Right Banner

[11:30, 11/1/2021] +91 90058 04317: धनतेरस पर माँ लक्ष्मी व भगवान धन्वंतिर एवं महाराज कुबेर की करें आराधना होगा सुख  सम्पत्ति का लाभ- पंडित सुधांशु तिवारी


धनतेरस का त्योहार पांच दिनों तक चलने वाले शुभ दीपावली का पहला दिन होता है। इसे दिवाली से 2 दिन पहले मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का त्योहार आता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान सोने का घड़ा लेकर प्रगट हुए थे, इसलिए इस तिथि पर इनका प्रागट्य पर्व मनाया जाता है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतिर के अलावा भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा होती है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन खरीदारी करना बहुत ही शुभ होता है। इस कारण से वर्षों से धनतेरस के मौके पर सोना-चांदी के अभूषण, बर्तन, घरों में प्रयोग की जाने वाली वस्तुएं, कार, मोटर साइकिल और जमीन-मकान के सौदे तय किए जाते हैं। माना जाता है धनतेरस पर जो भी चीजें घर खरीदकार लाई जाती है उसमें सालभर तेरह गुना की बढ़ोतरी होती है।


धनतेरस से पहले ही साफ कर लें घर के ये हिस्से, पूरे साल मां लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा

धनतेरस का त्योहार कल यानी 2 नवंबर, मंगलवार को है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धनतेरस पर कई चीजों की खरीदारी को बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस से पहले घर के कुछ हिस्सों की सफाई करना लाभकारी होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा बनी रहती है।

घर के चार प्रमुख स्थानों की सफाई-

दिवाली की सफाई ज्यादातर लोगों ने की होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस की सुबह घर के चारों कोनों की सफाई करना उत्तम माना जाता है। इस दिन घर के ईशान कोण (नॉर्थ-ईस्ट जोन), पूर्व दिशा (ईस्ट जोन),  उत्तर दिशा (नॉर्थ जोन) की सफाई करनी चाहिए।

सफाई के बाद करें ये काम-

घर में उपयोग में न आने वाला समान हटाकर उस जगह को अच्छी तरह से साफ करें। इसके बाद गंगाजल का छिड़काव करें। गंगाजल की कुछ बूदें तिजोरी के स्थान पर भी छिड़कें। 

झाड़ू का इस्तेमाल-

घर की सफाई के बाद झाड़ू को हमेशा छिपाकर या लिटाकर ही रखना चाहिए। कहते हैं कि झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह रखें जहां किसी की नजर न पड़े। सामने रखी झाड़ू विनाश का प्रतीक मानी जाती है

 एक्वेरियम की सफाई-

घर में कोई फिश एक्वेरियम है तो धनतेरस के दिन उसकी सफाई जरूर करनी चाहिए। धनतेरस की शाम घर में पांच दीपक जलाने चाहिए। एक दीपक मंदिर घर में, एक तुलसी, एक पानी के मटके और दो मेनगेट पर रखने चाहिए। इसके अलावा यमदेव और भगवान कुबेर के नाम का भी दीपक जलाना चाहिए।

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त, क्या खरीदें और क्या नहीं

धनतेरस का त्योहार पांच दिनों तक चलने वाले शुभ दीपावली का पहला दिन होता है। इसे दिवाली से 2 दिन पहले मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का त्योहार आता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान सोने का घड़ा लेकर प्रगट हुए थे, इसलिए इस तिथि पर इनका प्रागट्य पर्व मनाया जाता है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतिर के अलावा भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा होती है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन खरीदारी करना बहुत ही शुभ होता है। इस कारण से वर्षों से धनतेरस के मौके पर सोना-चांदी के अभूषण, बर्तन, घरों में प्रयोग की जाने वाली वस्तुएं, कार, मोटर साइकिल और जमीन-मकान के सौदे तय किए जाते हैं। माना जाता है धनतेरस पर जो भी चीजें घर खरीदकार लाई जाती है उसमें सालभर तेरह गुना की बढ़ोतरी होती है।

धनतेरस का महत्व 
धनतेरस पर लोग अपने घरों में दीपक जलाते हैं। इस दिन विशेष रूप से लोग भगवान धन्वंतरि की पूजा करते है। मान्यता है जो भी धनतेरस पर भगवान कुबेर, मां लक्ष्मी संग धन्वंतरि की पूजा करता है उसका घर हमेशा धन-धान्य, सुख-सुविधा और वैभव से परिपूर्ण रहता है। धनतेरस पर ज्यादातर लोग सोने-चांदी से बनी चीजों को प्रमुखता से खरीदते हैं और इसके लिए शुभ मुहूर्त पर विचार करते हैं। धनतेरस पर शुभ मुहूर्त पर सोने चांदी से बने बर्तन या आभूषण खरीदने पर बहुत ही शुभ परिणाम प्राप्त होता हैं।

