी 2653 वोट से कांग्रेस के अश्वनी सैखड़ी से आगे हैं। अमृतसर के हल्का जंडियाला से आप आगे है। 

अमृतसर पूर्वी में सिद्धू तीसरे नंबर पर, आप प्रत्‍याशी आगे

9.10 AM: अमृतसर पूर्वी में नवजोत सिंह सिद्धू तीसरे स्‍थान पर हैं। आम आदमी पार्टी की जीवन ज्योत को पहले राउंड में 1500, बिक्रम सिंह मजीठिया को 1067, नवजोत सिंह सिद्धू को 949 वोट मिले हैं। सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह बब्बू 1500 वोटों से आगे हैं। पठानकोट में भाजपा के अश्विनी 600 वोटों से आगे हैं और भोआ से कांग्रेस प्रत्याशी जोगिंदर पाल 1202 वोटों से आगे हैं। 

चमकाैर साहिब से सीएम चन्‍नी आगे 

9;07 AM: चमकौर साहिब से सीएम चरणजीत सिंह चन्नी आगे चल रहे हैं। अटारी विधानसभा हल्के में अभी तक शिरोमणि अकाली दल के गुलजार सिंह रानिके को 2814, आम आदमी पार्टी के जसविंदर सिंह को 3572, कांग्रेस के तरसेम सिंह को 1328, भाजपा की बलविंदर कौर 178 वोट मिले हैं।

9.04 AM: पंजाब में अब तक तक की स्थिति (रुझान)

आप 34

कांग्रेस 21

शिअद+ 13

भाजपा+ 2

अन्य 2

पंजाब के मंत्री आशु पीछे

9;00 AM:  लुधियाना वेस्ट से आप के गोगी आगे चल रहे हैं। राज्‍य के मंत्री भारत भूषण आशु पीछे चल रहे हैं।  

कैप्‍टन अमरिंदर सिंह पटियाला में पीछे 

08.56 AM: विधानसभा हलका दक्षिणी से कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रबीर सिंह बलारिया आम आदमी पार्टी के इंद्रबीर सिंह नजर से 2000 वोटों से आगे चल रहे हैं।  पटियाला  शहरी सीट पर कैप्टन अमरिंदर सिंह फिलहाल पीछे चल रहे हैं। आप के अजीतपाल कोहली आगे चल रहे है।अकाली दल के सरबजोत सिंह सभी मुकेरियां से पहले राउंड में आगे रहे।

08.54 AM: तरनतारन में पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती में कांग्रेस के धर्मवीर अग्निहोत्री 26 मतों से आगे रहे।

08.51 AM: पंजाब में अब तक की स्थिति (रुझान)

आप 28

कांग्रेस 18

शिअद 10

भाजपा+ 2

अन्य 0

सुखबीर बादल, इंंदुबाला और बोनी अजनाला आगे

08.47 AM: जलालाबाद में सुखबीर सिंह बादल आगे। मुकेरियां में कांग्रेस की इंदुबाला आगे।  अजनाला में शिअद के बोनी अजनाला आगे चल रहे हैं। 

रामपुरा फूल में शिअद अमृतसर मान के उम्‍मीदवार ने किया बायकाट 

08.44 AM: रामपुरा फूल विधानसभा हलका से शिरोमणि अकाली दल अमृतसर मान के उम्मीदवार बलजिंदर सिंह सिंह को मतगणना केंद्र के अंदर जाने से सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोका गया उम्मीदवार बलजिंदर सिंह सिंह होने के उनके पास तलवार और निशान साहिब था। अधिकारियों ने तलवार और निशान साहब के साथ अंदर जाने से मना कर दिया।  उन्हें कहा गया कि वह अगर मतगणना के अंदर जाना चाहते हैं तो उन्हें अपना निशान साहिब और तलवार बाहर रखनी होगी। बलजिंदर सिंह ने विरोध जताते हुए मतगणना केंद्र के अंदर जाने से इन्‍कार कर दिया और मतगणना का बायकाट कर दिया

