Right Banner

महिला का शव मिलने से गांवो क्षेत्रो में फैली सनसनी, परिजनो में मचा कोहराम-कोरांव।

प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को उतारा मौत के घाट,जांच पड़ताल में जुटी पुलिस-कोरांव।

आधुनिक समाचार संजय द्विवेदी।

कोरांव प्रयागराज। कोरांव थाना क्षेत्र हरदिहा माइनर पर सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे।दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंचे मय फोर्स के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जांच पड़ताल में जुट गए।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी अनुसार थाना कोरांव के गौरा गांव के रहने वाले किसी व्यक्ति के फोन पर बुलावे के बाद महिला घर से कोरांव बाजार जाने के लिए बुधवार को निकली थी। लेकिन देर शाम तक घर लौट कर वापस नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन करने लगे किंतु महिला का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। सुबह हरदिया माइनर पर निर्वस्त्र अवस्था में सो मिलने से गांव क्षेत्रों में सनसनी फैल गई। पति ने बताया कि गौरा गांव का रहने वाला एक व्यक्ति फोन कर घर से बुलाया था। जिसके फोन पर घर से जाने के बाद वह वापस नहीं लौटी। मृतका की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है महिला के गाल में दोनों तरफ दांत के निशान देखे गए। मृतका को दो पुत्र एवं दो पुत्रियां है। गुंजा रागनी समेत दोनों पुत्रों परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। अपने माता के लिए चारों बच्चे तड़पते हुए दिखाई दिए।