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त: 
02 नवंबर को शुभ धनतेरस का त्योहार है। इस दिन सोना-चांदी के आभूषण खरीदने के लिए शाम 06 बजकर 20 मिनट से लेकर 08 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा अगर सुबह के मुहूर्त पर विचार किया जाए तो सुबह 11 बजकर 30 मिनट से खरीदारी कर सकते हैं। लेकिन 02 नवंबर को राहुकाल के समय धनतेरस पर शुभ खरीदारी से बचें।

धनतेरस पूजा विधि:
धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा करने का विधान होता है। भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान सोने का कलश लेकर प्रकट हुए थे। ऐसे में दिवाली के दो दिन धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की षोडशोपचार विधि से पूजा करनी चाहिए। धनतेरस की शाम को घर के मुख्य द्वार, आंगन और घर के दक्षिण दिशा में दीपक जलाएं। धनतेरस के दिन यम के नाम से भी दीपक रखे जाते हैं। इस पूजा से घर सुख-सुविधा और धन-धान्य से भरा रहता है।

धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या नहीं 
धनतेरस के दिन खरीदारी का महत्व होता है। इस दिन सोना, चांदी, पीतल की चीजें और झाड़ू खरीदना शुभ माना गया है। लेकिन धनतेरस पर ऐसी चीजें भूलकर भी न खरीदें जैसे- काले रंग की वस्तुएं, कांच, एल्युमीनियम और लोहे से बनी चीजें नहीं खरीदना चाहिए।

धनतेरस पर इन तीन में से जरूर खरीदें एक चीज, नहीं रहेगी पैसों की कमी
 धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है. मान्यता के अनुसार इस दिन नई चीजें खरीदने से धन-समृद्धि बढ़ती है. इस दिन धातु की चीजें खरीदना बड़ा ही शुभ फलदायी होता है. इस दिन को धन्वंतरि जंयती के रूप में भी मानाया जाता है. मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान धनतेरस के दिन ही भगवान धन्वंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे.

धनतेरस के दिन खरीदारी करना माना जाता है शुभइस दिन भूलकर भी न खरीदें एल्युमिनियम या कांच

धनतेरस कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है. इस साल धनतेरस 2 नवंबर 2021 दिन मंगलवार की है. धनतेरस के साथ पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो जाती है. धनतेरस पर कुछ न कुछ खरीदने की परंपरा है. कुछ लोग तो सोने या चांदी की चीज़ें खरीदते हैं. वहीं जो लोग ये नहीं खरीद सकते हैं, वो स्टील, पीतल या तांबे आदि के बर्तन भी खरीद सकते हैं. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि धनतेरस के दिन इन तीन चीजों में से कोई एक चीज जरूर खरीदकर लाएं. इससे मां लक्ष्मी की तो आप पर कृपा रहेगी ही, साथ ही कभी भी पैसों की किल्लत भी नहीं रहेगी. 

इन चीजों की करें खरीदें

1. सोना चांदी नहीं तो खरीद लें छोटी चम्मच: इस दिन सोने या चांदी की चीज खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन यदि नहीं खरीद सकते हैं, तो इस दिन स्टील का एक छोटा चम्मच जरूर खरीदें. पर याद रखें इस चम्मच को अपनी तिजोरी में रख दें. इससे आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी और आपके धन में वृद्धि होगी।

2. धनिया का बीज:  बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि धनतेरस के शुभ दिन पर धनिया के बीज खरीदने की परंपरा भी है. इसे धन का प्रतीक माना जाता है. लक्ष्मी पूजा के समय इन बीजों को उन्हें अर्पित करें और पूजा करने के बाद इनमें से कुछ बीजों को मिट्टी के बर्तन में या अपने घर के पीछे वाले हिस्से में बो दें और बाकी को अपनी तिजोरी में रख दें.

3. सोलह श्रृंगार का सामान : इस दिन विवाहित महिला को 'सोलह श्रृंगार' का एक सेट या सिंदूर के साथ एक लाल साड़ी उपहार में देना शुभ माना जाता है. इससे लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. अगर कोई विवाहित महिला नहीं है, तो किसी अविवाहित लड़की को ये चीजें उपहार में दे सकते हैं और उसका आशीर्वाद ले सकते हैं. 