08.40 AM: अधिकतर मतगणना केंंद्रों पर ईवीएम खुले और उनसे मतों की गिनती शुरू हो गई है।   

08.35 AM : पंजाब में अब तक रुझान में आप आगे- 

आप 11

कांग्रेस 10

शिअद 2

भाजपा+ 2

अन्य 0

नवजोत सिद्धू और भगवंत मान आगे

08.33 AM:  अब तक अमृतसर पूर्वी में नवजोत सिंह सिद्धू और धूरी में भगवंत आगे चल रहे हैं।  

मोगा में सोनू सूद की बहन मालविका अभी पीछे, आप प्रत्‍याशी शुरूआती रुझान में आगे

08.31 AM : मोगा विधानसभा क्षेत्र से पोस्टल बैलट का रुझान सामने आया है।  इसमें आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी डॉक्टर अमनदीप कौर को 28 वोट मिले हैं। कांग्रेस की मालविका सूद को 18 वोट मिले हैं।  भारतीय जनता पार्टी को दो और शिरोमणि अकाली दल 4 वोट ले मिले हैं। 

08.28 AM : अभी अधिकतर स्‍थानों पर डाक से प्राप्‍त मतों की गिनती हो रही है। साढ़े आठ बजे के बाद ईवीएम खुलेंगे और उनसे वोटों की गिनती शुरू होगी।

08.16 AM : शुरुआती रुझान मिलने लगे हैं। आम आदमी पार्टी तीन, कांग्रेस चार व शिरोमणि अकाली दल एक सीट पर आगे चल रही है।

08.12 AM : राज्‍य में 66 स्थानों पर मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। कुल 7500 कर्मचारी वोटों की गिनती कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की 45 टुकड़ियां तैनात की गई हैं।

08.08 AM: अधिकतर मतदान केंद्रों पर अभी डाक मतों की गिनती होने की सूचना है। इसके बाद ईवीएम खोले जाएंगे। 

08.00 AM: पंजाब में सभी 117 सीटों के लिए मतों की गिनती शुरू हो गई है। मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम लाए गए हैं। 

07.45 : मतगणना केंद्रों पर ईवीएम लाए जाने लगे हैं। मतगणना ठीक आठ बजे शुरू होगी। बताया जाता है कि पहले डाक मतों की गिनती होगी।   07.41 AM: मतगणना की तैयारी पूरी और बस कुछ देर में शुरू होगी। मतगणना कर्मी और उम्‍मीदवारों के एजेंट अपने स्‍थानों पर पहुंच गए हैं। सभी को कड़ी चेकिंग के बाद अंदर जाने दिया गया है।  

07.15 AM: आम आदमी पार्टी के मुख्‍यमंत्री चेहरा भगवंत मान ने विपक्ष के नेता हरपाल चीमा और संगरूर से प्रत्याशी नरेंद्र भराज के साथ संगरूर के गुरुद्वारा मस्‍तुआना साहिब में माथा टेका। उन्होंने कहा, ' हमें उम्मीद है कि पंजाब के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है।'07.10 AM : मतगणना केंंद्रोंं पर कर्मचारी पहुंच गए हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उम्‍मीदवारों के काउंटिंग एजेंट भी विभिन्‍न केंद्रों पर पहुंचे हैं और उनको कड़ी जांच पड़ताल के बाद मतगणना हाल में जाने दिया जा रहा है।  मतगणना केंद्राेंं व इनके आसपास पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों के जवान तैनात हैं।        

मतगणना की शुरुआत से पहले आज सुबह पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रूपनगर (रोपड़) के गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेका। अन्‍य नेताओं ने भी गुरुद्वार साहिब और मंदिरोंं में दर्शन किए। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी (आप) ने 117 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) 97 व उसकी सहयोगी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 20 सीटों पर दांव खेला था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 68, उसकी सहयोगी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) 34 व शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) 15 सीटों पर किस्मत आजमा रहे हैं। संयुक्त समाज मोर्चा (एसएसएम) ने भी 107 सीटों पर दांव खेला है।

