Right Banner

सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले, बलिया में बनाएंगे मेडिकल कालेज

(शीतल प्रसाद गुप्त ब्यूरो)
बलिया।सपा के समर्थन में फेफना विधानसभा क्षेत्र के कटारिया में जनसभा को संबोधित करने आए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बलिया में पहले ही मेडिकल कालेज बनवाले वाले थे।सरकार बनी तो मेडिकल कालेज बनवाएंगे। सपा ने यूनिवर्सिटी दी थी, भाजपा ने काम और बजट रोक दिया। पुराने समाजवादी चंद्रशेखर के नाम पर विवि दी थी। आपका जोश बता रहा है कि बीजेपी के लोग शहर में शून्य रह जाएंगे।  

उन्होंने कहा,ये चुनाव छोटा मोटा चुनाव नहीं है। ये खुशहाली, सविंधान, लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। बलिया ने हमेशा क्रांतिकारी रास्ता अपनाया है।समाजवादियों के साथ अंबेडकरवादी मिलकर संविधान बचाने में लगे हैं। 

स्थानीय नेताओं ने भेंट किया त्रिशूल

स्थानीय नेताओं ने उन्हें त्रिशूल भेंट किया। ये भी कहा कि शिवरात्रि का दिन बलियावालों से मिलने का सबसे अच्छा दिन है। पिछले पांच साल से डबल इंजन की सरकार झूठ बोल रही है। कहने को सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन दुनिया की सबसे झूठी पार्टी भाजपा है। इनके नेताओं को भाषण सुनिए। छोटे छोटा और बड़े बड़ा झूठ बोल रहे हैं। सरकार में आए तो हवाई हजाज, हवाई अड्डा और पानी के जहाज बेच दिए।