*ये चीजें भूलकर भी न खरीदें *
यदि आप इस दिन कुछ नया नहीं खरीद पा रहे हैं तो कोई बात नहीं है, लेकिन धनतेरस पर एल्युमिनियम या कांच से बनी कोई भी चीज खरीदने की गलती न करें. यह शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि ये राहु से संबंधित हैं. माना जाता है कि इन चीजों को घर लाने से मां लक्ष्मी आपसे रूठ जाएंगी और आपके घर पर वास नहीं करेंगी. 
[11:30, 11/1/2021] +91 90058 04317: इस धनतेरस पर राशि के अनुसार करें ये खरीदारी, मिलेगा लक्ष्मी का वरदान- पंडित सुधांशु तिवारी

व्यापारिक प्रतिष्ठानों और आपके रहने के स्थान के मुख्य द्वार का तरक्की में विशेष योगदान होता है। इसलिए इस दीपोत्सव के पांच दिनों के दौरान आप भी लक्ष्मीजी को प्रसन्न के लिए मुख्य द्वार और उसके आसपास साफ-सफाई करके दरवाजे को आकर्षक ढंग से सजाएं। इससे आपका घर-आंगन खुशियों की दीप मालाओं से सज जाएगा।
वास्तु शास्त्रियों ने भी बताया है कि आपके घर-आंगन और दुकान के मुख्य द्वार पर इन 6 वस्तुओं लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। परिवार में सुख-समृद्धि, अच्छी सेहत आती है।
वह टिप्स जिससे आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। पं. सुधांशु तिवारी बता रहे हैं कि आपके घर-आंगन और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के मुख्य द्वार को कैसे सजाए और किन चीजों का रखें ध्यान....।

मुख्य द्वार पर फूलों से भरा बर्तन रखें

इस धनतेरस से घर या दुकान के मेन गेट के पास किसी बर्तन में पानी भरकर उसमें फूल रख दें।पानी और फूल से भरे इस बर्तन को द्वार के पूर्व या उत्तर दिशा में रख दें। फूलों से सजा यह बर्तन रखने से घर के मुखिया की तरक्की होती है और काफी लाभ होता है।

द्वार पर बने हो लक्ष्मीजी के पदचिह्न

धनतेरस या दीपावली घर के मुख्य द्वार पर मातालक्ष्मीजी के पदचिह्न लगाने से बेहद शुभ संयोग बन जाता है, लेकिन इस बात का भी जरूर ध्यान रखें कि पैर की दिशा घर के भीतर प्रवेश करते हुई होना चाहिए। इससे घर के भीतर धन-धान्य और लक्ष्मी का आगमन होता है।

तोरण सजाने से आती है पॉजीटिव एनर्जी

दीपावली से पहले घर के दरवाजे पर सुंदर और कलरफुल तोरण द्वार बनाना चाहिए। यदि तोरण आम पत्तियों, पीपल या अशोक के पेड़ की पत्तियों से बनाया गया है तो वह बेहद अच्छा शुभ माना जाता है। तोरण बनाने से घर में पॉजीटिव एनर्जी आती है। नकली या चाइनिस तोरण खरीदने से बचें।

कमल पर बैठी हुई लक्ष्मी ही हों

दीपोत्सव पर धनतेरस से पहले घर या दुकान के मुख्य द्वार के ऊपर लक्ष्मीजी की तस्वीर लगाए। तस्वीर ऐसी हो जिसमें मां लक्ष्मी कमल के फूल पर बैठी हुई हैं। ऐसा करने से घर-परिवार को कई लाभ मिलते हैं।

मुख्य द्वार पर बनाएं स्वास्तिक

घर-दुकान के दरवाजे पर चांदी का स्वास्तिक चाहिए। वास्तु शास्त्र में भी इसे बेहद शुभ माना गया है। इससे घर के भीतर बीमारियों का वास नहीं होता है। जो ऐसा नहीं कर पाते हैं वे लाल कुमकुम से भी स्वास्तिक बनाए, तो घर में सुख-समृद्धि आएगी।

शुभ-लाभ क्यों लिखते हैं मुख्य द्वार पर-आपके व्यापारिक प्रतिष्ठान या घर के मुख्य द्वार पर ओम का चिह्न बनाना बेहद शुभ है। द्वार के आसपास शुभ-लाभ लिखना चाहिए। ऐसा करने से घर के भीतर शुभ और लाभ ही प्रवेश करते हैं। बीमारियां, परेशानियां, क्लेश आदि नहीं आते हैं।

धनतेरस पर राशि के मुताबिक खरीदें ये चीजें, मां लक्ष्मी-कुबेर जी की बरसेगी कृपा

कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का शुभ त्योहार मनाया जाता है. इस बार ये पर्व 2 नवंबर को पड़ रहा है. धनतेरस वाले दिन चीजों को खरीदना काफी शुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. धनतेरस पर यदि आप राशि के मुताबिक चीजें खरीदते हैं तो इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि का वास होगा. आइए जानते हैं जातकों को अपनी राशि के मुताबिक क्या-क्या चीजें खरीदनी चाहिए.

