Right Banner

बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी व बुथ का समीक्षा बैठक आयोजन किया गया-पूर्व विधायक राजबली जैसल।।

भाजपा पर साधा निशाना-पूर्व मन्त्री नकुल द्विवेदी।।

आधुनिक समाचार, संजय द्विवेदी।।

कोरांव,प्रयागराज।। बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में प्रबुद्ध वर्ग गोष्ठी व बुथ के समीक्षा बैठक गोस्वामी तुलसीदास कृषक इण्डर कालेज कोरांव प्रयागराज में आयोजन किया गया।जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चंद्रिका प्रसाद तिवारी व संचालन पूर्व प्रधान रामकुमार कुशवाहा ने किया विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक कोरांव राजबली जैसल  ने कहा की हमारे दस वर्ष के कार्यकाल में हर वर्ग लोगो का सम्मान किया हूं।और करता रहूंगा।दुख सुख में हमेशा साथ में रहता हूं।भारतीय जनता पार्टी में ब्राह्मण समाज का घोर अपमान हुआ है। बहुजन समाज पार्टी की सरकार में बड़े पैमाने पर ब्राह्मण समाज के लोग को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त हुआ था।पूर्व विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मण समाज के लोग सुरक्षित नही है।हमारे बहन बेटी छात्र छात्राओं युवा और महिलाएं गरीब मजदूर विकलांग असहाय परिवार के लोग सुरक्षित नही है।और अपील करते हुए कहा कि आप लोग हाथी के निशान पर मोहर लगा कर बहन मायावती को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले। मुख्य अतिथि पूर्व मन्त्री अपने संबोधन में कहा कि सबका सम्मान बहुजन समाज पार्टी में ही है भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज स्थित देख लिया जाए तो कोई ब्यक्ति सुरक्षित नहीं है।यह भाजपा की सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में विफल है।हमारे युवा,छात्र छात्राओ का हनन किया है।रोजगार न देकर सबको बेरोजगार बना दिया। उत्तर प्रदेश में हत्या मडर छिनैती में अंकुश लगाने में विफल है भाजपा की सरकार। गरीबों की आवाज अधिकारी कर्मचारी सुनने को तैयार नही है।मजदूर विकलांग असहाय परिवार के लोगो को सड़क पर लाने का काम किया। बहुजन समाज पार्टी की सरकार में ही उत्तर प्रदेश का कायाकल्प हुआ था। कार्यक्रम में उपस्थित ब्राह्मण भाईचारा अध्यक्ष कोरांव शिवशंकर पाण्डेय पूर्व प्रधान रामकुमार कुशवाहा, पूर्व प्रधान लालता प्रसाद पाल, प्रधान देवीदयाल मिश्रा, कमलाकांत पाण्डेय, वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन कोरांव ललन तिवारी, पुष्पेन्द्र द्विवेदी समलीपुर, कृपाशंकर पाण्डेय पटेहरा,अधिवक्ता जगत नारायण तिवारी,राजा पाण्डेय,सिमलेश पाण्डेय,जगदेव प्रसाद महा विद्यालय के प्रबन्धक प्रदीप जैसल बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण एवं भारी संख्या में जनसलैब उपस्थित रहे