देश के सबसे उम्रदराज प्रत्याशी शिअद के संरक्षक व पांच बार मुख्यमंत्री रहे 95 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल, दो बार मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरा भगवंत मान, शिअद के अध्यक्ष सुखबीर बादल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, शिअद के दिग्गज नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा की सीटों के नतीजों पर सबकी नजर है। नतीजे इनमें से कई नेताओं का राजनीतिक भविष्य तय करेंगे।

करीब 50 सीटें बहुकोणीय मुकाबलों में फंसी हैं और यहां नतीजे अप्रत्याशित हो सकते हैं। दरअसल भाजपा-शिअद के अलग होने व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस से अलग होकर नई पार्टी बनाने से पंजाब में सियासी समीकरण बदल गए हैं। किसान आंदोलन का चेहरा रहे बलबीर सिंह राजेवाल भी संयुक्त समाज पार्टी बनाकर चुनौती देने का प्रयास कर रहे हैं। एग्जिट पोल में ज्यादातर एजेंसियों ने आम आदमी पार्टी की बढ़त का दावा किया है।

- कांग्रेस: यदि सत्ता में लौटी तो तमाम कलह, बगावत की चर्चा खत्म हो जाएगी।चरणजीत सिंह चन्नी व नवजोत सिंह सिद्धू का बढ़ेगा। कैप्टन अमरिंदर को सीएम पद से हटाने के निर्णय सही साबित होगा। हारने की स्थिति में पार्टी में बगावत और बढ़ेगी।

भाजपा: अच्छे प्रदर्शन पर किसान आंदोलन में उसके विरोध को बेवजह और राजनीतिक माना जाएगा। शिअद के बिना भाजपा का उभार उसे और आगे ले जाएगा। खराब प्रदर्शन पर जनाधार पर सवाल उठेंगे।

-आप : सरकार बनाने में कामयाब हुई तो केजरीवाल के दिल्ली माडल व भगवंत मान के चेहरे के असर पर मुहर लगेगी। अन्य राज्यों में का रास्ता खुलेगा। नाकाम रहने पर मुफ्त की राजनीति पर आलोचना बढ़ेगी।

-शिअद : सत्ता में आई तो बेअदबी मामला बेअसर होगा। ड्रग्स केस में मजीठिया गिरफ्तारी पर कांगे्रस घिरेगी। सुखबीर का कद बढ़ेगा। हारने पर शिअद की स्थिति और बिगड़ेगी। भविष्य में वापसी मुश्किल होगी।

-बसपा: अच्छे प्रदर्शन पर सरकार में भागीदारी से संभावनाएं बढ़ेंगी। खराब स्थिति में गठबंधन पर सवाल उठेगा। भविष्य में पार्टी और कमजोर होगी।

- पंजाब लोक कांग्रेस : जीत मिली तो कांग्रेस के बागी साथ आ सकते हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह का कद बढ़ेगा। हारने की स्थिति में इसे पार्टी व कैप्टन की राजनीति का अंत माना जाएगा।

-शिअद संयुक्त: जीत से शिअद विरोधी विचारधारा वाले नेताओं को मंच मिलेगा। खराब प्रदर्शन पर पार्टी बिखर जाएगी। परमिंदर ढींडसा की मुश्किल बढ़ेगी।

इनकी साख दांव पर..

