Right Banner

दिव्यांका त्रिपाठी ने खुद को बताया आवारा, पति विवेक दहिया के साथ रोड़ ट्रिप का वीडियो किया शेयर
नई दिल्ली, जेएनएन। दिव्यांका त्रिपाठी छोटे परदे का एक बड़ा नाम है। उन्होंने एकता कपूर के शो 'ये हैं मोहब्बतें' से घर-घर में इशिता भल्ला बनकर एक खास पहचान बनाई। इस शो में फैंस ने उनके किरदार को खूब पसंद किया। इस शो में ही उनकी मुलाकात उनके प्यार विवेक दहिया से हुई और उन्होंने 8 जुलाई साल 2016 में शादी कर ली। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अक्सर कपल गोल्स देते हैं। अब हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पति और अभिनेता विवेक दहिया के साथ एक वीडियो शेयर करके खुद को आवारा बताया है।

दिव्यांका त्रिपाठी को रोड़ ट्रिप बहुत ही पसंद हैं और उन्हें जब भी अपने बिजी शेड्यूल से मौका मिलता है वह अपने पति विवेक के साथ रोड़ ट्रिप पर निकल जाती हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में अपने पति विवेक के साथ अपने इंस्टाग्राम पर रोड़ ट्रिप की एक प्यारी सी वीडियो बनाकर शेयर की। इस वीडियो में वह अपने पति के साथ खेल खलिहान में और रोड़ पर कभी मस्ती कर रही हैं तो कभी अपनी गाड़ी में बैठकर खाना खा रही हैं। कभी विवेक दहिया उनके साथ मिलकर मस्ती कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा, 'बहुत ही प्यार के साथ इसे एडिट किया है। वीडियो देखें। इस वीडियो को साथ उन्होंने आवारा हूं गाना लगाया।

दिव्यांका त्रिपाठी का यह एडिटेड वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस लगातार उनकी इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप दोनों इस एडिटेड फोटोज की वीडियो के साथ बहुत ही प्यारे लग रहे हैं'। ढ़ेर सारा प्यार। दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत ही खूबसूरत यादें हैं'। अन्य यूजर ने लिखा, 'ये अब तक की सबसे बेस्ट ट्रेवल रील है जो मैंने देखी है'। फैंस इनकी इस वीडियो पर हार्ट वाले इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। कुछ घंटे पहले डाले गए इस पोस्ट को अब तक 90 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी की टेलीविजन पर एक संस्कारी बहू के रूप में एक इमेज बनी हुई थी, जिसे उन्होंने खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में पार्टिसिपेट करके तोड़ दिया। दिव्यांका त्रिपाठी सीजन की सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट के रूप में उभरकर सामने आईं और उन्होंने हर एक टास्क को बखूबी किया। दिव्यांका का ये धाकड़ और निडर अंदाज देखकर फैंस और शो के होस्ट रोहित शेट्टी भी हैरान रह गए थे। फिलहाल दिव्यांका छोटे परदे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह अपने फैंस के साथ लगातार जुड़ी रहती हैं।