मेष राशि

मेष राशि वालों को धनतेरस वाले दिन चांदी के बर्तन खरीदने चाहिए. ऐसा करने पर उनको अधिक लाभ की प्राप्ति होगी. चांदी को खरीदने से भगवान कुबेर खुश होते हैं. साथ ही धन में वृद्धि भी बनी रहती है.

वृष राशि

इस राशि के जातकों को धनतेरस पर चांदी की चीज या फिर ज्वेलरी खरीदनी चाहिए. जोकि उनके लिए काफी शुभ मनाई गई है. वृष राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है जो सुख, संपन्नता और वैभव प्रदान करते हैं. ऐसे में धन की अधिक प्राप्ति के लिए वृष राशि के लोगों को चांदी की चीज खरीदनी चाहिए.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातको को सोने के आभूषण खरीदने चाहिए और हरे रंग का घर से जुड़ा हुआ सामना खरीदना चाहिए, जोकि उनके लिए फायदेमंद होगा. ऐसा कहा जाता है कि आभूषण खरीदने से घर में धन आता है.

कर्क राशि

कर्क राशि वाले चांदी का श्रीयंत्र धनतेरस के दिन ले सकते हैं. श्रीयंत्र लेने के बाद कुछ और भी खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा और ऐसा करने से आपकी तिजोरी कभी खाली नहीं रहेगी. आप पर देवी मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए सोना खरीदना काफी अच्छा होता है. इसके साथ ही बर्तन या फिर कोई धार्मिक किताबें भी आप खरीद सकते हैं. इस साल आप पर मां लक्ष्मी की अच्छी कृपा रहेगी.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक कांसे या हाथी-दांत से बनी चीजों की भी खरीदारी आप कर सकते हैं. ऐसा करने से आपके जीवन में धन लाभ जरूर आएगा. साथ ही धन को किसी भी शुभ जगह पर आप निवेश करके भी पैसा कमा सकते हैं.

तुला राशि

इस दिन सौंदर्य से जुड़ी चीजें खरीदना तुला राशि वाले लोगों के लिए शुभ हो सकता है. आप इत्र के साथ-साथ सोने और चांदी के आभूषण भी खरीद सकते हैं. चांदी से बना आभूषण या फिर चांदी के सक्के भी आप खरीद सकते हैं. इससे आपको सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होगी. साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी आप पर बनी रहेगी.

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोग धनतेरस पर सोने के गहने और सिक्के या फिर तांबे के बर्तन खरीद सकते हैं. इस दिन आप चाहे तो पीतल भी खरीद सकते हैं. ऐसा करना आपके लिए फलदायक साबित होगा.

धनु राशि

इस राशि के लोग धनतेरस वाले दिन कोई वाहन या फिर चांदी के बर्तन खरीद सकते हैं. धनु राशि के लोगों के लिए चांदी काफी शुभ मानी जाती है. इस दिन आप चांदी के बर्तन, चांदी के सिक्के और वाहन आप घर ला सकते हैं.

मकर राशि

धनतेरस वाले दिन आपके लिए वाहन या फिर सजावट की चीजें खरीदना काफी शुभ रहेगा. आप चाहे तो चांदी और स्टील के बर्तन भी खरीद सकते हैं. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि वाहन के लिए पेमेंट आप एक दिन पहले ही कर दें ऐसा इसीलिए क्योंकि धनतेरस वाले दिन अधिक पैसा खर्च करना शुभ नहीं होता है.

कुंभ राशि

कुंभ का राशि शनि है. ऐसे में आपके लिए चांदी और स्टील के बर्तन की खरीदारी करना काफी शुभ माना गया है. इसके साथ ही आप इस दिन चाहे तो बैंकों में भी पैसे जमा करवा सकते हैं. ऐसा करने से आप पर भगवान कुबेर की कृपा बरसेगी.

मीन राशि

मीन राशि के लोग चांदी के बर्तन या फिर कोई आभूषण खरीद सकते हैं. चांदी मीन राशि के लिए लोगों के लिए काफी शुभ मानी गई है. धनतेरस वाले दिन आप पर भगवान कुबेर देवी की कृपा बनी रहेगी