-प्रकाश सिंह बादल: शिअद के संरक्षण 95 वर्ष की उम्र में अपना 12वां विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। जीत का रिकार्ड बना पाएंगे या नहीं, इस पर सबकी नजर है।

-कैप्‍टन अमरिंदर सिंह: कांग्रेस छोड़ अपनी पार्टी बनाने वाले कैप्टन के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई है। जीते तो बादशाहत रहेगी। वरना सियासत का अंत समझा जाएगा।

-चरणजीत सिंह चन्नी: दो सीटों से लड़ रहे हैं। चमकौर साहिब से चुनौती मिल रही है। जीतने पर पार्टी में कद बढ़ेगा, वरना भविष्य की राजनीति चुनौतीपूर्ण हो जाएगी।

- सुखबीर सिंह बादल: पहली बार पार्टी ने सीएम फेस के तौर पर आगे किया है। कामयाब हुए तो शिअद को फिर स्थापित करने का श्रेय मिलेगा, अन्यथा वापसी मुश्किल होगी।

-भगवंत मान: आप सत्ता में आई तो पार्टी में अरविंद केजरीवाल के बाद दूसरा सबसे बड़ा चेहरा बन जाएंगे। नाकाम रहने पर हार के लिए इन्हीं को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

-नवजोत सिंह सिद्धू: शिअद के बिक्रम मजीठिया से टक्कर मिल रही है। जीते तो और आक्रामक होकर उभरेंगे। हारने पर हार का ठीकरा फूटेगा। आगे के रास्ते भी बंद होंगे।

-अश्वनी शर्मा: अपनी जीत से ज्यादा पार्टी की जीत का दारोमदार इन पर है। सामान्य प्रदर्शन भी जीत जैसा ही होगा, लेकिन खराब प्रदर्शन पर इनके नेतृत्व पर सवाल उठेगा।

-बलबीर सिंह राजेवाल: जीत तय करेगी कि किसान आंदोलन का क्या प्रभाव रहा। हार गए तो चुनाव में कूदने के निर्णय के कारण विरोधियों व अपनों के हमले बढ़ेंगे।

---

सबसे बड़ा सवाल

स्पष्ट बहुमत की सरकार बनेगी या नहीं?

पंजाब में चुनाव के परिणाम को लेकर इस बार सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि राज्य में स्पष्ट बहुमत की सरकार बनेगी या नहीं? यदि किसी पार्टी को बहुमत न मिला तो क्या शिअद व भाजपा फिर से गठबंधन करेंगे? क्या कांग्रेस व आप मिल कर सरकार बनाने का प्रयास कर सकत हैं? यदि कोई भी पार्टी 59 के मैजिक नंबर को न छू सकी और गठबंधन की सूरत नहीं बनी तो क्या राष्ट्रपति शासन लगेगा?

----

पंजाब की तस्वीर

कुल विधानसभा हलके: 117

कुल उम्मीदवार: 1304

पुरुष उम्मीदवार: 1209

महिला उम्मीदवार: 93

ट्रांसजेडर उम्मीदवार: दो

प्रमुख पार्टियों के कितने उम्मीदवार

कांग्रेस-  117

आम आदमी पार्टी - 117

शिअद-  97

बसपा-  20

भाजपा-  68

पीएलसी-  34

शिअद संयुक्त-  15

संयुक्त समाज मोर्चा-  107

शिअद अमृतसर-  86

लोक इंसाफ पार्टी-  34

सीपीआइ-  07

निर्दलीय व अन्य पार्टियां-  592

----

2017 विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें

(कुल वोट पड़े: 77.40 प्रतिशत)

पार्टी सीटें

कांग्रेस- 77

शिअद- 15

आप-  20

भाजपा-  03

लोक इंसाफ पार्टी- 02

-गठबंधन की स्थिति: शिअद-भाजपा को कुल 18 सीटें मिली थीं।

2017 में जोन वाइज स्थिति

पार्टी                माझा               दोआबा                मालवा

कांग्रेस               22                   15                      40

शिअद               02                   05                      08

आप                  02                    00                      18

भाजपा               01                   01                       01

लोक इंसाफ पार्टी  00                  00                        02

2017 मेंं किसे कितने वोट (प्रतिशत में)- 

कांग्रेस-  38.5

शिअद-  25.2

आप-  23.7

भाजपा-  5.4

निर्दलीय-  2.1

बसपा-  1.5

लोक इंसाफ पार्टी-   1.2