Right Banner

जिला जज ने लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
--------------------- 
आधुनिक समाचार सेवा 
डॉ०रणजीत सिंह
प्रतापगढ़।12 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय शंकर पाण्डेय ने जनपद न्यायालय परिसर में वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। 
                   वाहन के माध्यम से पम्पलेट, बैनर, स्टीकर द्वारा जन जन को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक किया जायेगा जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मुकदमों को निस्तारित कराया जा सके।   
             कार्यक्रम का संयोजन सिविल जज सी0डि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर जिला जज/नोडल अधिकारी लोक अदालत आलोक द्विवेदी, अपर जिला जज पंकज कुमार श्रीवास्तव, मोनिका ठाकुर, कुन्दन किशोर, महेश कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार द्वितीय सहित सभी न्यायिक अधिकारीगण एवं अधिवक्तागण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।