Right Banner

आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
शहडोल 01 मार्च 2022- 

 दुर्गेश कुमार गुप्ता कि रिपोर्ट

 कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से श्री नृपेन्द्र सिंह निवासी हिरवार तहसील ब्यौहारी को उपचार हेतु 70 हजार रूपये, श्री प्रभात द्विवेदी आत्मज श्री नारेन्द्र प्रसाद द्विवेदी निवासी सिविल कालोनी वार्ड नं.9 ब्यौहारी को उपचार हेतु 20 हजार रूपये, श्री चेतन सिंह गौंड आत्मज श्री सुदामा सिंह गौंड निवासी पथरहटा तहसील जयसिंहनगर को उपचार हेतु 1 लाख 75 हजार रूपये, श्री शिरीष नंदन श्रीवास्तव एलआईजी296 न्यूज हाउसिंग बोर्ड कालोनी शहडोल एवं श्रीमती नीरजा तिवारी निवासी दुराई उमरिया शहडोल को उपचार हेतु 25-25 हजार रूपये, श्री संजीव गुप्ता निवासी वार्ड नं. 14 सिंहपुर शहडोल को उपचार हेतु 70 हजार रूपये, श्री संतोष कुमार मिहानी निवासी वार्डं नं.15/20 घरौला मोहल्ला शहडोल को उपचार हेतु 2 लाख रूपये तथा श्री महेश सिंह निवासी ओढकी तहसील गोहपारू जिला शहडोल को उपचार हेतु 60 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की है।