Right Banner

 केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भूपेंद्र यादव ने आयुष किट के वितरण कार्यक्रम में लिया हिस्सा
नई दिल्ली, एएनआइ। आज दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। देश में इस मौके पर जगह-जगह महिला सम्मान का कार्यक्रम चल रहा है। वहीं इस बीच, आजादी का अमृत महोत्सव और महिला दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक साथ, एक मंच पर नजर आए। उन्होंने महिला ईंट भट्ठा श्रमिकों एवं बीड़ी कामगारों के स्वास्थ्य व पोषण की जांच एक साथ हेल्थ सप्लीमेंट तथा आयुष किट के वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने महिला दिवस पर कहा, 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यहां मौजूद सभी महिलाओं की तरफ से सभी पुरुषों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं, मोदी सरकार का संस्कार है कि जो महिला अपनों के लिए जीतीं है अपने लिए नहीं, उनके सहयोग में ये सरकार रहती है।'

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा, 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (ँँँझ्) के तहत शुरु किए गए, परिवार के सदस्यों को संवेदनशील बनाने के लिए विशेष जागरुकता अभियान चलाए जाएंगे। आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को परामर्श देने और स्कूल न जाने वाली किशोरियों को रेफर करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।' उन्होंने कहा, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ४ लाख से अधिक लड़कियों को स्कूल वापस लाने के अपने संकल्प को निश्चित रुप से पूरा करेगा।'

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने देशवासियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी, उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'साहस, करुणा, प्रतिबद्धता, ये सब और बहुत कुछ के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर , उन सभी महिलाओं को मेरी शुभकामनाएं जो हर दिन प्रयास करती हैं और आगे बढ़ती हैं। आइए महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास का उत्सव बनें। महिला दिवस की शुभकामनाएं!'